Responsive Scrollable Menu

Masik Durga Ashtami 2026: मासिक ज्येष्ठ दुर्गा अष्टमी पर आज जरूर करें मां दुर्गा की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स

Masik Durga Ashtami 2026: आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. हिन्दू धर्म में प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है. अष्टमी तिथि का व्रत मां दुर्गा को समर्पित होता है. इस दिन भक्त मां जगदंबा की पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-शांति की कामना करते हैं.  मान्यता है कि सच्चे मन से मां दुर्गा की भक्ति करने पर जीवन के दुख, डर और परेशानियां दूर होने लगती हैं. इसके अलावा इस पावन अवसर पर दुर्गा मां की आरती और चालीसा का पाठ करना भी बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा का स्मरण करने से जीवन की बाधाएं कम होती हैं और रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं. दुर्गा मां की आरती और चालीसा पढ़ने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है. 

दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa Lyrics in Hindi) 

नमो नमो दुर्गे सुख करनी।
नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी॥
निरंकार है ज्योति तुम्हारी।
तिहूं लोक फैली उजियारी॥

शशि ललाट मुख महाविशाला।
नेत्र लाल भृकुटि विकराला॥
रूप मातु को अधिक सुहावे।
दरश करत जन अति सुख पावे॥

तुम संसार शक्ति लै कीना।
पालन हेतु अन्न धन दीना॥
अन्नपूर्णा हुई जग पाला।
तुम ही आदि सुन्दरी बाला॥

प्रलयकाल सब नाशन हारी।
तुम गौरी शिवशंकर प्यारी॥
शिव योगी तुम्हरे गुण गावें।
ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें॥

रूप सरस्वती को तुम धारा।
दे सुबुद्धि ऋषि मुनिन उबारा॥
धरयो रूप नरसिंह को अम्बा।
परगट भई फाड़कर खम्बा॥

रक्षा करि प्रह्लाद बचायो।
हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो॥
लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं।
श्री नारायण अंग समाहीं॥

क्षीरसिन्धु में करत विलासा।
दयासिन्धु दीजै मन आसा॥
हिंगलाज में तुम्हीं भवानी।
महिमा अमित न जात बखानी॥

मातंगी अरु धूमावति माता।
भुवनेश्वरी बगला सुख दाता॥
श्री भैरव तारा जग तारिणी।
छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी॥

केहरि वाहन सोह भवानी।
लांगुर वीर चलत अगवानी॥
कर में खप्पर खड्ग विराजै।
जाको देख काल डर भाजै॥

सोहै अस्त्र और त्रिशूला।
जाते उठत शत्रु हिय शूला॥
नगरकोट में तुम्हीं विराजत।
तिहुंलोक में डंका बाजत॥

शुंभ निशुंभ दानव तुम मारे।
रक्तबीज शंखन संहारे॥
महिषासुर नृप अति अभिमानी।
जेहि अघ भार मही अकुलानी॥

रूप कराल कालिका धारा।
सेन सहित तुम तिहि संहारा॥
परी गाढ़ संतन पर जब जब।
भई सहाय मातु तुम तब तब॥

अमरपुरी अरु बासव लोका।
तब महिमा सब रहें अशोका॥
ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी।
तुम्हें सदा पूजें नर-नारी॥

प्रेम भक्ति से जो यश गावें।
दुःख दारिद्र निकट नहिं आवें॥
ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई।
जन्म-मरण ताकौ छुटि जाई॥

जोगी सुर मुनि कहत पुकारी।
योग न हो बिन शक्ति तुम्हारी॥
शंकर आचारज तप कीनो।
काम अरु क्रोध जीति सब लीनो॥

निशिदिन ध्यान धरो शंकर को।
काहु काल नहिं सुमिरो तुमको॥
शक्ति रूप का मरम न पायो।
शक्ति गई तब मन पछितायो॥

शरणागत हुई कीर्ति बखानी।
जय जय जय जगदम्ब भवानी॥
भई प्रसन्न आदि जगदम्बा।
दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा॥

मोको मातु कष्ट अति घेरो।
तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो॥
आशा तृष्णा निपट सतावें।
रिपू मुरख मौही डरपावे॥

शत्रु नाश कीजै महारानी।
सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी॥
करो कृपा हे मातु दयाला।
ऋद्धि-सिद्धि दै करहु निहाला।

जब लगि जिऊं दया फल पाऊं।
तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊं॥
दुर्गा चालीसा जो कोई गावै।
सब सुख भोग परमपद पावै॥

देवीदास शरण निज जानी।
करहु कृपा जगदम्बा भवानी॥

दोहा

शरणागत रक्षा करे, भक्त रहे नि:शंक।
मैं आया तेरी शरण में, मातु लिजिये अंक॥

दुर्गा माता की आरती (Maa Durga Aarti Lyrics in Hindi) 

जय अंबे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥ ओम जय अंबे गौरी

मांग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को।
उज्जवल से दो‌उ नैना, चन्द्रवदन नीको॥ ओम जय अंबे गौर

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै॥ ओम जय अंबे गौरी

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी॥ ओम जय अंबे गौरी

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती। कोटिक चन्द्र दिवाकर,
सम राजत ज्योति॥ ओम जय अंबे गौरी

शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती। धूम्र विलोचन नैना,
निशिदिन मदमाती॥ ओम जय अंबे गौरी

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे॥ ओम जय अंबे गौरी

ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी॥ ओम जय अंबे गौरी

चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरूं।
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु॥ ओम जय अंबे गौरी

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्‍तन की दु:ख हरता, सुख सम्पत्ति करता॥ ओम जय अंबे गौरी

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी।
मनवान्छित फल पावत, सेवत नर-नारी॥ ओम जय अंबे गौरी

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥ ओम जय अंबे गौरी

श्री अम्बेजी की आरती, जो को‌ई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै॥ ओम जय अंबे गौरी, ओम जय अंबे गौरी

जोर से बोलो जय माता दी, सारे बोले जय माता दी। बोल सांचे दरबार की जय

यह भी पढ़ें: Masik Durga Ashtami 2026: अधिकमास की दुर्गा अष्टमी आज, जानें मां दुर्गा की पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी इस्लामिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

SRH VS RCB : किसने जीता कल का मैच? कौन रहा मैच विनर और प्वॉइंट्स टेबल पर क्या पड़ा इसका असर

Who Won Yesterday IPL 2026 Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया ये मैच हाईस्कोरिंग रहा. इस जीत के साथ ही टॉप-2 टीमें भी कंफर्म हो गई हैं. हालांकि, प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए फाइट अभी भी जारी है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि SRH VS RCB मैच में किस टीम ने बाजी मारी और किस टीम को हार का सामना करना पड़ा.

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया था 256 रनों का लक्ष्य

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, हैदराबाद के बल्लेबाजों की ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली. SRH के लिए सबसे बड़ी पारी विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने खेली, जिन्होंने 46 गेंदों पर 79 रन ठोक दिए.

उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 22 गेंद पर 5 छक्के और 4 चौकों से सजी 56 रनों की आतिशी पारी खेलकर पवेलियन लौटे. तो वहीं हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों पर 51 रन बोर्ड पर लगाए, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके जड़े. इस तरह SRH ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बोर्ड पर लगा दिए.

200 रन तक ही पहुंच सकी RCB

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिए 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने कोशिश तो की, लेकिन 4 विकेट के नुकसान पर वह 200 रन ही बना सकी. आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने 56 रनों की कप्तानी पारी खेली.

वहीं, ओपनिंग करने आए वेंकटेश अय्यर ने 44 रन बनाए. आखिर में क्रुणाल पांड्या 41 और टिम डेविड 15 रन बनाकर नाबाद लौटे. मगर, ये दोनों खिलाड़ी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. नतीजन, सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रनों से मैच को जीत लिया.

जीतकर भी टॉप-2 में नहीं पहुंच पाई SRH

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 55 रनों से जीत दर्ज की. मगर, इस जीत के बावजूद नेट रन रेट के चलते SRH टॉप-2 में फिनिश नहीं कर सकी. नतीजन, आईपीएल 2026 के टॉप-2 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें रहीं. ऐसे में अब सनराइजर्स हैदराबाद को उस टीम के साथ एलिमिनेटर मैच खेलना होगा, जो चौथे नंबर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी. अब देखने वाली बात होगी कि वह टीम कौन सी होगी, क्योंकि अभी तो फिलहाल प्लेऑफ के नंबर-4 स्पॉट की रेस में 4 टीमें शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने किया कमाल, स्पेशल सेंचुरी पूरी करते ही क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

Continue reading on the app

  Sports

तय हो गया पहला क्वालिफायर मैच, कब-कहां और कितने बजे होगा मुकाबला, यहां हैं लाइव टेलीकास्ट से जुड़े 4 बड़े सवालों के जवाब

IPL 2026 Qualifier 1 schedule live telecast: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के साथ ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की टॉप-3 टीमें तय हो गई हैं. हार के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (+0.783) पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि गुजरात टाइटंस (+0.695) दूसरे स्थान पर है. अब फाइनल का टिकट कटाने के लिए पहले क्वालिफायर में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. यह महामुकाबला 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. जानें कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां देख सकेंगे इसका लाइव टेलीकास्ट. Sat, 23 May 2026 16:16:43 +0530

  Videos
See all

Maharashtra News: शिरडी साईं बाबा की रक्षा मंत्री Rajnath Singh और CM Devendra Fadnavis ने किए दर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T10:37:33+00:00

Viral Video | बहू ने बुजुर्ग सास को पीठ पर ढोकर दिखाई मिसाल | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T10:45:23+00:00

Iran America War Update LIVE: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Khamenei | War | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T10:39:30+00:00

Twisha Sharma case : समर्थ की रिमांड पर आज कोर्ट में क्या हुआ? Samarth Singh Remand | Twisha Sharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T10:37:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers