Responsive Scrollable Menu

Upcoming Bikes: रॉयल एनफील्ड ला रही दो नई 750cc बाइक, भारत में जल्द होगी एंट्री

Upcoming Bikes: भारत में रॉयल एनफील्ड की कई सेगमेंट में मोटरसाइकिलें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी खासतौर पर अपनी दमदार और प्रीमियम बाइक्स के लिए जानी जाती है। अब रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार में दो नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन दोनों बाइक्स को 750cc प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्चिंग को लेकर ऑफिशियल डिटेल शेयर नहीं की है।

लॉन्च होंगी दो नई मोटरसाइकिलें
रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉयल एनफील्ड जल्द ही भारतीय बाजार में दो नई मोटरसाइकिलों को पेश कर सकती है। कंपनी इन बाइक्स के जरिए अपने मौजूदा पोर्टफोलियो से ऊपर एक नया प्रीमियम सेगमेंट तैयार करने की तैयारी में है।

बताया जा रहा है कि इनमें हिमालयन 750 इंटरसेप्टर 750 शामिल हो सकती हैं। दोनों मॉडल मौजूदा 650cc मोटरसाइकिलों से ऊपर पोजिशन किए जाने की उम्मीद है।

750cc इंजन से होंगी लैस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई हिमालयन 750 और इंटरसेप्टर 750 में 750cc क्षमता का इंजन दिया जा सकता है। इससे दोनों मोटरसाइकिलों को मौजूदा 650cc मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, इंजन की पावर, टॉर्क और अन्य तकनीकी जानकारी को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

लगातार हो रही टेस्टिंग
लॉन्च से पहले रॉयल एनफील्ड की ओर से इन दोनों मोटरसाइकिलों की टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग के दौरान इन्हें कई बार सड़कों पर देखा भी जा चुका है। स्पाई शॉट्स सामने आने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी इन दोनों मॉडलों को जल्द ही बाजार में पेश कर सकती है।

कब होंगी लॉन्च?
रॉयल एनफील्ड ने अभी हिमालयन 750 और इंटरसेप्टर 750 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिलों को अक्टूबर और नवंबर 2026 के बीच भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत?
नई 750cc मोटरसाइकिलों को कंपनी के मौजूदा 650cc मॉडल्स से ऊपर पोजिशन किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में इनकी कीमत भी हिमालयन 650 और इंटरसेप्टर 650 की तुलना में ज्यादा हो सकती है।

फिलहाल कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। कंपनी लॉन्च के समय ही दोनों मोटरसाइकिलों की कीमत और वेरिएंट से जुड़ी जानकारी साझा करेगी।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Electric SUV: महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टेक की पहली झलक दिखी, 15 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा

Electric SUV: महिंद्रा ने 15 अगस्त को होने वाले अपने आगामी इवेंट का पहला प्रोमो जारी कर दिया है। इस टीजर के जरिए कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV BE 6 के नए वेरिएंट  बीई 6 स्पोर्टेक की झलक दिखाई है। माना जा रहा है कि इस नए वेरिएंट में सबसे बड़े बदलाव केबिन के अंदर देखने को मिलेंगे, जबकि इसका एक्सटीरियर डिजाइन मौजूदा BE 6 जैसा ही रखा जा सकता है।

नया 12.3-इंच ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप
टीजर में बीई 6 स्पोर्टेक का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप नजर आ रहा है। इसमें तीन अलग-अलग 12.3-इंच स्क्रीन दी जा सकती हैं। माना जा रहा है कि यह सेटअप महिंद्रा XEV 9S से लिया जा सकता है।

इस सेटअप में पहली स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के तौर पर काम करेगी, जो ड्राइवर को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएगी। इसके बाद सेंटर में इंफोटेनमेंट स्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर के लिए तीसरी स्क्रीन दी जाएगी। इससे BE 6 Sporteq का केबिन मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस नजर आ सकता है।

नई सीट अपहोल्स्ट्री भी मिलेगी
नए स्क्रीन सेटअप के अलावा टीजर में नई सीट अपहोल्स्ट्री की झलक भी दिखाई गई है। इसमें ब्राउन शेड का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है और सीटों पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री मिल सकती है।

इसके अलावा मौजूदा BE 6 के डैशबोर्ड पर मिलने वाली हेलो जैसी सराउंड बार को नए Sporteq वेरिएंट में हटाया जा सकता है। हालांकि, इन बदलावों की पूरी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

एक्सटीरियर में कम बदलाव
बीई 6 स्पोर्टेक के बाहरी डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। टीजर में भी इसका डिजाइन काफी हद तक मौजूदा BE 6 जैसा ही दिखाई दे रहा है। हालांकि, नए वेरिएंट में स्टैंडर्ड ग्लॉसी पेंट के बजाय मैट कलर फिनिश दिए जाने की संभावना है।

फिलहाल कंपनी ने इसके वेरिएंट और बैटरी पैक लाइनअप में किसी बदलाव की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, नए ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप को देखते हुए  बीई 6 स्पोर्टेक को टॉप-स्पेक वेरिएंट के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है।

15 अगस्त को कीमत से उठेगा पर्दा
महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टेक की कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि कंपनी 15 अगस्त 2026 को होने वाले इवेंट में इसकी कीमत और अन्य प्रमुख जानकारियों का खुलासा कर सकती है।

कुल मिलाकर, नए स्पोर्टेक वेरिएंट में मौजूदा BE 6 की तुलना में सबसे ज्यादा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिल सकते हैं, जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड बन सकती है।

BE 6 में मिलते हैं ये पावरट्रेन विकल्प
मौजूदा Mahindra BE 6 में रियर-माउंटेड Permanent Magnet Synchronous Motor दी गई है। अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर यह मोटर 228 bhp से 282 bhp तक की पावर और 380 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है।

इलेक्ट्रिक SUV में 59 kWh और 79 kWh क्षमता के लिथियम-आयन बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, इन बैटरी पैक के साथ BE 6 क्रमशः 557 किलोमीटर और 683 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day: खेलों में भी भारत से पीछे पाकिस्तान, आजादी के 79 सालों में मेडल टैली में अव्वल

Independence Day: भारत के बंटवारे के साथ ही पाकिस्तान का भी जन्म हुआ और पिछले 79 सालों से दोनों अलग-अलग पहचान के साथ बने हुए हैं. मगर दोनों देशों ने हर मामले में अलग दिशा चुनी, जो खेलों में भी दिखी. Wed, 12 Aug 2026 23:22:53 +0530

  Videos
See all

Israeli settlers besieging Palestinian families in West Bank village. #WestBank #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T19:00:39+00:00

Satya aur Tathya: गृह मंत्री Amit Shah चर्चा को तैयार फिर क्यों तकरार? | Rahul | Akhilesh | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T19:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers