CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में महंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के बाद एक बार फिर बढ़े CNG के दाम
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को महंगाई ने एक बार फिर से झटका दे दिया है. 10 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में जहां आज तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है तो वहीं सीएनजी के दाम भी एक बार फिर से बढ़ गए हैं. इस बार सीएनजी के भाव में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है. खास बात है कि इससे पहले अब तक दो बार सीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं.
Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है. ऐसे में लोगों का घरों से निकलना तक मुहाल हो गया है. लेकिन इन सबके बीच शनिवार की सुबह लोगों को लिए थोड़ी सी राहत लेकर आई है. दरअसल शनिवार को सुबह दिल्ली-एनसीआर में कई जगह जोरदार आंधी चली. यही नहीं कई क्षेत्रों में बारिश ने भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने का काम किया.
राजधानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में दिन के समय सड़कें लगभग खाली दिखाई दे रही हैं, लेकिन हल्की बारिश ने लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से आराम देने का काम किया है.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से भीगी सड़कें
दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार की सुबह लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई. तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने लोगों का दिन बना दिया. हालांकि लोगों को इस बात का भी डर है कि दिन निकलने के बाद धूप आ गई तो ये राहत उमस में बदल सकती है. दिल्ली के चंद्रगुप्त मार्ग से लेकर आस-पास के कई इलाकों में जोरदार बारिश का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़कें पूरी तरह बारिश से भीग चुकी हैं.
वहीं फिरोजशाह रोड पर भी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया. इसके अलावा कनॉट प्लेस, दिल्ली गेट, पहाड़ गंज, करोल बाग से लेकर कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में बारिश ने लोगों को चेहरे पर हल्की से मुस्कान ला दी है.
नोएडा, ग्रेटर नोएडा में जोरदार आंधी
वहीं नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा और अन्य एसीसीआर के इलाकों में भी जोरदार आंधी देखने को मिली. कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई. इससे तापमान में हल्की सी गिरावट महसूस की गई है. हालांकि अब भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.
#WATCH | Parts of Delhi receive light rainfall this morning, bringing relief after days of scorching heat.
— ANI (@ANI) May 23, 2026
Visuals around Chandragupta Marg & Jesus And Mary Marg. pic.twitter.com/1iqwwXXfUO
44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक हीटवेव का असर जारी रह सकता है. कई इलाकों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल उत्तर भारत में शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिससे तापमान लगातार बढ़ रहा है.
वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि महीने के आखिरी सप्ताह में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने पर तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है.
बिजली संकट भी बढ़ा रहा परेशानी
गर्मी के कारण बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। लगातार एसी और कूलर चलने से कई इलाकों में बिजली कटौती की शिकायतें भी सामने आ रही हैं. देशभर में बिजली खपत बढ़ने से पावर ग्रिड पर दबाव बढ़ गया है.
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में बिजली संकट और गहरा सकता है. लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें - Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी में सताएगी लू तो बिहार-झारखंड में बारिश से राहत के आसार; 17 राज्यों में अलर्ट जारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















