Donald Trump AI Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर किया है. इसमें टीवी होस्ट स्टीफन कोल्बर्ट को डस्टबिन में फेंकते और डांस करते दिखे. यह वीडियो टीवी होस्ट के The Late Show with Stephen Colbert के आखिरी एपिसोड के जारी किया गया, जो रिकॉर्ड व्यूअरशिप के साथ खत्म हुआ.
दिल्ली में अब नगर निगम के नियमों के उल्लंघन पर जेल नहीं होगी, बल्कि जुर्माना देना पड़ेगा. जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत MCD ने अपने कानूनों में बदलाव किए हैं. सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, बिना लाइसेंस कारोबार चलाने या अवैध मवेशी रखने पर अब सिर्फ आर्थिक दंड लगाया जाएगा.
Virat kohli no handshake: विराट कोहली एक बार फिर आईपीएल 2026 में चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं। इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि मैच खत्म होने के बाद का एक वीडियो है। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के बाद विराट ने कथित तौर पर ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।
हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। विराट ने पहले पैट कमिंस और फिर अभिषेक शर्मा से हाथ मिलाया, लेकिन जब ट्रेविस हेड की बारी आई, तो विराट बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए। वीडियो में हेड हाथ बढ़ाए खड़े दिखाई दिए, लेकिन विराट अगले खिलाड़ी की तरफ बढ़ गए।
मैच के दौरान भी विराट और ट्रेविस हेड के बीच कुछ बातचीत होती नजर आई थी। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के बीच क्या बात हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया। लेकिन मैच के बाद हुए इस घटनाक्रम ने फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी।
मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आरसीबी के सामने सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि टॉप-2 में जगह बनाने की चुनौती भी थी। बेंगलुरु को लीग स्टेज में टॉप-2 फिनिश के लिए कम से कम 166 रन बनाने थे, जबकि टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने के लिए 178 रन जरूरी थे।
आरसीबी ने जीत से ज्यादा नेट रन रेट और टॉप-2 पर फोकस किया। टीम 4 विकेट पर 200 रन तक पहुंचने में सफल रही। विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 11 गेंदों में 15 रन बनाए और पावरप्ले के आखिरी ओवर में साकिब हुसैन का शिकार बने।
हार के बावजूद आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में जगह बना ली है। अब टीम का सामना गुजरात टाइटंस से 26 मई को धर्मशाला में होगा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर रही और 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।
प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला अभी बाकी है। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स अभी भी रेस में बने हुए हैं।