Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें| CM Dhami |Dehradun | Chamoli | Heavy Rain | IMD

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें! | CM Dhami | Dehradun | Chamoli | Heavy Rain | IMD  #uttarakhandnews #cmdhami #dehradun#Chamoli #CloudBurst #Uttarakhand #ChamoliNews #CloudburstInChamoli #UttarakhandWeather #RainAlert #WeatherUpdate #HeavyRain #Monsoon #BreakingNews #उत्तराखंड #चमोली #बादलफटा #बारिश उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें देखिए News 18 UP Uttarakhand पर... news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kanwar yatra 2026, arvind kejriwal pm residence march, ram mandir donation controversy, income tax amendment bill 2026, uttar pradesh weather, sheikh hasina audio live briefing, meta algorithm scrutiny india, supreme court judges retirement age, social media ban for minors india, imd heavy rainfall alert, pakistan political unrest 2026, meerut kanwariya ground report news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP                https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                       https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

Explainer: बॉलीवुड अवॉर्ड्स कैसे तय होते हैं? पब्लिक वोटिंग, परफॉर्मेंस और लॉबिंग से जुड़े इन सवालों को समझिए

Bollywood Awards Selection: बॉलीवुड से जुड़े हर साल कई अवॉर्ड शो होते हैं,जब भी  सोशल मीडिया पर अवॉर्ड शो से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं तो पूरा माहौल फिल्मी दुनिया जैसा लगने लगता है. रेड कार्पेट पर सितारे, डिजाइनर कपड़े, शानदार स्टेज, सेलेब्स की परफॉर्मेंस और हाथ में ट्रॉफी लेकर इमोशनल स्पीच देते स्टार्स दिखाई देते हैं. लेकिन शो खत्म होते ही सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की बहस शुरू हो जाती है. लोग पूछते हैं कि आखिर अवॉर्ड किस आधार पर दिया गया? क्या अवॉर्ड बेस्ट एक्टर को दिया गया या पॉपुलर एक्टर को? क्या जूरी ने बिना दबाव के फैसला लिया? और क्या किसी अवॉर्ड शो में स्टार पावर और पीआर का भी रोल होता है? आइए इन सवालों को आसान भाषा में समझते हैं. 

अवॉर्ड शो सिर्फ ट्रॉफी नहीं, एक बड़ा एंटरटेनमेंट बिजनेस भी हैं

सबसे पहले इस बात को समझना चाहिए कि बड़े बॉलीवुड अवॉर्ड शो सिर्फ स्टार्स को सम्मानित करने के लिए रखे जाते हैं, ये बड़े मनोरंजन इवेंट भी होते हैं, जिनके पीछे प्रोडक्शन, स्पॉन्सरशिप, टेलीविजन और डिजिटल राइट्स का पूरा बिजनेस जुड़ा रहता है. एक बड़े अवॉर्ड शो को करने के लिए शानदार स्टेज, लाइटिंग, कैमरा, डांस परफॉर्मेंस, सेलिब्रिटी गेस्ट और प्रोडक्शन टीम पर काफी खर्च होता है. इसका खर्चा ए़ड, स्पॉन्सर और ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर से होने निकाला जाता है. ऐसे में शो के आयोजकों के लिए यह भी जरूरी होता है कि शो को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें.

यहीं से स्टार पावर की खेल शुरू होता है. अगर किसी शो में शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर या आलिया भट्ट जैसे सुपरस्टार हैं तो लोग ज्यादा से ज्यादा उस शो देखेंगे. इसलिए अवॉर्ड शो की वैल्यू और बढ़ जाती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हर पुरस्कार केवल TRP या स्टार पावर देखकर दिया जाता है.

कौन तय करता है कि किसे अवॉर्ड दिया जाएगा?

हर अवॉर्ड का प्रोसेस अलग-अलग हो सकता है. कुछ अवॉर्ड्स में जूरी फिल्मों और परफॉर्मेंस को देखा जाता है. जबकि कुछ पॉपुलर कैटेगरी में ऑडियंस से वोट भी करवाए जाते हैं. जूरी आधारित सिस्टम में आम तौर पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सीनियर्स लोग, कलाकार, डायरेक्टर, राइटर, तकनीकी विशेषज्ञ या फिल्म क्रिटिक्स शामिल हो सकते हैं. नॉमिनेशन के बाद फिल्मों और कलाकारों के काम को देखा जाता है और फिर जूरी मेंबर्स अपने मूल्यांकन के आधार पर वोट करते हैं.

दूसरी तरफ पब्लिक वोटिंग वाले अवॉर्ड में ऑडियंस की पसंद के हिसाब से चुनाव किया जाता है. यहां किसी कलाकार की एक्टिंग से ज्यादा उसकी पॉपुलैरिटी का असर दिखाई दे सकता है.यानी 'बेस्ट' और 'मोस्ट पॉपुलर' हमेशा एक ही चीज नहीं होते. किसी एक्टर का परफॉर्मेंस क्रिटिक्स को अच्छा लग सकता है जबकि ऑडियंस की कोई और पसंद हो सकता है. 

क्या अवॉर्ड के लिए शो में आना जरूरी होता है?

बॉलीवुड अवॉर्ड शोज को लेकर लंबे समय से एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है कि क्या जो स्टार शो में शामिल होता है, उसके जीतने की गुंजाइश ज्यादा होती है? सच मानना सही नहीं होगा क्योंकि हर अवॉर्ड शो की अपनी प्रोसेस और रूल्स हो सकते हैं. लेकिन बिजनेस के नजरिए से देखें तो ऑर्गेनाइजर के लिए बड़े स्टार्स की प्रेजेंस काफी इंपोर्टेंट होती है. जरा सोचिए, किसी बड़े स्टार को अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है, लेकिन वह इवेंट में मौजूद ही नहीं है. दूसरी तरफ कोई दूसरा पॉपुलर स्टार मंच पर मौजूद है और उसी के पास ट्रॉफी लेने का मौका है. ऑर्गेनाइजर के लिए दूसरा  ऑप्शन शो को ज्यादा आकर्षक बना सकता है.यही वजह है कि 'नो शो, नो अवॉर्ड' जैसी बातें इंडस्ट्री में अक्सर बहस का मुद्दा बन जाती हैं. लेकिन इसे हर अवॉर्ड शो पर लागू होने वाला नियम मानना ठीक नहीं होगा. 

स्टार्स की परफॉर्मेंस का कितना इंपोर्टेंट होती है?

अवॉर्ड शो का सबसे बड़ा अट्रैक्शन सिर्फ पुरस्कार नहीं, बल्कि लाइव परफॉर्मेंस भी होती है. बड़े स्टार्स स्टेज पर डांस करते हैं, होस्टिंग करते हैं और कई बार पूरी रात के शो में मैन कैरेक्टर बन जाते हैं. स्टार की परफॉर्मेंस के पीछे अलग से कॉन्ट्रैक्ट और फीस हो सकती है. किसी बड़े स्टार्स की पॉपुलैरिटी जितनी ज्यादा होगी, उसकी परफॉर्मेंस ऑडियंस के लिए उतनी ही खास होगी.  यहीं से अवॉर्ड और परफॉर्मेंस को लेकर तरह-तरह की बातें की जाती हैं. हालांकि किसी कलाकार को परफॉर्म करने के बदले अवॉर्ड देने का दावा बिना ठोस सबूत के फैक्ट की तरह पेश करना सही नहीं है. लेकिन यह भी समझना ज्यादा जरूरी है कि एक अवॉर्ड शो में कलाकार, चैनल, स्पॉन्सर, प्रोडक्शन टीम और ऑडियंसस सभी का हित होता है. इसलिए यह सिर्फ जूरी का कमरा और एक वोटिंग वाला मामला नहीं है.

PR और लॉबिंग को लेकर क्यों उठते हैं सवाल?

फिल्म रिलीज होने के बाद उसकी पब्लिसिटी केवल थिएटर के बाहर खत्म नहीं हो जाती. PR एजेंसियां फिल्म और स्टार्स के लिए इंटरव्यू, सोशल मीडिया कैंपेन, मीडिया कवरेज और अवॉर्ड सीजन के दौरान प्रमोशन जैसी एक्टिविटीज भी संभालती हैं. जब किसी फिल्म को लगातार मीडिया में कवरेज मिलती है, उस फिल्म के कलाकरों के काम की तारीफ होती है और फिल्म को अवॉर्ड के लिए मजबूत दावेदार बताया जाता है, तो उसका नाम दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों के बीच पॉपुलर हो जाता है. इसी वजह से अवॉर्ड सीजन के दौरान 'लॉबिंग' शब्द खूब सुनाई देता है. 

पब्लिक वोटिंग में फैन वॉर भी होता है बड़ा फैक्टर

किसी कलाकार को अवॉर्ड देने के लिए जनता से वोट मांगे जाते हैं, वहां स्टोरी थोड़ी अलग हो जाती है. सोशल मीडिया के दौर में किसी बड़े स्टार के लाखों फैंस कुछ ही समय में बड़ी संख्या में वोट कर सकते हैं. इससे उनकी पॉपुलर कलाकार को फायदा मिल सकता है. जरूरी नहीं कि सबसे ज्यादा वोट पाने वाली सबसे अच्छी हो या वह अच्छा एक्टर हो. कई बार फैन फॉलोइंग के मुकाबले का अवॉर्ड जीता जा सकता है. इसे आप क्रिकेट के उदाहरण से समझ सकते हैं. अगर किसी खिलाड़ी के करोड़ों फैन हैं, तो उसकी पॉपुलैरिटी उसकी बड़ी ताकत होगी. लेकिन मैदान पर उसके प्रदर्शन का मूल्यांकन अलग तरह से देखा जाता है. यही अंतर फिल्म अवॉर्ड्स में भी दिखाई देता है.

एक ही शो में इतने सारे अवॉर्ड क्यों?

आजकल एक बड़े अवॉर्ड शो में कई कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाते हैं. Best Actor, Best Actress के अलावा Critics Award, Popular Award, Entertainer of the Year, Performance of the Year जैसी कई कैटेगरी बनाई जाती हैं. इसका एक कारण यह है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों और फिल्मों से जुड़े बाकी लोगों को भी पहचान मिल सके. एक स्टार की पॉपुलैरिटी के आधार पर अवॉर्ड मिल सकता है, जबकि दूसरे को क्रिटिक्स की पसंद का अवॉर्ड दिया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: Explainer: सीरीज से कितनी अलग होने वाली है 'Mirzapur' फिल्म? कालीन भैया से मुन्ना तक जानें पूरा कनेक्शन

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ के 3 महारिकॉर्ड...टूटना तो दूर, पास पहुंचना भी नामुमकिन, जिसे सबने कहा 'धीमा', वही बना टीम इंडिया की दीवार

Rahul Dravid 3 Untouchable Records: राहुल द्रविड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का वो अटूट किला हैं जिसने विपरीत परिस्थितियों में हमेशा देश को संभाला. अपनी बेजोड़ तकनीक, फौलादी धैर्य और निस्वार्थ खेल के दम पर उन्होंने ऐसे कई कीर्तिमान रचे, जिन्हें छू पाना भी आज के बल्लेबाजों के लिए नामुमकिन है. 31,258 गेंदों का सामना करने से लेकर टेस्ट में 44,152 मिनट क्रीज पर बिताने तक, 'द वॉल' के ये महारिकॉर्ड उनकी महानता और त्याग की अद्भुत कहानी बयां करते हैं. Thu, 13 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Noida Airport की पार्किंग बनी तालाब! | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T23:30:36+00:00

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों को तगड़ा झटका! | Gold Price | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T23:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers