Responsive Scrollable Menu

First Glimpse of Baba Barfani Exclusive: सबसे पहले यहां करें बाबा बर्फानी के दर्शन... देखें वीडियो, कब खुलेंगे अमरनााथ के द्वार?

First Glimpse of Baba Barfani Exclusive: हर साल भक्त लंबे समय तक इंतजार करते हैं ताकि बाबा बर्फानी के दर्शन कर सके. भोलेनाथ के खास दर्शन के लिए न्यूज नेशन आपके लिए एक्सक्लूसीव वीडियो लाया है. यहां आप सबसे पहले अमरनाथ के शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं. बता दें कि अभी अमरनाथ के द्वार खुलने में 1 महीने से भी ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन आर्मी अधिकारियों ने सुरक्षा निगरानी हेतू मंदिर में दर्शन किए. 

देखें वीडियो

लेटेस्ट वीडियो में बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन हो रहे हैं. सैनिकों ने दर्शन किए. हाथ जोड़कर प्रणाम किया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया. पवित्र गुफा पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई दिखाई दे रही है. बाबा बर्फानी की शिवलिंग भी मनमोहक दिख रहा है.

कब खुलेंगे बाबा बर्फानी के द्वार?

इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली है. जो अगस्त 28 तारीख तक यानी रक्षा बंधन तक चलेगी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल यात्रा की तैयारियों पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं. मनोज सिन्हा ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां चल ही है. प्रशासन हर प्रयास कर रहा है जिससे भक्तों को दर्शन के समय किसी भी तरह की दिक्कत न हो.

ये भी पढ़ें: Operation सर्प विनाश के हीरो ताहिर फजल चौधरी का निधन, सैनिक सम्मान के साथ मिली आखिरी विदाई

सुरक्षाबलों की तैनाती

श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और ठहरने की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है. साथ ही, मार्गों की मरम्मत और आवश्यक सुधारकार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी तरह का अवरोध पैदा न हो सके. यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जा सकती है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके.

रजिस्ट्रेशन शुरू हुए

इस साल जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी, यानी कुल 57 दिनों की यात्रा होगी. यात्रा के लिए 15 अप्रैल से श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. देशभर में 500 से ज्यादा बैंक ब्रांच- PNB, SBI, J&K Bank और Yes Bank में रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है. इसके साथ ही श्रद्धालु ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए Compulsory Health Certificate अनिवार्य किया गया है, जबकि RFID कार्ड के बिना यात्रा की अनुमति नहीं होगी. 13 साल से कम और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी. पिछले साल करीब 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा से पहले LG की हाई लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग, सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश

Continue reading on the app

  Sports

IPL का इकलौता खिलाड़ी, जिसे खरीदने के लिए हर टीम ने लगाई बोली, किसी का नहीं देखा होगा ऐसा क्रेज

MS Dhoni IPL 2026 Auction: आईपीएल के पहले ही सीजन महेंद्र सिंह धोनी वो खिलाड़ी थे, जिसे खरीदने के लिए ऑक्शन की टेबल पर बैठीं सभी आठ फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई. अंत में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा. शुरुआती बिडिंग के बाद मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लंबी बिडिंग वार हुई, जिसके अंत में सीएसके ने जीता. धोनी को 1.5 मिलियन डॉलर (यानी करीब 12 करोड़ रुपये) देकर चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया था. Sat, 23 May 2026 16:32:33 +0530

  Videos
See all

Twisha sharma mother in Law Lawyer Angry Viral: Court Room में तकरार! सवाल पूछते ही भड़क उठे वकील #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:14:48+00:00

Viral Video | रेहड़ी और दीवार के बीच फंसा बच्चा, नहीं बच सकी जान | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:15:33+00:00

Iran War: ईरान से युद्ध, 'अमेरिका में गृह युद्ध'! America Iran Yuddh | Trump Iran News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:14:51+00:00

Jammu & Kashmir : ड्रग तस्करों का अवैध निर्माण ध्वस्त | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:16:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers