Responsive Scrollable Menu

हरियाणा के कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट्स की PM मोदी से मुलाकात:बॉक्सर साक्षी चौधरी ने मोदी संग बनाया VIDEO, बोलीं- PM बहुत ही हम्बल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इनमें हरियाणा के वे 11 खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने इस बार 11 पदक देश की झोली में डाले। इनमें 7 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और 2 कांस्य मेडल जीते हैं। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ली, जिसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील के तौर पर शेयर किया। इस रील की खास बात यह रही कि बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली हरियाणा की साक्षी चौधरी ने इस मुलाकात की जानकारी दी। साक्षी ने कहा- हेलो फ्रेंड्स, दिस इज साक्षी चौधरी। आज हम सब कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट को हमारे ऑनरेबल पीएम सर ने बुलाया है और हमें बहुत प्राउड फील हो रहा है इस बात पर। हमें इनसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगा। ये बहुत ही हंबल हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि "जो खेलेगा, वो खिलेगा, ऑलवेज चियर फॉर भारत। उन्होंने खिलाड़ियों से भारत माता की जय के नारे भी लगवाए। उधर, साक्षी चौधरी के पिता मनोज ने बताया कि 4 दिन पहले PM से मुलाकात का इनविटेशन मिला था। रविवार सुबह करीब 7 बजे साक्षी को लेने सरकार की ओर से गाड़ी पहुंची। साक्षी घर से चूरमा खाकर निकली थी और काफी उत्साहित थी। नीरज चोपड़ा नहीं पहुंचे, डायमंड लीग की तैयारी कर रहे पीएम मोदी से मिलने वाले कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट में भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा नहीं थे। बताया गया कि नीरज 21 अगस्त 2026 को स्विट्जरलैंड में होने वाली लॉजेन डायमंड लीग की तैयारी में जुटे है। इस प्रतियोगिता में उनकी टक्कर एक बार फिर पाकिस्तानी जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम और श्रीलंका के रूमेश थरंगा जैसे खिलाड़ियों से होगी। 'एथलेटिसिमा' के नाम से मशहूर इस इवेंट में नीरज चौथी बार भाग लेंगे। बता दें कि नीरज ने इस कॉमनवेल्थ में 85.83 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर जीता था, जबकि हरियाणा के ही यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। यह भारत के लिए पोडियम पर यादगार 1-2 फिनिश रही। इवेंद के बाद नीरज ने कहा कि यह मेडल उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने पिछले 10 महीनों में कई चोटों और मुश्किल रिकवरी प्रक्रिया का सामना किया है। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर खिलाड़ियों ने क्या कहा… साक्षी के पिता बोले- घर से चूरमा खाकर निकली थी बता दें कि भिवानी के धनाना गांव की रहने वालीं साक्षी चौधरी ने 2026 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम बॉक्सिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। साक्षी ने बताया कि उन्होंने मुक्केबाजी की शुरुआत ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह को देखकर की थी। क्रिकेटर विराट कोहली ने यात्रा में उनका काफी साथ दिया है और वह उनके स्पॉन्सर रहे हैं। उधर, साक्षी की पीएम मोदी की मुलाकात पर उनके पिता मनोज ने बताया कि साक्षी को 4 दिन पहले PM से मुलाकात का इनविटेशन मिला था। रविवार सुबह करीब 7 बजे सरकार की ओर से गाड़ी लेने पहुंची। साक्षी घर से चूरमा खाकर निकली थी और काफी उत्साहित थी। वह कह रही थी कि प्रधानमंत्री से बात करके अपना मनोबल बढ़ाएगी। सीमा कालीरमन बोलीं-आई एम सो एक्साइटेड सीमा कालीरमन ने मीडियो से बातचीत में कहा कि आई एम सो एक्साइटेड। मुझे अपने प्रधानमंत्री जी से मिलने का मौका मिल रहा है और हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह ऐसा कुछ करे या फिर उनको एक बार मौका मिले कि वह अपने प्रधानमंत्री से मिले। अभी हमारे जो प्रधानमंत्री हैं, वे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं हर एक चीज के लिए। वे काफी हेल्प भी करते हैं। वे समय-समय पर पूछते भी रहते हैं कि क्या कुछ चल रहा है। सीमा ने आगे बताया कि जैसे ही मेडल आया, उन्होंने हमें बधाइयां भी दी हैं। वे बिल्कुल एथलीट बन जाते हैं, अगर कोई नॉर्मल पर्सन है तो वह नॉर्मल पर्सन बन जाते हैं। वह बहुत ही हंबल हैं, उनका नेचर बहुत ही स्वीट है, वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं। पीएम से मुलाकात को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 39 मेडल जीतकर ओवरऑल मेडल तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है। भारत ने टोटल 13 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते। प्रधानमंत्री आवास पहुंचे एथलीटों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और अपने अनुभव साझा करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। परंपरा के मुताबिक, पीएम मोदी आज सभी पदक विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित करेंगे और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए उनका मार्गदर्शन करेंगे। हरियाणा के इन खिलाड़ियों ने जीते कॉमनवेल्थ में मेडल्स.. ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें….. कॉमनवेल्थ में हरियाणवियों के 11 मेडल:7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज; बॉक्सर प्रिया बोलीं- मीठा छोड़ा था, अब घेवर खाऊंगी ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। सबसे ज्यादा दबदबा बॉक्सिंग में रहा, जहां हरियाणा के खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड और 1 सिल्वर जीता। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह से की शादी:गुरुद्वारे में लिए फेरे, 8 साल तक सीक्रेट रखा रिलेशन, अर्शदीप सिंह समेत कई स्टार्स पहुंचे

टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के क्रिकेटर रमनदीप सिंह से शादी कर ली है। दोनों ने 7 गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी में परिवार के लोग और नजदीकी दोस्त शामिल हुए। चार्ली और रमनदीप पिछले 8 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया और फैंस से छिपाकर रखा था। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए चार्ली ने लिखा कि 8 साल साथ रहने के बाद अब वे हमेशा के लिए एक हो गए हैं। देखें शादी की तस्वीरें … सिख रीति-रिवाज से हुई शादी, क्रिकेटर दोस्त पहुंचे शादी का आयोजन काफी सादगी से किया गया। इसमें क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, नमन धीर, अश्विनी कुमार और जसइंदर सिंह जैसे करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के दौरान रमनदीप ने क्रीम कलर की शेरवानी और मेहरून पगड़ी पहनी थी, जबकि चार्ली मेहरून रंग के ट्रेडिशनल लहंगे और हैवी ज्वेलरी में नजर आईं। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल समेत टीवी और क्रिकेट जगत की हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। दोनों का 8 साल पुराना था रिश्ता चार्ली और रमनदीप का अफेयर पिछले 8 सालों से चल रहा था। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते का सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया था। अचानक शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद ही फैंस को इनके रिश्ते के बारे में पता चला। रमनदीप सिंह पंजाब के क्रिकेटर हैं और 2024 में आईपीएल खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2016-17 के डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट से की थी। 'रोडीज 7' से की थी करियर की शुरुआत चार्ली चौहान ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2009 में 'एमटीवी रोडीज 7' से बतौर कंटेस्टेंट की थी। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' से एक्टिंग में कदम रखा। उसी साल उन्हें चैनल वी के शो 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर?' में इलाक्षी सिंह (इला) का मुख्य रोल मिला। इसके बाद 'कैसी ये यारियां' में मुक्ति वर्धन के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। उन्होंने 'प्यार तूने क्या किया', 'ये है आशिकी', 'इश्क किल्स' और 'एमटीवी वारियर हाई' जैसे कई शोज में काम किया है।

Continue reading on the app

  Sports

Photos: गोवा में पत्नी और दोस्तों संग मस्ती करते दिखे शिखर धवन, देखें तस्वीरें

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इस समय गोवा में अपनी पत्नी सोफी शाइन और करीबी दोस्तों के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं. उन्होंने समुद्र किनारे अपने खास पलों की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी यारों संग बॉन्डिंग देखते ही बन रही है. जानें क्या है खास.

The post Photos: गोवा में पत्नी और दोस्तों संग मस्ती करते दिखे शिखर धवन, देखें तस्वीरें appeared first on Prabhat Khabar.

Fri, 14 Aug 2026 00:30:00

  Videos
See all

Delhi Security High Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली सील! सीमाओं पर वाहनों की कड़ाई से चेकिंग #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T01:07:47+00:00

News Ki Pathshala : क्या मोदी से नफरत में मर्यादा लांघ गई कांग्रेस? | Rubika Liyaquat | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T01:14:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers