Responsive Scrollable Menu

वेट्रेस या जासूस... चीन में मस्क को डिनर कराने वाली कौन? क्यों चर्चा में आया मामला

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, एलन मस्क समेत उनके साथियों ने चीन का दौरा किया था। इस दौरान इनके सम्मान ने चीन ने स्टेट डिनर का आयोजन किया था। इसी स्टेट डिनर को लेकर अब बवाल हो गया है। एक दावे ने मस्क को सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ बताया है। आइए जानते हैं क्या हैं पूरा मामला। 

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के चीन दौरे के दौरान स्टेट डिनर को लेकर नया विवाद सामने आया है। ब्लॉगर जेनिफर जेंग ने दावा किया कि डिनर में एलन मस्क के पीछे खड़ी वेट्रेस दरअसल चीनी सेना PLA की सीनियर अधिकारी मेजर चेंग चेंग थीं।

ब्लॉगर जेनिफर जेंग का दावा

ब्लॉगर जेनिफर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि डिनर में सर्विस करने वाली महिला चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्य हैं और PLA की ऑनर गार्ड सेरेमोनियल ब्रिगेड की बटालियन कमांडर हैं। उन्होंने उसी महिला की सैन्य वर्दी वाली फोटो भी शेयर कीं। जेंग ने आगे दावा किया कि चेंग चेंग ने भोज के दौरान वर्दी के नीचे 'बंदूक या कुछ और' छिपाया हो सकता है।

यह भी पढ़ें: चीन की कोयला खदान में भीषण गैस विस्फोट, 80 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा हड़कंप

कौन हैं चेंग चेंग?

चेंग चेंग चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की जानी-मानी अधिकारी हैं। उनका जन्म दिसंबर 1986 में शेडोंग प्रांत के वेईफांग में हुआ। 2004 में 18 साल की उम्र में सेना जॉइन की और शुरुआत कम्युनिकेशन सोल्जर के तौर पर की। बाद में नर्सिंग की पढ़ाई भी की। 2008 में 60वें राष्ट्रीय दिवस परेड के लिए चुनी गईं, लेकिन हाइट बढ़ने से बैकअप में रहीं। 2012 में PLA हॉनर गार्ड सेरेमोनियल ब्रिगेड में शामिल हुईं। 2014 से महिला यूनिट की कमांडर हैं। 2015 की विश्व युद्ध विजय परेड समेत कई बड़े राज्य समारोहों में यूनिट लीड कर चुकी हैं।

दावों की सच्चाई: कितना भरोसा करें?

जेनिफर जेंग के आरोप फिलहाल अपुष्ट हैं। चीन सरकार और चीनी मीडिया दोनों ने इस पर चुप्पी साधी है। भोज वाली महिला की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई। जेंग का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो वे पहले भी चीन पर विवादित दावे कर चुकी हैं। 2023 में उन्होंने निज्जर हत्याकांड में CCP का हाथ बताया था, जो साबित नहीं हुआ।

क्या है संभावना? 

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि चीन लंबे समय से विदेशी नेताओं, राजनयिकों और कारोबारियों पर गुप्त खुफिया तरीके इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिका में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें चीनी एजेंटों पर राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने के आरोप लगे।

एक्सपर्ट्स की राय: आरोप सही हुए तो गंभीर मामला

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जेनिफर जेंग के आरोप सही निकले तो यह बेहद गंभीर बात होगी। किसी सक्रिय सैन्य अधिकारी को अहम राज्य भोज में वेट्रेस बनाकर तैनात करना सामान्य प्रोटोकॉल नहीं माना जाता। फिलहाल मामला विवादों में है। जेंग के दावों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन चीन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

यह भी पढ़ें: लो-कॉस्ट एयरलाइन समिट से पहले चीन के शंघाई में भारतीय विशेषज्ञों की अहम बैठक, जानिए क्या होगा आगे..

 

 

Continue reading on the app

पंजाब की भगवंत मान सरकार भीषण गर्मी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार: स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह

चंडीगढ़, 23 मई (आईएएनएस)। राज्य में भीषण गर्मी के कारण बढ़ रही कठिन परिस्थितियों के मद्देनजर पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अत्यधिक गर्मी के प्रभावों को रोकने, कम करने और प्रभावी प्रबंधन के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए गए हैं। मंत्री ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रेस, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है तथा हृदय और सांस संबंधी समस्याओं में भी वृद्धि होती है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सिविल सर्जनों को सभी जिला अस्पतालों, उप-डिवीजन अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में समर्पित हीट स्ट्रोक प्रबंधन यूनिटों को कार्यशील करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ये वार्ड सक्रिय कूलिंग उपायों से लैस हैं, जिनमें आइस पैक और ठंडे आईवी फ्लूइड शामिल हैं। प्रत्येक अस्पताल में आवश्यक चिकित्सीय सामग्री, जैसे ओआरएस और आपातकालीन दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि मरीजों को अस्पताल लाते समय रास्ते में ठंडक उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंसों में भी आवश्यक सुविधाएं दी गई हैं। राज्य द्वारा गर्मी संबंधी बीमारियों (एचआरआई) के मामलों की रियल-टाइम निगरानी के लिए आईएचआईपी पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है तथा हीट एक्शन प्लान के संबंध में जिला टास्क फोर्स द्वारा शिक्षा, श्रम और परिवहन विभाग के साथ बैठकें की जा रही हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि हमारी मेडिकल टीमें पूरी तरह प्रशिक्षित और तैयार हैं फिर भी मैं लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों से सतर्क रहने तथा विभाग द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं।

उन्होंने बताया कि गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं, हर 20-30 मिनट बाद पानी पिएं, चाहे प्यास न भी लगे। ओआरएस, लस्सी और नींबू पानी का सेवन करें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। सिर ढकने के लिए छाता, टोपी या तौलिये का उपयोग करें। अपने दिन की सही योजना बनाएं, बाहरी काम सुबह या शाम के ठंडे समय में करें। तरबूज, संतरा और खीरे जैसे पानी से भरपूर फल खाएं। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार भोजन करें। घर को अंदर से ठंडा रखें, परदों और पंखों का उपयोग करें तथा उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित करें।

उन्होंने मजदूरों की सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि नियोक्ताओं को बाहर काम करने वाले मजदूरों के लिए छायादार आराम स्थल और सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराना चाहिए।

उन्होंने बताया कि गर्मी के दौरान दोपहर की तेज धूप से बचें, दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे के बीच बाहर न निकलें, जब तक बहुत जरूरी न हो। डिहाइड्रेट करने वाले पेय पदार्थों से बचें, चाय, कॉफी, शराब और कार्बोनेटेड मीठे पेयों का सेवन कम करें। भारी भोजन से बचें, तला-भुना, मसालेदार या बासी भोजन न खाएं, क्योंकि इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है। दिन के सबसे गर्म समय में भारी काम करने से बचें।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि बच्चों या पालतू जानवरों को कभी भी पार्क किए गए वाहन में अकेला न छोड़ें। ऐसे लक्षण जिनमें तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि अगर कुछ लक्षण आप अपने भीतर पाते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे, जैसे कि अगर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना। मानसिक स्थिति में बदलाव, बेचैनी या दौरे पड़ना, गर्म, लाल और सूखी त्वचा, तेज सिरदर्द, मतली या दिल की धड़कन तेज होना।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत का ‘उसैन बोल्ट’, 10.09 सेकंड में जीती 100 मीटर रेस, बने देश के सबसे तेज स्प्रिंटर

नेशनल सीनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने इतिहास रच दिया. 10.09 सेकंड में 100 मीटर रेस जीतकर वह भारत के सबसे तेज स्प्रिंटर बन गए. इसके साथ-साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट भी हासिल कर लिया. Sat, 23 May 2026 22:48:19 +0530

  Videos
See all

Pawan Singh Third Marriage Truth: 'पावर स्टार' पवन सिंह करिहें तीसरा बियाह?Pawan Singh Third Wedding #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:46:11+00:00

UP Panchayat Chunav: पहली बार प्रधान की होगी प्रशासक पद पर नियुक्ति! | Panchayat Administrators #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:45:23+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: खलीफा के टारगेट पर ट्रंप की बेटी! | Ivanka Trump | Iran US War | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:27:58+00:00

Iran America War Update: अमेरिका का दुश्मन,ईरान का नया बॉस? सदमे में ट्रंप-नेतन्याहू? आज बम बरसेंगे? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers