Responsive Scrollable Menu

सरकार को ₹2.87 लाख करोड़ का डिविडेंड देगा RBI:भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना वेनेजुएला, SBI बैंक 6-दिन तक रह सकते हैं बंद

कल की बड़ी खबर RBI से जुड़ी रही। RBI ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को ₹2,86,588.46 करोड़ का डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। वहीं सरकार ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी 8% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. RBI सरकार को देगा ₹2.87 लाख करोड़ का डिविडेंड:पिछले साल से 7% की बढ़ोतरी; ईरान-इजराइल संकट के बीच खजाने को मिलेगी बड़ी राहत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को ₹2,86,588.46 करोड़ का डिविडेंड (प्रोफिट का हिस्सा) देने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को RBI के सेंट्रल बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। यह अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड भुगतान है। पिछले साल RBI ने ₹2.11 लाख करोड़ के मुकाबले 27% ज्यादा यानी ₹2.69 लाख करोड़ का डिविडेंड दिया था। इस बार की राशि पिछले रिकॉर्ड से भी करीब 7% अधिक है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. पेट्रोल-डीजल पर VAT घटा सकते हैं राज्य: तेलंगाना में सबसे ज्यादा लगता है टैक्स, ₹10 तक एक्साइज ड्यूटी घटा चुका केंद्र केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार जल्द ही राज्यों से पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) कम करने की अपील कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा शासित 22 राज्यों में वैट में कटौती की पूरी संभावना है। डीजल की कीमतों को नियंत्रित करना प्राथमिकता है, क्योंकि इसका सीधा असर परिवहन, खेती और उद्योग जगत पर पड़ता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना वेनेजुएला: सऊदी-US पीछे छूटे; होर्मुज बंद होने के बाद भारतीय कंपनियों ने खरीद बढ़ाई होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बाद वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मच गई है। ऐसे वक्त में जब मिडिल ईस्ट के देशों की तेल सप्लाई पर असर पड़ा, तब वेनेजुएला अचानक भारत का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर बनकर उभरा है। एनर्जी ट्रैक करने वाली एजेंसी केप्लर के डेटा के मुताबिक, वेनेजुएला ने मई 2026 में सऊदी अरब और अमेरिका दोनों को पीछे छोड़ दिया है। अभी केवल रूस और UAE ने ही वेनेजुएला से ज्यादा तेल सप्लाई किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने भारत को वेनेजुएला से होने वाली तेल सप्लाई अप्रैल के मुकाबले करीब 50 फीसदी बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 8% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार: ऑफर फॉर सेल के जरिए ₹2,455 करोड़ जुटाएगी; फ्लोर प्राइस ₹31 प्रति शेयर तय किया सरकार ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी 8% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया। इस OFS के लिए सरकार ने फ्लोर प्राइस ₹31 प्रति शेयर तय किया है, जो बैंक के गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस ₹33.94 से 8.5% से ज्यादा के डिस्काउंट पर है। इस फैसले के बाद आज यानी शुक्रवार 22 मई को बाजार में सेंट्रल बैंक के शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट है। ये 32 रुपए के करीब ट्रेड कर रहा है। एक महीने में ये 13% से ज्यादा टूटा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. SBI-बैंक 6 दिन तक रह सकते हैं बंद: 23 से 28 मई तक कामकाज होगा प्रभावित; वजह- वीकेंड, हड़ताल और बकरीद की छुट्‌टी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकते हैं। 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की ब्रांचों में कामकाज प्रभावित होगा। इसकी मुख्य वजह वीकेंड, कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिन की हड़ताल और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लिए घोषित दो दिन की छुट्टियां हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Continue reading on the app

बड़े पर्दे पर पहुंचने में लगे 14-16 साल, इन 9 फिल्मों में लगा लंबा वक्त, 1 मूवी की रिलीज के बाद हुई हीरोइन की मौत

भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसी कहानियां भी रहीं, जिन्हें पर्दे तक पहुंचने के लिए 14 से 16 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा. इन फिल्मों के बनने का सफर बेहद मुश्किलों भरा रहा, मेकर्स के सामने कई तरह चुनौतियां सामने आईं. हद तो तब हो गई, जब इनमें से एक फिल्म की लीड हीरोइन का रिलीज होने के महज कुछ ही दिनों बाद निधन हो गया. तमाम दुश्वारियों के बावजूद जब ये फिल्में आखिरकार सिनेमाघरों में आईं, तो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट मैच के सभी पांचों दिन बैटिंग करने वाले क्रिकेटर, 13 की लिस्ट में भारत के तीन नाम शामिल

Test Cricket Records: 'टेस्ट' को क्रिकेट का सबसे कठिन फॉर्मेट माना जाता है. पांच दिनों तक चलने वाले मैच में खिलाड़ियों के धैर्य, तकनीक और मानसिक मजबूती की असली परीक्षा होती है. क्रिकेट के इतिहास में कई बड़े-बड़े बल्लेबाज आए और गए, लेकिन एक टेस्ट मैच के सभी 5 दिन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आने की उपलब्धि बेहद कम खिलाड़ियों को नसीब हुई है. इस लिस्ट में वैसे तो इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का बोलबाला है, लेकिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के तीन ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने इस स्पेशल लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया. आइए जानते हैं इतिहास के उन 13 क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने टेस्ट मैच के हर एक दिन मैदान पर बल्ले से जौहर दिखाया. Sat, 23 May 2026 09:31:02 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Death Case News: ट्विशा केस में आरोपी पति समर्थ पहुंचा भोपाल | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T04:05:22+00:00

Petrol Diesel Price Hike : आज फिर बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम | CNG Price | Crude Oil | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T04:15:03+00:00

Gold Silver Latest Price : 10 बजते ही महंगा हुआ सोना-चांदी! |Today Rate | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T04:30:25+00:00

Bengal Bulldozer Action: बंगाल में बुलडोजर एक्शन, Asansol में SAIL की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T04:04:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers