Responsive Scrollable Menu

Budh Gochar 2026: 29 मई को मिथनु राशि में होगा बुध का गोचर, इन राशियों का शुरू होगा 'गुड लक', हर काम में मिलेगी सफलता

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क और संवाद का कारक माना जाता है. कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने पर इंसान का निर्णय लेने की क्षमता अच्छी हो जाती है. ऐसे लोग बिजनेस और करियर में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं. साल 2026 के मई महीने के अंत में बुध देव का महत्वपूर्ण गोचर हो रहा है. 29 मई 2026 को बुध ग्रह वृषभ राशि से निकलकर अपनी स्वयं की राशि मिथुन में जाने वाले हैं. 

स्वराशि में गोचर से क्या होता है?

ज्योतिष के अनुसार, जब बुध अपनी ही राशि में आता है तो उसे बेहद शक्तिशाली और शुभ माना जाता है. स्वराशि में होने की वजह से बुध देव यहां पूर्ण रूप से सकारात्मक फल देने वाले साबित होंगे. इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है. मगर 4 राशियां ऐसी हैं जिनके करियर, आर्थिक स्थिति और मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

बुध गोचर से इन राशियों का खुलेगा भाग्य

1.मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध देव होते हैं. ऐसे में यह गोचर इनके प्रथम भाव यानी लग्न भाव में होने वाला है. इस अवधि में आपकी सोचने और समझने की शक्ति तेज होती है. इस दौरान आप जो फैसले लेंगे, वे भविष्य में लाभकारी साबित होगा. वाणी से आकर्षण बढ़ेगा. इससे ऑफिस और कार्यस्थल पर दूसरों को प्रभावित करेंगे. मीटिंग्स में इनका सिक्का जमेगा. नया काम शुरू करना चाहते हैं तो 29 मई के बाद का समय अनुकूल है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: आज शनिवार के दिन क्या कहती है ग्रहों की स्थिति

2.कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह ही होते हैं. बुध के गोचर से इस राशि के दसवे भाव यानी कर्म और करियर पर प्रभाव होगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी. आपको नई पहचान मिलेगी. सीनियर्स आपकी लाइफस्टाइल से प्रभावित होंगे. आपके काम के तौर-तरीके उन्हें पसंद आएंगे, जिससे प्रमोशन की संभावना बन रही है. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अपनी पसंद का ऑफर मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से कोई आर्थिक लाभ होगा.

3.तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर नवम भाव पर दृष्टि डाल रहा है. पुराने सारे काम जो पैसों की तंगी की वजब से रुके हु थे, अब वो तेजी से पूरे होंगे. भाग्य आपका साथ देगा, जिस वजह से आपको धनलाभ कमाने का अवसर मिल रहा है. शेयर मार्केट, लॉटरी या पुराने निवेश से भी अच्छे रिटर्न्स मिलने के योग बन रहे हैं. इस दौरान जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

4.कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा रहेगी. इस राशि के पंचम भाव में इनका गोचर हो रहा है. इससे ये लोग प्रतियोगी परीक्षा में जाने के लिए तैयारी करेंगे और उन्हें सफलता भी मिलेगी. एकाग्रता बढ़ेगी और परिणाम आपके पक्ष में आएंगे. आप अपनी बुद्धि और रणनीतियों के बल पर कमाई के नए स्त्रोत पैदा कर सकते हैं. संतान की ओर से कोई बड़ी और अच्छी खबर मिल सकती है.

बुध देव को प्रसन्न करने के उपाय

29 मई को बुध के इस गोचर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जातकों को कुछ उपाय करने चाहिए. इस दौरान आप नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं. बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. ऊं बुं बुधाय नम: मंत्र का जाप करें. गायों को हरा चारा खिलाएं.

ये भी पढ़ें- Vyatipat Yog 2026: सूर्य-चंद्रमा मिलकर बना रहे व्यातिपात योग, इन 3 राशियों की बढ़ेंगी टेंशन, मिल सकता है धोखा!

Continue reading on the app

'उसने अचानक आकर मुझे किस...', Rakhi Sawant ने सालों बाद Mika Singh की खोली पोल, बोलीं- 'सब पहले से प्लान था'

Rakhi Sawant on Mika Singh Kiss: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर अपने पुराने और सबसे चर्चित विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राखी ने सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) के साथ हुए सालों पुराने किसिंग विवाद पर खुलकर बात की और दावा किया कि उस घटना में उनकी कोई गलती नहीं थी. राखी ने कहा कि पार्टी में जो कुछ हुआ, वो अचानक नहीं बल्कि पहले से प्लान किया गया था. उन्होंने बताया कि उस घटना ने न सिर्फ उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित किया, बल्कि उनके परिवार को भी गहरा दर्द दिया. इस बारे में उन्होंब क्या कुछ कहा चलिए हम आपको बताते हैं. 

