जस्टिस यशवंत वर्मा जाँच समिति की रिपोर्ट में तीनों आरोपों में दोषी, संसद में पेश हुई रिपोर्ट: क्या आम आदमी की तरह चलेगा मुकदमा?
₹500 की गड्डियों से लेकर सबूत सुरक्षित न रखने और पारदर्शिता की कमी तक, जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जाँच समिति की रिपोर्ट में क्या मिला?
Sports Bike: यामाहा R2 की प्री-बुकिंग शुरू, 27 अगस्त को होगी एंट्री; जानें कीमत और फीचर
Sports Bike: यामाहा ने अपकमिंग सुपरस्पोर्ट बाइक R2 के लिए भारत में प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे 10 हजार रुपये टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं। कंपनी नई मोटरसाइकिल को 27 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, यामाहा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर बाइक के नाम की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 2.20 लाख रुपये तक हो सकती है।
बुकिंग से जुड़ी जानकारी
यामाहा R2 की बुकिंग के लिए 10,000 रुपये की राशि तय की गई है। कंपनी के बुकिंग पेज के अनुसार, बाइक के फाइनल वेरिएंट, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।
जो ग्राहक पहले बुकिंग करेंगे, उन्हें डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, अगर कोई ग्राहक लॉन्च के बाद बाइक खरीदने का फैसला नहीं करता है, तो उसकी बुकिंग राशि वापस कर दी जाएगी।
R15 और R3 के बीच होगी नई बाइक
यामाहा R2 नाम का ट्रेडमार्क भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप और फिलीपींस जैसे बाजारों में भी दर्ज किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई मोटरसाइकिल को यामाहा के मौजूदा R15 और R3 के बीच की जगह भरने के लिए विकसित किया जा रहा है।
इससे कंपनी के R-Series पोर्टफोलियो में ग्राहकों को एक नया विकल्प मिलेगा, जो R15 से ज्यादा पावरफुल और R3 से अधिक किफायती हो सकता है।
200-220cc इंजन मिलने की उम्मीद
यामाहा ने अभी तक बाइक के इंजन की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें करीब 200cc से 220cc के बीच का इंजन दिया जा सकता है।
पावर आउटपुट की सटीक जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि यामाहा इसे अपने सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन के साथ पेश करेगी। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला KTM RC 200 और Hero Karizma XMR जैसी मोटरसाइकिलों से हो सकता है, जो करीब 25hp के आसपास पावर देती हैं।
कितनी हो सकती है कीमत?
फिलहाल यामाहा R15 की कीमत S वेरिएंट के लिए करीब 1.57 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप M वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.98 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में R2 की संभावित कीमत 2 लाख रुपये से 2.20 लाख रुपये के बीच रखे जाने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामाहा R2 का उत्पादन भारत में ही किया जाएगा और यहां तैयार होने वाली बाइक को दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक्सपोर्ट किया जा सकता है। कंपनी 27 अगस्त को इसके लॉन्च के दौरान बाइक की कीमत, इंजन और फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी सामने ला सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OpIndia
Haribhoomi









