तारे या गैलेक्सी... दोनों में फर्क कैसे पहचानें? डिफ्रैक्शन स्पाइक्स से दूर होगी उलझन
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। अंतरिक्ष की गहराइयों में तारे और गैलेक्सी को देखकर अक्सर भ्रम हो जाता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर पोस्ट करते हुए इस उलझन का समाधान बताया है।
नासा के हबल टेलीस्कोप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “तारे या गैलेक्सी?”। हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई इस तस्वीर में गैलेक्सियों के एक पूरे समूह को दिखाया गया है, लेकिन इसमें कुछ तारे भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों को अलग-अलग पहचानने के आसान तरीके, यानी ‘डिफ्रैक्शन स्पाइक्स’, के बारे में भी नासा ने जानकारी दी।
पोस्ट की गई तस्वीर एमएसीएस जे1141.6-1905 नामक गैलेक्सी क्लस्टर को दिखाती है। इसमें दिखाई देने वाला लगभग हर चमकीला बिंदु एक पूरी गैलेक्सी है, जिसमें लाखों या अरबों तारे मौजूद हैं। हालांकि, कुछ चमकते बिंदु हमारी आकाशगंगा के अपेक्षाकृत पास मौजूद तारे हैं। ऐसे में यह भ्रम होना स्वाभाविक है कि कौन-सा बिंदु तारा है और कौन-सी गैलेक्सी।
नासा के अनुसार, जब किसी तारे या अन्य प्रकाश स्रोत की रोशनी हबल टेलीस्कोप के सेकेंडरी मिरर को सहारा देने वाले ढांचों के किनारों से गुजरती है, तो वह डिफ्रैक्ट होकर चारों ओर नुकीली किरणों या ‘स्पाइक्स’ का रूप ले लेती है। ये डिफ्रैक्शन स्पाइक्स किसी तारे की पहचान का प्रमुख संकेत होते हैं। गैलेक्सी में इतनी स्पष्ट और नुकीली किरणें दिखाई नहीं देतीं।
तस्वीर के निचले दाहिने हिस्से में एक तारा साफ तौर पर डिफ्रैक्शन स्पाइक्स के साथ चमकता दिखाई दे रहा है। वहीं, बाईं ओर अलग-अलग आकार की सर्पिल और अंडाकार गैलेक्सियां फैली हुई हैं।
एमएसीएस जे1141.6-1905 गैलेक्सी समूह ‘क्रेटर’ तारामंडल में स्थित है और पृथ्वी से लगभग 4 अरब प्रकाश वर्ष दूर है। हबल ने इसे दृश्य और इन्फ्रारेड, दोनों तरह की रोशनी में कैद किया है। वैज्ञानिकों ने इस क्लस्टर का अध्ययन गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग और एक्स-किरणों में चमकने वाली गैलेक्सिज को समझने के लिए किया है।
हबल स्पेस टेलीस्कोप का आर्काइव आज 1.7 मिलियन से अधिक ऑब्जर्वेशन्स का खजाना बन चुका है। यह डेटा भविष्य के खगोलविदों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। नासा और यूरोपीय स्पेस एजेंसी ईएसए के सहयोग से तैयार की गई इस तस्वीर को हवाई विश्वविद्यालय के एच एबलिंग और नासा के जी कोबर ने प्रोसेस किया है।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Karan Kundrra ने Tejasswi Prakash की मां को लेकर किया बड़ा खुलासा, दोनों के रिश्ते पर बोलीं- 'बेटी पर भरोसा नहीं...'
Karan Kundrra on Tejasswi Prakash: टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दोनों की लव स्टोरी पहले से ही फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रही है, लेकिन अब उनकी सगाई की खबरों और हालिया इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जी हां, तेजस्वी और करण की जोड़ी को फैंस प्यार से 'तेजरण' भी कहते हैं. दोनों की केमिस्ट्री लंबे समय से लोगों को पसंद आ रही है. वहीं अब हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में करण कुंद्रा ने तेजस्वी की मां को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
करण कुंद्रा ने खोले रिश्ते से जुड़े राज
हाल ही में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने एक्टर अंगद बेदी और नेहा धूपिया को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान करण ने अपने रिश्ते को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. करण ने बताया कि जब उन्होंने तेजस्वी के परिवार से मुलाकात की थी, तब तेजस्वी की मां ने उनसे बेहद साफ अंदाज में बात की थी. करण ने कहा, “तेजस्वी की मां ने मुझसे कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और मुझे इस रिश्ते के बारे में सोचने के लिए थोड़ा वक्त लेना चाहिए, क्योंकि तेजस्वी थोड़ी अलग है.”
करण ने आगे बताया कि जहां तेजस्वी की मां काफी प्रैक्टिकल तरीके से चीजों को देख रही थीं, वहीं उनके पिता को इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं थी. करण कुंद्रा का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस इस इंटरव्यू की क्लिप्स लगातार शेयर कर रहे हैं और दोनों की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
तेजस्वी प्रकाश ने मां की सोच को बताया मॉडर्न
करण की बात सुनने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने भी अपनी मां के बारे में खुलकर बात की. तेजस्वी ने कहा कि उनकी मां सिर्फ ये सुनिश्चित करना चाहती थीं कि करण इस रिश्ते को लेकर गंभीर हैं या नहीं. तेजस्वी ने कहा, “मम्मी सिर्फ ये देखना चाहती थीं कि करण इस रिश्ते में सहज हैं या नहीं. वो चाहती थीं कि हम शादी से पहले एक-दूसरे को अच्छे से समझ लें.”
They’re ENGAGED ???? !!! And! They’re on Double Date! @kkundrra and @tejasswiprakash on a brand new episode of #doubledate ….
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) May 21, 2026
Watch now on our #youtube channel @nehadhupiaofficial ???? https://t.co/aNAXQdkZrk#tejran pic.twitter.com/r90YH4FLtH
तेजस्वी ने ये भी खुलासा किया कि शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का सुझाव भी उनकी मां ने ही दिया था. उन्होंने कहा, “बहुत लोग लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ होते हैं, लेकिन मम्मी का मानना है कि शादी से पहले साथ रहकर एक-दूसरे को समझ लेना चाहिए. इससे रिश्ते मजबूत होते हैं और बाद में परेशानियां कम होती हैं.” तेजस्वी की इस बात ने कई लोगों को प्रभावित किया. सोशल मीडिया पर लोग उनकी मां की मॉडर्न सोच की तारीफ करते नजर आए.
बिग बॉस से शुरू हुई थी लव स्टोरी
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की पहली मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस के दौरान हुई थी. शो में दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. करण ने इंटरव्यू में कहा, “बिग बॉस के घर में ही हमारे बीच प्यार की शुरुआत हुई थी. हम दोनों एक-दूसरे को समझने लगे थे और वहीं से रिश्ता मजबूत होता गया.”
वहीं तेजस्वी ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने करण को तुरंत हां नहीं कहा था. वो पहले ये देखना चाहती थीं कि करण अपनी बातों को लेकर कितने सच्चे हैं. तेजस्वी ने कहा, “जब करण ने कहा कि वो मुझे पसंद करते हैं, तो उनकी बात मुझे बहुत सच्ची लगी. लेकिन मैंने उन्हें थोड़ा परखा. मैं जानना चाहती थी कि वो जो कह रहे हैं, वो दिल से कह रहे हैं या नहीं. और उन्होंने हर बार खुद को साबित किया.”
ये भी पढ़ें: प्रतीक पर बुरी तरह फूटा आर्य बब्बर गुस्सा, बोले- 'जब पैसे चाहिए तब बाप, इज्जत देनी हो तो नहीं'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















