UPSC IFS Final Result: भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
UPSC IFS Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा 2026 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से कुल 148 पदों के लिए चयन सूची घोषित की गई है। इस बार बसवराज केमपावड़ ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करते हुए परीक्षा में टॉप किया है। खास बात यह रही कि टॉप 10 सफल उम्मीदवारों में केवल एक महिला अभ्यर्थी जगह बना सकी।
भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इंटरव्यू प्रक्रिया 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चली। आयोग ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की है।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन जनवरी 2025 में शुरू हुए थे। उम्मीदवारों को 21 फरवरी 2025 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित हुई और उसका परिणाम 11 जून 2025 को जारी किया गया था।
UPSC की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल 148 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें सामान्य वर्ग के 42, EWS के 21, OBC के 52, SC वर्ग के 22 और ST वर्ग के 11 उम्मीदवार शामिल हैं। आयोग ने यह भी बताया कि PwBD-1 श्रेणी की दो सीटों को अगले भर्ती वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया गया है, क्योंकि इस श्रेणी में उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हो सके। वहीं एक उम्मीदवार का रिजल्ट फिलहाल रोक दिया गया है।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद “Final Result Indian Forest Service Examination 2026” लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ डाउनलोड की जा सकती है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर या नाम के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कनाडा में सिख बुजुर्ग से मारपीट, घर के सामने आकर बोला हमलावर- 'मेरे देश से निकलो', हेट क्राइम केस दर्ज
कनाडा के वुडस्टॉक में एक युवक ने सिख बुजुर्ग पर नस्लभेदी हमला किया और उन्हें देश छोड़ने को कहा. पुलिस ने इसे हेट क्राइम मानकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का वीडियो वायरल है और विश्व सिख संगठन ने भी इस पर चिंता जताई है. युवक ने हमला किया और कहा कि मेरे देश से निकल जाओ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18



