'मीका ने अचानक मुझे किस किया'

हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा कि उस समय वो बेहद शॉक्ड थीं. उन्होंने बताया कि पार्टी का माहौल पूरी तरह नार्मल था और किसी तरह की कोई ऐसी स्थिति नहीं थी, जिससे उन्हें अंदाजा हो कि कुछ विवादित होने वाला है. राखी ने कहा, “मीका ने मेरे साथ जो किसिंग वाली घटना की थी, उसने पहले से सोचकर रखा था. पार्टी में उसने अचानक आकर मुझे किस कर लिया. उसमें मेरी कोई गलती नहीं थी.”

उन्होंने बताया कि उस घटना के बाद उनके पिता काफी नाराज हो गए थे. राखी के मुताबिक, उनके पिता ने गुस्से में कहा था कि इसी वजह से वो उन्हें बॉलीवुड में आने से रोकते थे. राखी ने कहा, “पापा ने कहा था कि इसलिए मैं कहता था बॉलीवुड में मत जाओ. लेकिन मैंने उनसे कहा कि इसमें मेरी गलती नहीं है, गलती उसकी है.”

मां को भी झेलनी पड़ी शर्मिंदगी

इंटरव्यू के दौरान राखी भावुक भी नजर आईं. उन्होंने बताया कि उस विवाद के बाद उनकी मां को भी लोगों के ताने सुनने पड़े. राखी ने दुख जताते हुए कहा,  “लोगों ने मेरी मां से कहा कि देखो तुम्हारी बेटी ने क्या किया. लेकिन किसी ने ये नहीं देखा कि मेरे साथ क्या हुआ था.” उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसे मामलों में लड़कियों को ही दोषी ठहरा दिया जाता है, जबकि सच्चाई कुछ और होती है.

'मैंने कोई हिंट नहीं दी थी'

इसके साथ ही राखी सावंत ने साफ किया कि उन्होंने कभी भी मीका सिंह को किसी तरह का कोई संकेत या हिंट नहीं दिया था. उन्होंने कहा, “पार्टी बिल्कुल नॉर्मल थी. जैसे लोग केक काटते हैं, चीयर करते हैं, वैसा ही माहौल था. मैंने कुछ नहीं कहा था, कोई हिंट नहीं दी थी. लेकिन उसने पहले से सोच रखा था.” राखी ने ये भी बताया कि उस घटना के बाद उन्हें ही लोगों ने गलत ठहराया और काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

15-20 साल तक चला कोर्ट केस

इस विवाद के बाद राखी सावंत ने मीका सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि ये मामला कई सालों तक कोर्ट में चला. राखी ने कहा, “हमारा केस 15-20 साल तक चला. बाद में मैंने उन्हें माफ कर दिया. अब मैं लोगों को माफ कर देती हूं.”

2006 में हुआ था बड़ा विवाद

आपको बता दें कि ये पूरा मामला साल 2006 का है, जब राखी सावंत और मीका सिंह अच्छे दोस्त माने जाते थे. मीका की बर्थडे पार्टी के दौरान दोनों के बीच हुए किस विवाद ने उस समय बड़ा बवाल खड़ा कर दिया था. इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर जगह इस मामले की चर्चा हुई थी. विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के रिश्तों में भी दरार आ गई. बाद में मीका सिंह ने इस विवाद पर तंज कसते हुए ‘ऐ भाई तूने पप्पी क्यों ली’ नाम का गाना भी बनाया था, जिसने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

ये भी पढ़ें: Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने बनाया रिकॉर्ड, तो अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' की हुई धीमी शुरुआत

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: एमएस धोनी के कारण नहीं मिल रहा CSK को नया कोच, टीम के बाहर होते ही सनसनीखेज दावा

CSK इस साल भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई, जो 5 बार की चैंपियन टीम के लिए लगातार तीसरा ऐसा सीजन है. इसके चलते CSK में बदलाव की मांग हो रही है, जिसमें कोचिंग स्टाफ एक अहम हिस्सा है. मगर क्या धोनी इसकी राह में रुकावट बन रहे हैं? Sat, 23 May 2026 11:20:14 +0530

  Videos
See all

NEET Paper Leak 'पेपर लीक सिंडिकेट'...एक्सपर्ट ने रचा चक्रव्यूह! | CBI | NTA | Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T05:45:12+00:00

Cockroach Janta Party: क्या कॉकरोच जनता पार्टी का है AAP से कनेक्शन ?| #cockroachjantaparty #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T05:44:32+00:00

Twisha Sharma Case: अपनी शादी में खूब थिरकी थीं द्विशा #TwishaSharma #viral #shorts #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T05:44:21+00:00

Delhi Weather Update : तपती गर्मी के बीच दिल्ली में तेज हवा-बारिश से मिली राहत | Rain | Today News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T05:42:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers