Responsive Scrollable Menu

एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह से की शादी:गुरुद्वारे में लिए फेरे, 8 साल तक सीक्रेट रखा रिलेशन, अर्शदीप सिंह समेत कई स्टार्स पहुंचे

टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के क्रिकेटर रमनदीप सिंह से शादी कर ली है। दोनों ने 7 गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी में परिवार के लोग और नजदीकी दोस्त शामिल हुए। चार्ली और रमनदीप पिछले 8 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया और फैंस से छिपाकर रखा था। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए चार्ली ने लिखा कि 8 साल साथ रहने के बाद अब वे हमेशा के लिए एक हो गए हैं। देखें शादी की तस्वीरें … सिख रीति-रिवाज से हुई शादी, क्रिकेटर दोस्त पहुंचे शादी का आयोजन काफी सादगी से किया गया। इसमें क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, नमन धीर, अश्विनी कुमार और जसइंदर सिंह जैसे करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के दौरान रमनदीप ने क्रीम कलर की शेरवानी और मेहरून पगड़ी पहनी थी, जबकि चार्ली मेहरून रंग के ट्रेडिशनल लहंगे और हैवी ज्वेलरी में नजर आईं। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल समेत टीवी और क्रिकेट जगत की हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। दोनों का 8 साल पुराना था रिश्ता चार्ली और रमनदीप का अफेयर पिछले 8 सालों से चल रहा था। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते का सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया था। अचानक शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद ही फैंस को इनके रिश्ते के बारे में पता चला। रमनदीप सिंह पंजाब के क्रिकेटर हैं और 2024 में आईपीएल खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2016-17 के डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट से की थी। 'रोडीज 7' से की थी करियर की शुरुआत चार्ली चौहान ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2009 में 'एमटीवी रोडीज 7' से बतौर कंटेस्टेंट की थी। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' से एक्टिंग में कदम रखा। उसी साल उन्हें चैनल वी के शो 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर?' में इलाक्षी सिंह (इला) का मुख्य रोल मिला। इसके बाद 'कैसी ये यारियां' में मुक्ति वर्धन के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। उन्होंने 'प्यार तूने क्या किया', 'ये है आशिकी', 'इश्क किल्स' और 'एमटीवी वारियर हाई' जैसे कई शोज में काम किया है।

Continue reading on the app

PM मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से मिले:इंस्टा पर रील शेयर की, कहा- जो खेलेगा, वो खिलेगा; भारत ने 39 मेडल जीते थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर प्लेयर्स के साथ एक रील शेयर की। 32 सेकेंड की इस रील में वे गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी और अन्य प्लेयर्स के साथ नजर आए। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा।’ उन्होंने आगे कहा- 'ऑल्वेज चीयर फॉर भारत…भारत माता की जय।' PM ने प्लेयर्स के साथ रील जारी की… भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। पहले भी खिलाड़ियों से मिल चुके हैं मोदी मुक्केबाजों ने सबसे ज्यादा मेडल जीते भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। यानी हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला। वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए।

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर छक्कों की बौछार, बाहर स्पॉन्सर्स की कतार... जानिए कैसे 15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने ब्रांड्स के फेवरेट 'पोस्टर बॉय'

Vaibhav Sooryavanshi 5 brands: भारतीय क्रिकेट में हर दशक में कोई न कोई ऐसा अनोखा खिलाड़ी आता है, जिसकी तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर के शुरुआती दिनों से होने लगती है. वैभव सूर्यवंशी की यात्रा भी कुछ ऐसी ही सनसनीखेज रही है. इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल दबाव का सामना करना और फिर अपने बल्ले की धमक से प्रतिद्वंद्वियों को पस्त करना उनकी मानसिक मजबूती का सबूत है. क्रिकेट मैदान पर उनके इस उल्कापिंड जैसी तेज़ी से हुए उभार ने सिर्फ खेल प्रेमियों का ध्यान ही नहीं खींचा, बल्कि कॉर्पोरेट जगत और दुनिया के बड़े ब्रांड्स को भी अपनी ओर आकर्षित किया है. आज वैभव मैदान के अंदर अपनी धमाकेदार पारियों और मैदान के बाहर अपनी बढ़ती ब्रांड वैल्यू के चलते चर्चा के केंद्र में हैं. Fri, 14 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला #nishikantdubey #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:13:07+00:00

Independence Day 2026 Rajouri: आजादी के बाद पहली बार! मंजाकोट LoC बॉर्डर पर भव्य तिरंगा रैली #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:14:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers