Responsive Scrollable Menu

51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. कुल मिलाकर अब तक 18 मेलों में 12 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं. इस मौके पर पीएम ने बताया कि विदेशी यात्राओं से मिली साझेदारियां भारतीय युवाओं को लाभ देंगी.

Continue reading on the app

RSMSSB Computer Instructor: कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3951 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई 2026 से 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती अभियान में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 पद शामिल हैं। इनमें 288 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 34 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3629 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें 2936 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 693 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं।

बोर्ड अध्यक्ष Alok Raj के अनुसार वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 22 अगस्त 2026 को आयोजित होगी, जबकि बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 23 अगस्त 2026 को कराई जाएगी। परीक्षा CBT, TBT या OMR आधारित मोड में आयोजित की जा सकती है।

आयु सीमा और योग्यता
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी। पिछली भर्ती नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए उम्मीदवार का स्नातक के साथ A Level, PGDCA, BCA, B.Sc IT/CS या संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है। वहीं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए MCA, M.Tech, M.Sc IT/CS या संबंधित विषय में उच्च डिग्री मांगी गई है। साथ ही हिंदी भाषा और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी अनिवार्य रखा गया है।

सैलरी और आवेदन शुल्क
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक को पे-मैट्रिक्स लेवल-8 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक को लेवल-10 के अनुसार वेतन मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती दो वर्षों तक प्रोबेशन पीरियड में राज्य सरकार के नियमानुसार फिक्स वेतन दिया जाएगा।

सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। वहीं राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, EWS, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए SSO Rajasthan Portal पर जाकर लॉगिन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

क्या इतिहास दोहराएगी आरसीबी... या 'नंबर 2' का टोटका गुजरात टाइटंस को बनाएगा चैंपियन, 15 में से 9 बार हो चुका ऐसा

IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की टॉप-3 टीमें तय हो चुकी हैं. बेहतर नेट रन रेट के दम पर आरसीबी ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर है, हालांकि, आंकड़े आरसीबी के फैंस की धड़कनें बढ़ा सकते हैं. साल 2011 से अब तक नंबर 2 पर फिनिश करने वाली टीम ने रिकॉर्ड 9 बार ट्रॉफी जीती है, जबकि टॉप पर रहने वाली टीम सिर्फ 5 बार चैंपियन बनी है. जानिए क्या आरसीबी इतिहास बदलेगी या गुजरात मारेगी बाजी. Sat, 23 May 2026 16:53:23 +0530

  Videos
See all

Monkey Viral Video : टंकी में बंदरों का धमाल! | Viral Video | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:45:16+00:00

PM Modi & Marco Rubio Meeting: भारत और अमेरिका के बीच क्या बड़ी डील हुई? Big Deal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:45:02+00:00

Samarth Singh Remand: रिमांड पर समर्थ सिंह, क्या बताएगा सच? Twisha Sharma | Police Interrogation #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:39:45+00:00

Bhayandar में 16 साल पुराने मामले में पहचान छिपाकर विवाह और धर्मांतरण का आरोप | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:42:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers