Responsive Scrollable Menu

होटल के कमरे में मॉडल पर कैंची से हुआ हमला, खून से सना पूरा चेहरा, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

Model Attacked at Cannes: एक तरफ जहां फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में सेलेब्स अपने लुक से चार चांद लगा रहे हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मिस ग्लोबल वेनेजुएला 2025 (Miss Global Venezuela 2025) का खिताब जुत चुकी मॉडल एंड्रिया डेल (Andrea del Val) के साथ कान्स में खतरनाक घटना हुई है. कथित तौर पर मॉडल पर एक शख्स ने कैची से हमला किया और उनका चेहरा बिगाड़ दिया. चलिए जानते हैं पूरी घटना के बारे में-

होटल के कमरे में हुआ हमला

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  एंड्रिया डेल वैल पर ये हमला  कान्स के एक होटल के कमरे के अंदर हुआ. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि पूरा कमरा तहस-नहस हो चुका है, सारा सामान और फर्नीचर फर्श पर बिखरा पड़ा है. वहीं, मॉडल ने अपना चेहरा दिखाया है, जो खून से सना हुआ है. इतना ही नहीं वो रोते और कांपते हुए स्पैनिश भाषा में कह रही हैं- 'देखो, जियोवानी लागुना ने मेरे साथ ये किया है. बधाई हो जियोवानी, मैं यही चाहती थी कि तुम सबको दिखाओ कि तुम असल में क्या हो.'

किसने किया मॉडल पर हमला?

वायरल वीडियो में एंड्रिया डेल (Andrea del Val) उस शख्स को भी दिखाती है, जिन्होंने उन पर कैची ये हमला लिया. मॉडल ने अपनी ही  स्टाइलिस्ट लागुना पर हमले का आरोप लगाया और कैमरे में उसका चेहरा भी दिखाया. स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना कमरे के एक कोने में कुर्सी पर बैठे दिखे. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, ये मामला तब सामने आया जब, होटल के अन्य मेहमानों ने मॉडल के कमरे से  चीखने और मारपीट की आवाज सुनीं, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया.

ये भी पढ़ें- फाइनली... ऐश्वर्या राय ने कान्स में मचाया धमाल, लेकिन महफिल लूट ले गई बेटी आराध्या बच्चन

पुलिस ने स्टाइलिस्ट को किया गिरफ्तार

मौके पर पहुंची फ्रांसीसी पुलिस ने सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जियोवानी लागुना (Giovanni Laguna) को घटना स्थल से ही हिरासत में ले लिया. . हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उन पर कौन से आरोप लगाए गए हैं.  जियोवानी लागुना की बात करे तो वो अमेरिकी सेलिब्रिटी और ब्यूटी पेजेंट सर्कल में काफी जाने माने स्टाइलिस्ट हैं. 2023 से वे मिस यूनिवर्स कोलंबिया के क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं.

क्यों किया मॉडल पर हमला? 

बताया जा रहा है कि , दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. । हालांकि, घटना के पीछे का सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आया है. वहीं, जहां घटना के तुरंत बाद स्टाइलिस्ट जियोवानी को गिरफ्तार किया गया तो एंड्रिया डेल वैल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह रिकवर कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- 'उसने अचानक आकर मुझे किस...', Rakhi Sawant ने सालों बाद Mika Singh की खोली पोल, बोलीं- 'सब पहले से प्लान था'

Continue reading on the app

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है, जब कीमतों में बदलाव किया गया है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के अनुसार, नई दिल्ली में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 81.09 रुपए प्रति किलो हो गई है।

वहीं, पड़ोसी शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत बढ़कर 89.70 रुपए प्रति किलो हो गई है, जबकि गुरुग्राम में यह 86.12 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।

इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमत में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि 17 मई को इसमें 1 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ था।

सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों और गैस से चलने वाले वाहनों का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों पर पड़ने की संभावना है। इससे घरेलू खर्च और लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ सकती है।

इस बीच, सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की। करीब 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।

पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण की गई है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपए से बढ़कर 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 91.58 रुपए से बढ़कर 92.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बढ़ोतरी देश भर के कई शहरों में एक समान रूप से लागू की गई है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 110.64 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 97.02 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर आलोचना के जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को सीमित रखने में सफलता हासिल की है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Virat kohli Video: मैच के बाद भी गुस्सा, विराट कोहली ने क्यों नहीं मिलाया ट्रेविस हेड से हाथ; मुंह भी फेर लिया

Virat kohli no handshake: विराट कोहली एक बार फिर आईपीएल 2026 में चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं। इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि मैच खत्म होने के बाद का एक वीडियो है। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के बाद विराट ने कथित तौर पर ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।

हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। विराट ने पहले पैट कमिंस और फिर अभिषेक शर्मा से हाथ मिलाया, लेकिन जब ट्रेविस हेड की बारी आई, तो विराट बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए। वीडियो में हेड हाथ बढ़ाए खड़े दिखाई दिए, लेकिन विराट अगले खिलाड़ी की तरफ बढ़ गए।

मैच के दौरान भी विराट और ट्रेविस हेड के बीच कुछ बातचीत होती नजर आई थी। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के बीच क्या बात हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया। लेकिन मैच के बाद हुए इस घटनाक्रम ने फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी।

मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आरसीबी के सामने सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि टॉप-2 में जगह बनाने की चुनौती भी थी। बेंगलुरु को लीग स्टेज में टॉप-2 फिनिश के लिए कम से कम 166 रन बनाने थे, जबकि टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने के लिए 178 रन जरूरी थे।

आरसीबी ने जीत से ज्यादा नेट रन रेट और टॉप-2 पर फोकस किया। टीम 4 विकेट पर 200 रन तक पहुंचने में सफल रही। विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 11 गेंदों में 15 रन बनाए और पावरप्ले के आखिरी ओवर में साकिब हुसैन का शिकार बने।

हार के बावजूद आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में जगह बना ली है। अब टीम का सामना गुजरात टाइटंस से 26 मई को धर्मशाला में होगा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर रही और 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।

प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला अभी बाकी है। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स अभी भी रेस में बने हुए हैं। 

Sat, 23 May 2026 12:34:20 +0530

  Videos
See all

Petrol Desel Price Hike पर शख्स ने जताई नाराजगी | #petrolprice #shortsvideo #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T07:45:09+00:00

इधर CM Yogi के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, उधर भागते हुए हैलीपेड पहुंचे DM साहब | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T07:38:22+00:00

Twisha Death case: 2 दिन की पुलिस रिमांड मांग सकती है पुलिस| Twisha Sharma | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T07:40:15+00:00

US-Iran Conflict LIVE Updates: ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है US? White House में हलचल | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T07:40:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers