मंत्री विश्वास सारंग करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण
सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को सायं 6:00 बजे लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति एवं गौरव को समर्पित प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
प्रतिमा का अनावरण चेतक ब्रिज के ऊपर
प्रतिमा का अनावरण चेतक ब्रिज के ऊपर, कस्तूरबा नगर साइड, भोपाल में आयोजित समारोह में किया जाएगा। यह आयोजन पुण्यश्लोक देवी अहिल्या क्षत्रिय धनगर सेवा संघ, भोपाल एवं लोक
माता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी आयोजन समिति, भोपाल द्वारा किया जा रहा है।
जनसेवा के प्रति सम्मान का प्रतीक
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास में सुशासन, न्याय, सेवा, धर्म-संस्कृति संरक्षण और जनकल्याण की प्रेरणास्रोत के रूप में प्रतिष्ठित हैं। उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशील शासन और लोकसेवा की भावना का अनुपम उदाहरण है। उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा उनके आदर्शों, त्याग और जनसेवा के प्रति सम्मान का प्रतीक होगी।
स्वतंत्रता दिवस से पहले इन 2 बैंकों ने महंगा किया लोन, MCLR में बढ़ोत्तरी, 12 अगस्त से नई ब्याज दरें लागू
पब्लिक सेक्टर के दो बड़े बैंकों ने एक ही दिन लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव किया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में वृद्धि का ऐलान किया है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एमसीएलआर में 10 बीपीएस की बढ़ोत्तरी की है। केनरा बैंक ने 5 बीपीएस का इजाफा किया है। नए रेट 12 अगस्त 2026 से लागू हो चुके हैं। यह कदम बैंकों ने आरबीआई एमपीसी बैठक की फैसले के बाद उठाया है।
एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक टेन्योर लोन के ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। इसका असर विभिन्न प्रकार के ऋणों और ईएमआई पर पड़ेगा। इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने 7 टेन्योर के लिए एमसीएलआर में पांच आधार अंकों की कटौती की थी। वर्तमान में दरें 8.05% से लेकर 8.65% के बीच हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा की एमसीएलआर दरें 7.50% से लेकर 7.75% है। 1 महीने और ओवरनाइट टेन्योर के लिए कोई बदलाव न करने का फैसला लिया गया है। 1 महीने के लिए एमसीएलआर 7.95% और ओवरनाइट के लिए 7.50% पर बरकरार है। 3 महीने के लिए एमसीएलआर में 10 बीपीएस की वृद्धि की गई है, दरें 8.20% से बढ़कर 8.30% हो चुकी हैं। 6 महीने के लिए दरें 7.50% और 1 साल के लिए 7.75% तक पहुंच चुकी हैं।
केनरा बैंक
केनरा बैंक ने भई एमसीएलआर में 5 बीपीएस की कटौती की है। बदलाव के बाद दरें 7.95% से लेकर 9.10% के बीच है। ओवरनाइट टेन्योर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, दरें 7.95% पर बरकरार है। 1 साल के लिए एमसीएलआर बढ़कर 8% से बढ़कर 8.05% हो चुका है। जबकि 3 महीने के लिए एमसीएलआर 8.25% से बढ़कर 8.30%, 6 महीने के लिए 8.65%, 1 साल के लिए 8.80%, 2 साल के लिए 9.05% और 3 साल के लिए 9.10% हो चुकी हैं।
एफडी के ब्याज दरों में बदलाव नहीं
केनरा बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा दोनों ही बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के एफडी पर 3.50% से लेकर 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 7.25% ब्याज मिल रहा है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजन के लिए इंटरेस्ट रेट अधिकतम 7.35% है। केनरा बैंक ने 7 दिन से लेकर 10 साल तक के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.10% हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
