Electric SUV: महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टेक की पहली झलक दिखी, 15 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा
Electric SUV: महिंद्रा ने 15 अगस्त को होने वाले अपने आगामी इवेंट का पहला प्रोमो जारी कर दिया है। इस टीजर के जरिए कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV BE 6 के नए वेरिएंट बीई 6 स्पोर्टेक की झलक दिखाई है। माना जा रहा है कि इस नए वेरिएंट में सबसे बड़े बदलाव केबिन के अंदर देखने को मिलेंगे, जबकि इसका एक्सटीरियर डिजाइन मौजूदा BE 6 जैसा ही रखा जा सकता है।
नया 12.3-इंच ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप
टीजर में बीई 6 स्पोर्टेक का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप नजर आ रहा है। इसमें तीन अलग-अलग 12.3-इंच स्क्रीन दी जा सकती हैं। माना जा रहा है कि यह सेटअप महिंद्रा XEV 9S से लिया जा सकता है।
इस सेटअप में पहली स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के तौर पर काम करेगी, जो ड्राइवर को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएगी। इसके बाद सेंटर में इंफोटेनमेंट स्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर के लिए तीसरी स्क्रीन दी जाएगी। इससे BE 6 Sporteq का केबिन मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस नजर आ सकता है।
नई सीट अपहोल्स्ट्री भी मिलेगी
नए स्क्रीन सेटअप के अलावा टीजर में नई सीट अपहोल्स्ट्री की झलक भी दिखाई गई है। इसमें ब्राउन शेड का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है और सीटों पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री मिल सकती है।
इसके अलावा मौजूदा BE 6 के डैशबोर्ड पर मिलने वाली हेलो जैसी सराउंड बार को नए Sporteq वेरिएंट में हटाया जा सकता है। हालांकि, इन बदलावों की पूरी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
एक्सटीरियर में कम बदलाव
बीई 6 स्पोर्टेक के बाहरी डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। टीजर में भी इसका डिजाइन काफी हद तक मौजूदा BE 6 जैसा ही दिखाई दे रहा है। हालांकि, नए वेरिएंट में स्टैंडर्ड ग्लॉसी पेंट के बजाय मैट कलर फिनिश दिए जाने की संभावना है।
फिलहाल कंपनी ने इसके वेरिएंट और बैटरी पैक लाइनअप में किसी बदलाव की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, नए ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप को देखते हुए बीई 6 स्पोर्टेक को टॉप-स्पेक वेरिएंट के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है।
15 अगस्त को कीमत से उठेगा पर्दा
महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टेक की कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि कंपनी 15 अगस्त 2026 को होने वाले इवेंट में इसकी कीमत और अन्य प्रमुख जानकारियों का खुलासा कर सकती है।
कुल मिलाकर, नए स्पोर्टेक वेरिएंट में मौजूदा BE 6 की तुलना में सबसे ज्यादा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिल सकते हैं, जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड बन सकती है।
BE 6 में मिलते हैं ये पावरट्रेन विकल्प
मौजूदा Mahindra BE 6 में रियर-माउंटेड Permanent Magnet Synchronous Motor दी गई है। अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर यह मोटर 228 bhp से 282 bhp तक की पावर और 380 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है।
इलेक्ट्रिक SUV में 59 kWh और 79 kWh क्षमता के लिथियम-आयन बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, इन बैटरी पैक के साथ BE 6 क्रमशः 557 किलोमीटर और 683 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
(मंजू कुमारी)
MP: 400 करोड़ की सड़क, फिर भी शहपुरा ब्रिज का एप्रोच टूटा… 3 रूट संभालेंगे जबलपुर-भोपाल NH-45 का ट्रैफिक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









