Responsive Scrollable Menu

राहुल ने रोहित की बराबरी की:IPL में 51वीं बार फिफ्टी+ स्कोर बनाया, कुलदीप की हैट्रिक बॉल पर कैच छूटा; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में दिल्ली के केएल राहुल ने IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। उन्होंने 51वीं बार पचास या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। रविवार को कुलदीप यादव की हैट्रिक बॉल पर विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने कैच छोड़ दिया। वहीं कोलकाता के मनीष पांडे IPL में 4 हजार रन बनाने वाले तीसरे सबसे धीमें प्लेयर बने। दिल्ली-कोलकाता मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. राहुल IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले चौथे खिलाड़ी कोलकाता के खिलाफ केएल राहुल ने 60 रन की पारी खेली। यह IPL में उनकी 51वीं फिफ्टी रही। इसके साथ ही वह लीग में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले संयुक्त रुप से चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की। इस लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 76 बार यह स्कोर बनाया है। 2. मनीष IPL में सबसे धीमे 4 हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी रनचेज के सातवें ओवर में मनीष ने चौका लगाकर IPL में अपने 4 हजार रन पूरे किए। उन्होंने इसके लिए 164 पारी खेली। वे IPL में सबसे धीमे 4 हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक नंबर-1 पर हैं, जिन्होंने 188 पारी खेली थी। 3. राहुल ने सीजन में छठवीं बार 50+ स्कोर किया राहुल ने बतौर विकेटकीपर IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ फिफ्टी के साथ इस सीजन 6 फिफ्टी या उससे ज्यादा स्कोर बनाए। इससे पहले वे 2018 में भी 6 बार बतौर विकेटकीपर 6 बार यह कारनामा कर चुके हैं। उनके अलावा ऋषभ पंत (2018) और प्रभसिमरन सिंह (2026) इस आंकड़े तक पहुंच चुके हैं। 4. बिना 50+ साझेदारी के चौथा सबसे बड़ा स्कोर बना दिल्ली ने कोलकाता के खिलाफ 203 रन का स्कोर बनाया। यह बिना किसी अर्धशतकीय साझेदारी के IPL का चौथा सबसे बड़ा टीम टोटल है। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स नंबर-1 पर है, जिन्होंने 2026 में मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर 207/6 का स्कोर बनाया था। 5. रहाणे दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने दिल्ली के खिलाफ 63 रन की पारी खेली। उनका IPL में दिल्ली के खिलाफ यह आठवां 50+ स्कोर है। दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली नंबर-1 पर है, जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 11 बार यह कारनामा किया है। यहां से टॉप-2 मोमेंट्स… 1. कुलदीप की हैट्रिक बॉल पर पोरेल ने छोड़ा कैच कोलकाता की पारी के 14वें ओवर में कुलदीप ने गजब की गेंदबाजी की। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे (63) और तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह (0) को आउट किया। हैट्रिक बॉल पर भी कुलदीप ने तेजस्वी दहिया को फंसा लिया था। तेजस्वी के बैट का किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर पोरेल के पास गई, लेकिन उन्होंने कैच छोड़ दिया। इस तरह कुलदीप हैट्रिक से चूक गए। 2. स्टार्क के ओवर में 3 विकेट गिरे रनचेज में स्टार्क के ओवर में कोलकाता ने 3 विकेट गंवा दिए। 17वें ओवर की पहली गेंद पर रोवमन पॉवेल (29) समीर रिजवी के डायरेक्ट-हिट पर रन आउट हुए। इसकी अगली ही गेंद पर स्टार्क ने अनुकुल रॉय (9) का अपनी ही गेंद पर कैच लपका। इसके बाद चौथी गेंद पर कार्तिक त्यागी (0) मिड-ऑफ पर अक्षर पटेल को कैच दे बैठे।

Continue reading on the app

गंगा दशहरा 2026: 1 राजा का अहंकार, 1 ऋषि का श्राप और भगीरथ का संकल्प... ऐसी है गंगा अवतरण की कथा, पढ़ें यहां

Ganga Avataran Katha: गंगा दशहरा की कथा हमें बताती है कि सच्चे प्रयास, धैर्य और भक्ति से असंभव दिखने वाले काम भी पूरे हो सकते हैं. राजा भगीरथ की तपस्या और मां गंगा का धरती पर आगमन आज भी भारतीय आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli-AB de Villiers को पछाड़ा, Suresh Raina बोले- Gill-Sudarshan हैं IPL की नंबर 1 जोड़ी

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साइ सुदर्शन को आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी करार देते हुए दोनों के प्रदर्शन में निरंतरता की तारीफ की। पिछले सत्र के शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। दोनों ने दसवीं शतकीय साझेदारी करके क्रिस गेल और विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान और एबी डिविलियर्स और कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की।

रैना ने जियो हॉटस्टार के कार्यक्रम ‘ चैम्पियन वाली कमेंट्री’ पर कहा ,‘‘ शुभमन गिल और साइ सुदर्शन टाटा आईपीएल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी है। दोनों ने साथ में 46 पारियों में 21 बार 50 से अधिक रन बनाये हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अगली सर्वश्रेष्ठ जोड़ी क्रिस गेल और विराट कोहली की है जिसके बाद एबी डिविलियर्स और कोहली का नंबर है। इससे पता चलता है कि गिल और साइ की जोड़ी कितनी शानदार है। दोनों एक दूसरे के खेल के पूरक हैं।

दोनों ने सिर्फ 46 पारियों में 21 अर्धशतकीय साझेदारी की है। गेल और कोहली 59 पारियों में जबकि एबीडी और कोहली 76 पारियों में वहां तक पहुंचे थे।’’ रैना ने कहा ,‘‘ दोनों जबर्दस्त फिट हैं और एक दूसरे के खेल को समझते हैं। उन्हें पता है कि कब आक्रामक खेलना है और कब कौन सा शॉट खेलना है। उनके प्रदर्शन में गजब की निरंतरता है जिसका कोई और जोड़ी मुकाबला नहीं कर सकती।

Mon, 25 May 2026 15:08:49 +0530

  Videos
See all

Lucknow में नया धर्मयुद्ध, मस्जिद vs कंसा का किला? UP News | Malihabad News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T10:02:52+00:00

Howrah: क्राइम सीन रीक्रिएशन में गैंगस्टर आकाश सिंह को अंडरवियर-बनियान में सड़कों पर घुमाया गया #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T10:15:00+00:00

चंडीगढ़ में सड़क किनारे 'शराब के भंडारे' का वीडियो वायरल #viral #shrots #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T10:04:57+00:00

Iran America War Update LIVE: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Khamenei | Netanyahu | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T10:10:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers