Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने बनाया रिकॉर्ड, तो अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' की हुई धीमी शुरुआत
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) और अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) धमाल मचा रही है. जहां मोहनलाल की फिल्म 21 मई को रिलीज हुई और ओपनिंग डे पर धमाल मचा दिया. वहीं, 'चांद मेरा दिल' की शुरुआत ठीक- ठाक हुई है. तो चलिए यहां जानते हैं 'चांद मेरा दिल' ने कितने करोड़ से ओपनिंग की और 'दृश्यम 3' ने दूसरे दिन कितनी कमाई की और है?
'चांद मेरा दिल' ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshya) की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई है. ऐसे में जब से 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर आया था फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटडे थे. हालांकि बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद 'चांद मेरा दिल' को मिला-जुला रिव्यू मिला है. वहीं, अब इसका ओपनिंग डे का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'चांद मेरा दिल' ने रिलीज के पहले दिन (Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1) 2.90 करोड़ की कमाई की है. हालांकि शुरुआत धीमी रही है, लेकिम माना जा रहा है कि ये वीकेंड पर धमाल मचा सकती है.
'दृश्यम 3' ने दूसरे दिन कितनी कमाई की
‘दृश्यम 3’ ने भारत में अपने पहले दिन 15.85 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, अब दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म दृश्यम 3 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस (Drishyam 3 Box Office Collection Day 2) पर 11.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म दृश्यम 3 का कुल कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपये के आसपास हो गया है.
ये भी पढ़ें- फाइनली... ऐश्वर्या राय ने कान्स में मचाया धमाल, लेकिन महफिल लूट ले गई बेटी आराध्या बच्चन
'दृश्यम 3' ने बना डाला ये रिकॉर्ड
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' इंडिया में दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग डे पर कमाई करने वाली मलयाली फिल्म बन चुकी है. इसने मोहनलाल की 'पैट्रियट' (10 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, ये फिल्म दुनियाभर में भी धमाल मचा रही है. वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस की बात करे तो फिल्म दृश्यम 3 ने 76.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अभी तो फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं और इसने कई रिकॉर्ड बना डाले हैं. ऐसे में लग रहा है कि ये आगे कई और धमाल मचाएगी.
दोनों फिल्मों का कितना है बजट?
पहले चांद मेरा दिल के बजट की बात करे तो बताया जा रहा है कि ये 40 करोड़ रुपये बनी है. फिल्म ने ओपनिंग 2.90 करोड़ से की है, ऐसे में अगर इसने वीकेंड पर अपनी रफ्तार नहीं बढ़ाई तो इसके लिए बजट निकालना मुश्किल हो जाएगा. वहीं, 'दृश्यम 3' की बात करे तो इसका कुल बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है, जो इसे मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है. वहीं, ये फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 76.18 करोड़ कमा चुकी है. ऐसे में इसके लिे अपना बजट निकालना आसान होगा.
ये भी पढ़ें- 'वो एक लिविंग लीजेंड हैं...', Cannes 2026 से ऐश्वर्या राय को गायब देख भड़के फैंस, अब ब्रैंड ने दी सफाई
पुणे में मेट्रो बनी नाव! कोच में घुसा पानी तो खुद को बचाते रहे यात्री, सामने आया वीडियो
मेट्रो को आमतौर पर आधुनिक और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन का प्रतीक माना जाता है. लोग यह उम्मीद करते हैं कि सफर आरामदायक और परेशानी मुक्त होगा. लेकिन पुणे में शुक्रवार को जो हुआ, उसने यात्रियों को हैरान कर दिया. यहां मेट्रो के अंदर अचानक बारिश का पानी टपकने लगा और कुछ ही देर में कोच के भीतर जलभराव जैसी स्थिति बन गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सफर के बीच शुरू हो गई ‘इनडोर बारिश’
बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार शाम भारी बारिश के दौरान हुई. उस समय यात्री रोजाना की तरह मेट्रो में सफर कर रहे थे। तभी अचानक कोच की छत से पानी टपकना शुरू हो गया. शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद मामूली लीकेज होगी, लेकिन कुछ ही मिनटों में पानी तेजी से गिरने लगा.
वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री सीट छोड़कर इधर-उधर खड़े होने लगे. कई लोग अपने बैग और मोबाइल को बचाने की कोशिश करते नजर आए, जबकि कुछ यात्री पूरी तरह भीग गए. स्थिति ऐसी हो गई कि लोगों को कोच के अंदर ही बारिश से बचने के लिए जगह बदलनी पड़ी.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी आधुनिक मेट्रो में इतनी जल्दी तकनीकी खामियां कैसे सामने आ सकती हैं. कुछ लोगों ने इसे रखरखाव में लापरवाही बताया, तो कुछ ने कहा कि भारी बारिश के दौरान मेट्रो सिस्टम की मजबूती की सही जांच होनी चाहिए. वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है.
भारतातील पहिली वाॅटर मेट्रो बघून घ्या मित्रों...
— OMII ⛳ (@Hindutva_Omii) May 22, 2026
...शेवटी पुणे तिथे काय उणे! ????pic.twitter.com/PdHEMy64nj
नई मेट्रो पर उठे रखरखाव के सवाल
जिस मेट्रो में यह घटना हुई, वह पिंपरी-स्वारगेट पर्पल लाइन का हिस्सा बताई जा रही है. खास बात यह है कि पुणे मेट्रो का संचालन शुरू हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. ऐसे में यात्रियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर नई मेट्रो की छत से ही पानी टपकने लगे, तो लंबे समय में इसकी स्थिति क्या होगी.
विशेषज्ञों का मानना है कि मेट्रो जैसे हाई-टेक सिस्टम में नियमित निरीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण बेहद जरूरी होता है. बारिश के मौसम में छोटी तकनीकी खामी भी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर बड़ा असर डाल सकती है.
यात्रियों ने मांगा जवाब
घटना के बाद यात्रियों ने मेट्रो प्रशासन से जवाब मांगा है. लोगों का कहना है कि वे बेहतर और सुरक्षित यात्रा के लिए किराया देते हैं, इसलिए ऐसी घटनाएं स्वीकार नहीं की जा सकतीं. हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से विस्तृत बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के रखरखाव और जवाबदेही को लेकर बहस छेड़ दी है.
यह भी पढ़ें - Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















