ईरान-अमेरिकी में फिर शुरू होने वाला है युद्ध? ट्रंप ने अचानक उठाया ये बड़ा कदम
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है. माना जा रहा है कि यही हालात रहे तो जल्द युद्ध शुरू हो सकता है. दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बदले हुए रुख और व्हाइट हाउस में लगातार हो रही हाई लेवल बैठकों ने नए सैन्य हमले की आशंकाओं को तेज कर दिया है. हालांकि अमेरिका अब भी बातचीत का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं बता रहा, लेकिन हालिया घटनाक्रम ने दुनिया भर की चिंताएं बढ़ा दी हैं.
व्हाइट हाउस में हाई अलर्ट जैसी स्थिति
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक अहम बैठक बुलाई. इस बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पेटे हेगसेठ, सीआईए प्रमुख जोन रेटक्लिफ और कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे.
सूत्रों के अनुसार बैठक में ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य विकल्पों पर चर्चा हुई. इसी बीच अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं. विदेशों में तैनात सैनिकों के रिकॉल रोस्टर अपडेट किए जा रहे हैं और कुछ जवानों की छुट्टियां तक रद्द कर दी गई हैं.
ट्रंप ने अचानक बदले अपने कार्यक्रम
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रंप ने अपने निजी कार्यक्रम तक रद्द कर दिए. वह न्यू जर्सी स्थित अपने गोल्फ क्लब जाने वाले थे, लेकिन अचानक वॉशिंगटन लौट आए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से जुड़े एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का प्लान भी रद्द कर दिया. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि मौजूदा सरकारी परिस्थितियों को देखते हुए उनका व्हाइट हाउस में रहना जरूरी है.
B-2 बॉम्बर्स के वीडियो ने बढ़ाई अटकलें
तनाव के बीच ट्रंप के करीबी सहयोगी डेन स्केविनो ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स का वीडियो साझा किया. इसके बाद अमेरिकी मीडिया में अटकलें तेज हो गईं कि अमेरिका किसी बड़े सैन्य ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है.
विशेषज्ञों का कहना है कि B-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल आमतौर पर हाई वैल्यू टारगेट्स और संवेदनशील सैन्य अभियानों में किया जाता है. ऐसे में यह घटनाक्रम सामान्य नहीं माना जा रहा.
कूटनीति और युद्ध के बीच फंसी स्थिति
हालांकि कुछ दिन पहले तक ट्रंप कूटनीतिक समाधान की बात कर रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत में कहा था कि वह ईरान को बातचीत का एक और मौका देना चाहते हैं.
लेकिन बाद में उनका रुख काफी सख्त हो गया. ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता और अमेरिका के पास कार्रवाई के अलावा दूसरा विकल्प नहीं बचता.
पाकिस्तान और कतर भी सक्रिय
इस बढ़ते तनाव के बीच बैकचैनल डिप्लोमेसी भी तेज हो गई है. असीम मुनीर के तेहरान पहुंचने की खबरों ने संकेत दिया है कि क्षेत्रीय देश युद्ध टालने की कोशिशों में जुटे हुए हैं.
वहीं मेक्रो रुबियो इस समय भारत दौरे पर हैं, जहां इंडो-पैसिफिक सुरक्षा और वैश्विक तनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच हालात और बिगड़ते हैं, तो इसका असर केवल मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया की राजनीति, तेल बाजार और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है.
यह भी पढ़ें - इस्तीफे के बाद ईरान ने की तुलसी गबार्ड की तारीफ, एक दिन पहले नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर पद से दिया था रिजाइन
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में महंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के बाद एक बार फिर बढ़े CNG के दाम
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को महंगाई ने एक बार फिर से झटका दे दिया है. 10 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में जहां आज तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है तो वहीं सीएनजी के दाम भी एक बार फिर से बढ़ गए हैं. इस बार सीएनजी के भाव में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है. खास बात है कि इससे पहले अब तक दो बार सीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























