Opinion- PM की विदेश यात्राओं से विपक्ष के पेट में क्यों हो रहा दर्द? क्या ये मंसूबा पाले हैं राहुल-ममता
विपक्ष को मोदी सरकार के जाने का इंतजार है. इंतजार 2014 से ही विपक्षी कर रहे हैं. राहुल गांधी को अब पक्का भरोसा हो गया है कि नरेंद्र मोदी की सरकार अगले साल तक गिर जाएगी. शनिवार को अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बंद कमरे में हुई बैठक में उन्होंने अपनी भविष्यवाणी बताई. बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसी तरह की आस लगाए बैठी हैं. उन्होंने कहा है- 'आप (मोदी) दिल्ली में सत्ता से गिरेंगे तो भुगतना होगा कर्मों का फल. मुझे उसी दिन का इंतजार है.' कुछ इसी तरह की उम्मीद अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और तेजस्वी यादव को भी होना चाहिए. इसलिए कि नरेंद्र मोदी के विरोध का अलख फिलवक्त विपक्ष के ये ही नेता जगाए हुए हैं.
कर दिया कमाल... घर की चौखट से कारोबार तक पहुंचीं महिलाएं! भीलवाड़ा की संस्था ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
Bhilwara Women Empowerment: भीलवाड़ा की एक संस्था ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है. संस्था महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ रही है, जिससे अब गांव की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं. सिलाई, हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद और अन्य घरेलू उद्योगों के माध्यम से महिलाएं न केवल खुद कमाई कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं. स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए उत्पादों की मांग बढ़ने से महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा है. संस्था का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज में नई पहचान दिलाना है. महिलाओं का कहना है कि पहले वे पूरी तरह परिवार पर निर्भर थीं, लेकिन अब खुद अपने खर्च उठाने के साथ परिवार की आर्थिक मदद भी कर रही हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















