SRH VS RCB : किसने जीता कल का मैच? कौन रहा मैच विनर और प्वॉइंट्स टेबल पर क्या पड़ा इसका असर
Who Won Yesterday IPL 2026 Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया ये मैच हाईस्कोरिंग रहा. इस जीत के साथ ही टॉप-2 टीमें भी कंफर्म हो गई हैं. हालांकि, प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए फाइट अभी भी जारी है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि SRH VS RCB मैच में किस टीम ने बाजी मारी और किस टीम को हार का सामना करना पड़ा.
सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया था 256 रनों का लक्ष्य
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, हैदराबाद के बल्लेबाजों की ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली. SRH के लिए सबसे बड़ी पारी विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने खेली, जिन्होंने 46 गेंदों पर 79 रन ठोक दिए.
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
The core of #SRH batting shine again to propel them to 255/4 ????
Will #RCB chase down this massive score? ????
Scorecard ▶️ https://t.co/ZcxjefgalG#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRCB pic.twitter.com/AnQB9LgKi0
उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 22 गेंद पर 5 छक्के और 4 चौकों से सजी 56 रनों की आतिशी पारी खेलकर पवेलियन लौटे. तो वहीं हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों पर 51 रन बोर्ड पर लगाए, जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके जड़े. इस तरह SRH ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बोर्ड पर लगा दिए.
Another knock defining #SRH's charge with the bat ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
Ishan Kishan wins his 3️⃣rd Player of the Match award of the season ????
HIS KNOCK: https://t.co/gZ4ftlXh5t#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRCB pic.twitter.com/Y780Snsut4
200 रन तक ही पहुंच सकी RCB
सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिए 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने कोशिश तो की, लेकिन 4 विकेट के नुकसान पर वह 200 रन ही बना सकी. आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने 56 रनों की कप्तानी पारी खेली.
Vibing to the beats of the unmatched action on field ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026
???? A night painted in @SunRisers Orange that truly delivered ????#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRCB pic.twitter.com/ToScL5VKhj
वहीं, ओपनिंग करने आए वेंकटेश अय्यर ने 44 रन बनाए. आखिर में क्रुणाल पांड्या 41 और टिम डेविड 15 रन बनाकर नाबाद लौटे. मगर, ये दोनों खिलाड़ी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. नतीजन, सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रनों से मैच को जीत लिया.
जीतकर भी टॉप-2 में नहीं पहुंच पाई SRH
Top 3️⃣ separated by the barest of margins ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
One golden ticket remains. Who's cashing in? ????️✨#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/dgGJSmaukg
सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 55 रनों से जीत दर्ज की. मगर, इस जीत के बावजूद नेट रन रेट के चलते SRH टॉप-2 में फिनिश नहीं कर सकी. नतीजन, आईपीएल 2026 के टॉप-2 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें रहीं. ऐसे में अब सनराइजर्स हैदराबाद को उस टीम के साथ एलिमिनेटर मैच खेलना होगा, जो चौथे नंबर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी. अब देखने वाली बात होगी कि वह टीम कौन सी होगी, क्योंकि अभी तो फिलहाल प्लेऑफ के नंबर-4 स्पॉट की रेस में 4 टीमें शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने किया कमाल, स्पेशल सेंचुरी पूरी करते ही क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























