जिमखाना क्लब के बाहर गार्डों की गुंडागर्दी, न्यूज नेशन टीम को कवरेज से रोका, कैमरा छीनने की कोशिश
केंद्र सरकार की ओर से नोटिस मिलने के बाद से जिमखाना क्लब का माहौल बदल गया है. जब न्यूज नेशन की टीम जिमखाना क्लब पहुंची तब वहां तैनात सुरक्षाकर्मी जो निजी एजेंसी के हैं, उन्होंने न्यूज नेशन को काम करने से रोकाने की कोशिश की. इसके साथ रिपोर्टर विकास चंद्रा के साथ गार्ड ने बदतमीजी और बदसलूकी की. न्यूज नेशन के कैमरे और माइक को छीन लेने की कोशिश की. गार्डों की दलील थी की सड़क पर भी किसी को हम नहीं रुकने देते हैं. हमारे सामने की सड़क है तो यह हमारी हुई, जबकि न्यूज नेशन की टीम जिमखाना क्लब के सामने सफदरजंग रोड और उसके फुटपाथ पर से ही अपना काम कर रही थी.
5 जून तक परिसर खाली करने का आदेश
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली में मौजूद जिमखाना क्लब से 5 जून तक परिसर खाली करने का आदेश दिया है. सरकार ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि 27.3 एकड़ जमीन "रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत और सुरक्षित करने" को लेकर जरूरी है. यह आदेश केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले भूमि और विकास कार्यालय (L&DO) की ओर से जारी की है.
इसमें कहा गया है कि दिल्ली के एक खास संवेदनशील और रणनीतिक इलाके में मौजूद परिसर, रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत और सुरक्षित करने के साथ-साथ सार्वजनिक सुरक्षा के अन्य जरूरी लक्ष्यों के लिए बेहद जरूरी है. लुटियंस दिल्ली के ठीक बीच में मौजूद दिल्ली जिमखाना क्लब का यह विशाल परिसर, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री के आवास के काफी करीब है.
जिमखाना क्लब में न्यूज नेशन की टीम से बदसलूकी, कैमरा छीनने की कोशिश की
— News Nation (@NewsNationTV) May 23, 2026
Visit https://t.co/iu10vmpTKi#NewsNation #MediaAttack #PressFreedom #JournalistSafety #BreakingNews #GymkhanaClub #MediaRights #FreedomOfPress | @anuragdixit2005 pic.twitter.com/OrMp0VSreZ
जमीन अब सरकारी और सार्वजनिक जरूरतों के लिए जरूरी
केंद्र सरकार ने देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित क्लबों में शामिल दिल्ली जिमखाना क्लब को बड़ा झटका दिया है. सरकार ने क्लब प्रबंधन को 5 जून तक पूरी संपत्ति खाली कर सरकार को सौंपने का आदेश दिया है. आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि सफदरजंग रोड स्थित क्लब की जमीन अब सरकारी और सार्वजनिक जरूरतों के लिए जरूरी है.
परियोजनाओं के लिए जमीन की आवश्यकता
आदेश के मुताबिक, यह इलाका रणनीतिक और सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना गया है. सरकार का कहना है कि यहां रक्षा ढांचे को मजबूत करने, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सार्वजनिक हित की परियोजनाओं के लिए जमीन की आवश्यकता है. सरकार ने लीज की शर्तों का हवाला देते हुए कहा है कि सार्वजनिक उद्देश्य के लिए जरूरत पड़ने पर जमीन दोबारा अपने कब्जे में ली जा सकती है. इसी आधार पर क्लब की लीज समाप्त करने और परिसर का कब्जा लेने का फैसला किया गया है.
आदेश में साफ कहा गया है कि 5 जून 2026 को L&DO की टीम परिसर का कब्जा लेगी. अगर क्लब प्रबंधन ने सहयोग नहीं किया तो कानून के मुताबिक कार्रवाई करते हुए कब्जा लिया जाएगा. करीब 27 एकड़ में फैले इस ऐतिहासिक क्लब में भवन, लॉन, खेल सुविधाएं और अन्य ढांचे शामिल हैं. इस फैसले के बाद दिल्ली के प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें: Twisha Case Timeline: ट्विशा शर्मा की मौत से लेकर समर्थ सिंह की गिरफ्तारी तक, जानें मर्डर केस में अब तक क्या-क्या हुआ
PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे हैं। शनिवार को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 1 घंटे तक बैठक चली। बैठक में विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया है।
बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर खुशी हुई। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक हित के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
Happy to receive the US Secretary of State, Mr. Marco Rubio.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026
We discussed sustained progress in the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership and issues related to regional and global peace and security.
India and the United States will continue to work closely for… pic.twitter.com/CuD0DdDXB7
बैठक में इन मुद्दों पर हुई बात
बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक हित के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
कोलकाता में मदर हाउस का किया दौरा
विदेश मंत्री मार्को रुबियो कोलकाता पहुंचे। वहां उन्होंने मदर हाउस का दौरा किया। दौरे के बाद मार्को रुबियो ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मदर टेरेसा ने करुणा और सेवा की एक महान विरासत छोड़ी है। आज मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी, जहां मैंने उनकी विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की और कैथोलिक धर्म के जीवंत उदाहरण को देखा।
Mother Teresa left a tremendous legacy of compassion and service. I was honored to visit the Missionaries of Charity today to pay homage to her legacy and to see the living example of the Catholic faith in action. pic.twitter.com/HCiATKgUDc
— Secretary Marco Rubio (@SecRubio) May 23, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)



