Responsive Scrollable Menu

चीन की कोयला खदान में ब्लास्ट, 82 लोगों की मौत:अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे; जिनपिंग बोले- गुनहगार को नहीं छोड़ेंगे

चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा चीन में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक विस्फोट शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में हुआ। यह इलाका बीजिंग से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कुछ समय बाद जोरदार विस्फोट हुआ। जिस समय धमाका हुआ, उस वक्त खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे। अभी यह साफ नहीं है कि कितने लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। दिलचस्प बात यह है कि हादसे के तुरंत बाद शिन्हुआ ने शुरुआती रिपोर्ट में सिर्फ आठ लोगों की मौत की जानकारी दी थी और कहा था कि 200 से ज्यादा मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन बाद में अचानक मृतकों की संख्या बढ़कर 82 बताई गई। सरकारी मीडिया ने यह साफ नहीं किया कि आंकड़ा इतनी तेजी से कैसे बढ़ा। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… शांक्सी प्रांत में कई बड़े हादसे हो चुके हैं शांक्सी प्रांत चीन में कोयला प्रोडक्शन का बड़ा सेंटर माना जाता है। लेकिन यहां की खदानों का सुरक्षा रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। पिछले कुछ सालों में यहां ऐसे कई बड़े हादसे हो चुके हैं। चीन में अब भी एनर्जी के लिए बड़े पैमाने पर कोयले का इस्तेमाल किया जाता है। देश की आधे से ज्यादा एनर्जी जरूरतें कोयले से पूरी होती हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Continue reading on the app

चीन की कोयला खदान में भीषण गैस विस्फोट, 80 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा हड़कंप

चीन के उत्तरी हिस्से से बहुत बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल यहां शांक्सी प्रांत में एक भीषण कोयला खदान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. यहां एक कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट में 80 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

रात के समय हुआ बड़ा विस्फोट

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा शांक्सी प्रांत के क़िनयुआन काउंटी स्थित लिउशेनयू कोल माइंस में शुक्रवार रात हुआ. विस्फोट उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में मजदूर खदान के अंदर काम कर रहे थे. शुरुआती रिपोर्ट में मृतकों की संख्या कम बताई गई थी, लेकिन जैसे-जैसे राहत और बचाव कार्य आगे बढ़ा, मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता गया.

चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार हादसे के समय करीब 247 मजदूर खदान के भीतर मौजूद थे. इनमें से कई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बड़ी संख्या में लोग विस्फोट की चपेट में आ गए.

बचाव अभियान में जुटी टीमें

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. खदान के भीतर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई जगहों पर जहरीली गैस और धुएं की वजह से बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं.

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना पर गहरा दुख जताया है और अधिकारियों को हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने हादसे की पूरी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही है.

चीन में फिर उठे खदान सुरक्षा पर सवाल

यह हादसा एक बार फिर चीन की खदान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. हालांकि पिछले कुछ वर्षों में चीन ने खदानों में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के कई दावे किए हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसे हादसे लगातार सामने आते रहे हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि गैस विस्फोट, खराब वेंटिलेशन और सुरक्षा नियमों की अनदेखी चीन की कोयला खदानों में बड़े हादसों की प्रमुख वजह बनती रही है. शांक्सी प्रांत को चीन की कोयला राजधानी माना जाता है और यहां बड़ी संख्या में खदानें संचालित होती हैं.

दुनिया के सबसे खतरनाक उद्योगों में शामिल

कोयला खनन को दुनिया के सबसे खतरनाक उद्योगों में गिना जाता है. चीन लंबे समय से दुनिया का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक और उपभोक्ता देश बना हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि भारी उत्पादन दबाव के कारण कई बार सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जाती है.

पिछले वर्षों में भी चीन में कई बड़े खदान हादसे हो चुके हैं, जिनमें दर्जनों मजदूरों की जान गई थी. मौजूदा हादसा पिछले एक दशक के सबसे घातक खदान हादसों में शामिल माना जा रहा है.

जांच शुरू, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी

चीनी प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि खदान प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है. सरकार ने यह भी कहा है कि यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

Continue reading on the app

  Sports

अगली फ्लाइट पकड़ो और प्लेऑफ से पहले निकलो बाहर! SRH के खिलाफ मिली हार के बाद RCB के बैटर जैकब बेथल को मिली हिदायत

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे इंग्लैंड के बैटर जैकब बेथल को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. चोटिल होने की वजह से वो बाहर बैठने को मजबूर हुए. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उनको प्लेऑफ से पहले घर वापस लौट जाने के लिए कहा है.. Sat, 23 May 2026 12:36:58 +0530

  Videos
See all

राज्यपाल का फैसला मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ- इसरार अहमद #israrahmed #dresscode #up #cmyogi #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T08:07:06+00:00

19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा #pmmodi #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T08:07:26+00:00

UP Power Crisis : बिजली व्यवस्था पर अखिलेश ने उठाए सवाल, ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने दिया जवाब | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T08:05:38+00:00

Twisha Sharma Case News Live: पति गिरफ्तार-सास पर बवाल-परिवार को इंसाफ कब? | CBI | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T08:04:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers