Responsive Scrollable Menu

4000 करोड़ की ‘रामायण’ को लेकर आया बड़ा ट्विस्ट, दिवाली पर रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की फिल्म, जानिए क्या है नई डेट?

Ramayana Release Date Update: इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस फिल्म को लेकर लंबे समय से खबर आ रही थी कि ये दिवाली 2026 पर रिलीज होगी. लेकिन रिपोर्ट्स आ रही है कि मेकर्स इसकी रिलीज डेट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस खबर ने हलचल मचा दी है, क्योंकि ‘रामायण’ को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी मूवी मानी जा रही है. आइए जानते हैं रामायण फिल्म कब रिलीज होगी और मेकर्स इसकी रिलीज डेट में बदलाव क्यो कर रहे हैं. 

दिवाली पर रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की रामायण फिल्म

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि रामायण फिल्म 4000 करोड़ रुपये के विशाल बजट में नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के डायरेक्शन में बन रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता का रोल निभा रही हैं. साउथ सुपरस्टार यश (Yash) रावण के किरदार में दिखाई देंगे, जबकि सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म की स्टारकास्ट और स्केल पहले ही से ही सुर्खियों में है. पिछले महीने रामायण के रिलीज हुए शुरुआती विजुअल्स और टीजर ने फैंस के बीच एक्साइमेंट बढ़ा थी.

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को दिवाली से एक हफ्ते पहले थिएटरों में उतारने का प्लान बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की ये फिल्म 30 अक्टूबर को इसी साल रिलीज हो सकती है. हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा तेज है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) फिल्म के बिजनेस की वजह से इसे एक हफ्ता पहले रिलीज करने वाले हैं.

जानिए मेकर्स क्यों बदल रहे रिलीज डेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले रिलीज हो जाए ताकि दिवाली की छुट्टियों तक इसका बज पूरी तरह बन सके. इसके साथ ही यह भी स्ट्रेटजी है कि पहले हफ्ते से ज्यादा कमाई दूसरे हफ्ते में देखने को मिले. आमतौर पर बड़ी फिल्में फेस्टिवल वाले दिन रिलीज की जाती है, लेकिन ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर अलग तरह की रणनीति अपना रहे हैं. 

आपको बता दें कि इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को लेकर बड़े लेवल पर बातचीत चल रही है. कहा जा रहा है कि मेकर्स को करीब 450 करोड़ रुपये तक के ऑफर मिले हैं. इसी वजह से रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल फैसला नहीं आया है. माना जा रहा है कि जैसे ही डिस्ट्रीब्यूशन डील फाइनल होगी, उसके तुरंत बाद नई रिलीज डेट का ऐलान किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: वीकेंड पर घर बैठे देखना चाहते हैं दमदार थ्रिलर? तो जियोहॉटस्टार की ये 7 फिल्में और सीरीज बना देंगी आपका संडे सुपरहिट

रामायण इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म 

गौरतलब है कि रणबीर कपूर के करियर के लिए ये फिल्म बेहद खास है. ऐसे में ऑडियंस की नजरें उनके राम अवतार पर टिकी हुई हैं. सोशल मीडिया पर पहले से ही रणबीर के लुक और फिल्म के वीएफएक्स को लेकर चर्चाएं जारों पर हैं. वहीं, कई फैंस इसे इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा विजुअल एक्सपीरियंस बता रहे हैं.

बता दें कि रामायण फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट 2026 में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 पर आ सकता है. इसके साथ ही मेकर्स कहना है कि फिल्म में हॉलीवुड लेवल के विजुअल इफेक्ट्स और टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. यही वजह है कि इसका बजट 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, अब फैंस इसे एक फिल्म के तौर पर नहीं बल्कि इंडियन कल्चर और पौराणिक कथा से जोड़ कर देख रहे हैं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि आखिर मेकर्स कब इसकी ऑफिशियल रिलीज की अनाउंसमेंट करते हैं.

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर पर फिदा है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, शादी करने के लिए तोड़ देंगी धर्म की दीवार?

Continue reading on the app

डायरेक्टर डेविड धवन हुए इमोशनल:बेटे वरुण धवन की तारीफ करते हुए छलके आंसू, बोले- हर माता-पिता को ऐसा बेटा मिलना चाहिए

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर डेविड धवन इमोशनल हो गए। बेटे वरुण धवन के बारे में बात करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। डेविड धवन ने कहा, ‘हर किसी को वरुण जैसा बेटा मिलना चाहिए। जब मैं अस्पताल में था, तब भी वह मेरे साथ वहीं सोता था। एक एक्टर के तौर पर भी उसमें लगातार सुधार हो रहा है। आप जो चाहोगे, वह आपको देगा, लेकिन एक पिता के तौर पर मैं कहूंगा कि हर किसी को ऐसा बेटा मिलना चाहिए।’ फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में राजपाल यादव, जॉनी लीवर, चंकी पांडे और मनीष पॉल भी दिखाई देंगे। डेविड धवन और वरुण धवन की यह चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वां 2’ और ‘कुली नंबर 1’ में नजर आ चुकी है। प्रेम में असफल युवक का किरदार फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी प्रेम कहानी हर बार असफल हो जाती है और फिर उसे किस्मत बदलने के लिए मदद मिलती है। दिलचस्प बात यह है कि वरुण इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। एक तरफ बॉय-नेक्स्ट-डोर लुक, तो दूसरी ओर ज्यादा मैच्योर अवतार। वर्कफ्रंट की बात करें तो इससे पहले वरुण धवन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने 'मेजर होशियार सिंह दहिया' का किरदार निभाया था। इस सुपरहिट फिल्म ने दुनिया भर में ₹450 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू मैच में 16 विकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस भारतीय ने किया था करिश्मा, दुनिया में सिर्फ दो गेंदबाज ही कर सके ये कारनामा

Test Debut Most Wickets World Record: नरेंद्र हिरवानी डेब्यू टेस्ट मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. हिरवानी और ऑस्ट्रेलिया के बॉब मेस्सी दो ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच 16-16 विकेट लेने का कारनामा किया. दुनिया का कोई अन्य गेंदबाज डेब्यू मुकाबले में इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाया है. Sat, 23 May 2026 17:58:10 +0530

  Videos
See all

Samarth Singh Remand: रिमांड पर समर्थ सिंह, क्या बताएगा सच? Twisha Sharma | Police Interrogation #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:39:45+00:00

Monkey Viral Video : टंकी में बंदरों का धमाल! | Viral Video | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:45:16+00:00

Bhayandar में 16 साल पुराने मामले में पहचान छिपाकर विवाह और धर्मांतरण का आरोप | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:42:17+00:00

Tvisha Sharma Case : Samarth Singh की Police Remand पर SIT Chief Rajneesh Kashyap का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:40:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers