Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

Budget Friendly Trekking Destinations: गर्मियों में घूमने का है प्लान? उत्तराखंड की ये 5 बजट फ्रेंडली ट्रैकिंग जगहें हैं बेस्ट

Budget Friendly Trekking Destinations: गर्मियों की चिपचिपी गर्मी और भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर पहाड़ों का रुख करते हैं. खासकर उत्तराखंड की वादियां हर किसी को अपनी ओर खींचती हैं. यहां की ठंडी हवाएं, बर्फ से ढके पहाड़, घने जंगल और हरे-भरे बुग्याल मन को सुकून देते हैं. कुछ लोग यहां शांति तलाशने आते हैं, तो कुछ एडवेंचर के लिए ट्रैकिंग का मजा लेना पसंद करते हैं. अगर आप भी इस समर सीजन दोस्तों के साथ किसी बजट फ्रेंडली ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उत्तराखंड की ये ट्रैकिंग डेस्टिनेशन आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं. यहां कम खर्च में बेहतरीन एडवेंचर और खूबसूरत नजारों का अनुभव मिलेगा.

ये हैं उत्तराखंड की 5 बजट फ्रेंडली ट्रैकिंग 

दयारा बुग्याल ट्रेक

उत्तरकाशी जिले में स्थित दयारा बुग्याल ट्रेक प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा जगहों में से एक है. यहां दूर-दूर तक फैले हरे मैदान और हिमालय की बर्फीली चोटियां देखने को मिलती हैं. ट्रैकिंग के दौरान आपको खूबसूरत जंगल और शांत वातावरण का आनंद मिलेगा. इस ट्रेक की शुरुआत रैथल गांव से होती हैय गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है. मई और जून का समय ट्रैकिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. अगर बजट की बात करें, तो एक व्यक्ति का खर्च लगभग 5 से 6 हजार रुपये तक आ सकता है. इसमें रहने, खाने और बेसिक ट्रैवल का खर्च शामिल हो सकता है.

ब्रह्मताल ट्रेक

चमोली जिले में मौजूद ब्रह्मताल ट्रेक एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए शानदार जगह है. यह ट्रेक झीलों, बर्फीले पहाड़ों और ओक के घने जंगलों के बीच से होकर गुजरता है. यहां का रास्ता रोमांच से भरपूर होता है. ट्रैकिंग के दौरान आपको कई खूबसूरत व्यू पॉइंट देखने को मिलते हैं. सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा यहां बेहद आकर्षक लगता है. इस ट्रेक की शुरुआत लोहाजंग से होती है. यहां जाने का खर्च लगभग 5 हजार रुपये तक हो सकता है. हालांकि आपका कुल बजट रहने और खाने की सुविधा पर निर्भर करेगा.

चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक

रुद्रप्रयाग जिले का चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक धार्मिक और एडवेंचर दोनों अनुभव देता है. यह ट्रेक प्रकृति के बेहद करीब ले जाता है. रास्ते में घास के मैदान, बर्फीले पहाड़ और शांत वातावरण देखने को मिलता है. इस ट्रेक की खास बात यह है कि यहां दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ के दर्शन भी होते हैं. चंद्रशिला पहुंचने के बाद हिमालय की चोटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. ट्रैकिंग की शुरुआत चोपता से होती है. यहां जाने के लिए अप्रैल से जून का समय सबसे बेहतर माना जाता है. एक व्यक्ति का खर्च करीब 6 से 8 हजार रुपये तक हो सकता है.

केदारकांठा ट्रेक

उत्तराखंड के सबसे मशहूर ट्रेक्स में केदारकांठा का नाम जरूर लिया जाता है. यह ट्रेक अपने शानदार कैंपिंग अनुभव और खूबसूरत पहाड़ी दृश्यों के लिए मशहूर है. ट्रैकिंग के दौरान बर्फ से ढकी चोटियां, देवदार के जंगल और शांत वातावरण यात्रियों को अलग ही अनुभव देते हैं. यहां का सनराइज व्यू बेहद शानदार माना जाता है. इस ट्रेक की शुरुआत सांकरी गांव से होती है. यहां एक व्यक्ति का खर्च लगभग 5 से साढ़े 5 हजार रुपये तक हो सकता है. कम बजट में एडवेंचर चाहने वालों के लिए यह ट्रेक बेहतरीन विकल्प है.

हर की दून ट्रेक

अगर आप प्रकृति और पुराने पहाड़ी गांवों को करीब से देखना चाहते हैं, तो हर की दून ट्रेक आपके लिए परफेक्ट है. उत्तरकाशी जिले में स्थित यह ट्रेक बेहद खूबसूरत माना जाता है. यहां रास्ते में बहती नदियां, लकड़ी के पुराने घर और बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलते हैं. ट्रैकिंग के दौरान आपको शांति और रोमांच दोनों का अनुभव होगा. इस ट्रेक की शुरुआत तालुका गांव से होती है. यहां जाने का खर्च लगभग 10 हजार रुपये तक पहुंच सकता है. हालांकि यहां का अनुभव जिंदगीभर याद रहने वाला होता है.

ट्रैकिंग पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें
ट्रैकिंग शूज जरूर साथ रखें
पानी की बोतल और जरूरी दवाइयां रखें
मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें
प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें

यह भी पढ़ें: गर्मी से राहत चाहिए? मई-जून के महीने में घूम आइए दार्जिलिंग, बजट फ्रेंडली और बेहद खूबसूरत है ये जगह

Continue reading on the app

ट्रेड एंड टैरिफ से ऊर्जा सुरक्षा तक...अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की पीएम मोदी से मुलाकात

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार 23 मई 2026 को अपने चार दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत करते हुए वाया कोलकाता दिल्ली पहुंचे। करीब 14 वर्षों बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा हुआ। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की यह बैठक दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ में हुई। आपको बता दें कि करीब 14 वर्षों बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा हो रहा है। यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और क्वाड देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: Marco Rubio India Visit Updates:अमेरिकी विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे, आज PM मोदी से बातचीत, कल जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच गहराते सामरिक रिश्तों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा कूटनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने का काम करेगी। गौरतलब है कि मुख्य कार्यक्रमों से पहले रुबियो ने कोलकाता का रुख किया था, जो इस दौरे के व्यापक दायरे को दर्शाता है। यह यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि इस समय क्षेत्रीय सुरक्षा से लेकर वैश्विक भू-राजनीति के तमाम अहम मुद्दों पर भारत और अमेरिका की सोच और आपसी कदम पहले से कहीं ज्यादा एक सुर में नजर आ रहे हैं।

कोलकाता में 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो! 

अपने कोलकाता दौरे के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' जाकर मदर टेरेसा को याद किया। इस अनुभव को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे अपने लिए गर्व की बात बताया। रुबियो ने एक्स पर लिखा मदर टेरेसा ने सेवा और करुणा की एक महान विरासत बनाई है। आज उनके इस काम को श्रद्धांजलि देने और कैथोलिक आस्था को जमीन पर काम करते देखने के लिए मिशनरीज ऑफ चैरिटी जाना मेरे लिए सम्मान की बात रही।

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू मैच में 16 विकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस भारतीय ने किया था करिश्मा, दुनिया में सिर्फ दो गेंदबाज ही कर सके ये कारनामा

Test Debut Most Wickets World Record: नरेंद्र हिरवानी डेब्यू टेस्ट मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. हिरवानी और ऑस्ट्रेलिया के बॉब मेस्सी दो ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच 16-16 विकेट लेने का कारनामा किया. दुनिया का कोई अन्य गेंदबाज डेब्यू मुकाबले में इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाया है. Sat, 23 May 2026 17:58:10 +0530

  Videos
See all

Monkey Viral Video : टंकी में बंदरों का धमाल! | Viral Video | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:45:16+00:00

Samarth Singh Remand: रिमांड पर समर्थ सिंह, क्या बताएगा सच? Twisha Sharma | Police Interrogation #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:39:45+00:00

Bhayandar में 16 साल पुराने मामले में पहचान छिपाकर विवाह और धर्मांतरण का आरोप | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:42:17+00:00

Tvisha Sharma Case : Samarth Singh की Police Remand पर SIT Chief Rajneesh Kashyap का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:40:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers