साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री श्रीलीला और भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बने हुए। दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें वायरल हो रही थीं, लेकिन अब इन खबरों पर बड़ा अपडेट सामने आया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे मामले से जुड़े एक करीबी सूत्र ने साफ कर दिया है कि श्रीलीला और तिलक वर्मा के बीच किसी भी तरह का रिश्ता नहीं है। सूत्र ने इन खबरों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया।
सूत्र के अनुसार, 'तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर चल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं। दोनों ने कभी एक-दूसरे से मुलाकात तक नहीं की और ना ही कभी बातचीत हुई है। बिना किसी तथ्य के ऐसी कहानियां फैलाना गलत है।'
दरअसल, सोशल मीडिया पर कई फैन पेज और गॉसिप अकाउंट्स ने दोनों को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं। दावा किया गया कि दोनों कुछ समान समय पर सार्वजनिक कार्यक्रमों, मंदिर दर्शन और स्पोर्ट्स इवेंट्स में नजर आए थे। हालांकि इन घटनाओं का आपस में कोई सीधा संबंध नहीं था, लेकिन इंटरनेट पर अफवाहों को हवा मिल गई।
अब जब सफाई सामने आ चुकी है, तो साफ हो गया है कि दोनों के रिलेशनशिप की बातें केवल सोशल मीडिया की कल्पना थीं।
अगर बात करें श्रीलीला की, तो उन्होंने कम समय में साउथ सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना ली है। फिल्म भगवंत केसरी से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। यह फिल्म 71वें नेशनल अवॉर्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म (तेलुगु) का सम्मान भी जीत चुकी है। हाल ही में वह उस्ताद भगत सिंह को लेकर चर्चा में थीं और जल्द ही धनुष की नई फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
वहीं तिलक वर्मा भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में गिने जाते हैं। हैदराबाद के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई। 2022 में आईपीएल डेब्यू के बाद से वह लगातार भारतीय क्रिकेट में चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं। फिलहाल दोनों सितारे अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और रिलेशनशिप की खबरों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
RCB vs GT: आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होना है. दोनों ही टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है. आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी और जीटी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. Tue, 26 May 2026 05:16:03 +0530