Responsive Scrollable Menu

फाइनली... ऐश्वर्या राय ने कान्स में मचाया धमाल, लेकिन महफिल लूट ले गई बेटी आराध्या बच्चन

Aishwarya Rai-Aaradhya Bachchan Cannes: आखिरकार वह पल आ ही गया, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय को न देखर फैंस परेशान थे. जिसके बाद अब फाइनली एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर शानदार वापसी की है. ऐश्वर्या ने अपने लुक से लोगों को दीवाना बना दिया. ऐश्वर्या तो खूबसूरत लग ही रही थीं, लेकिन सभी की नजरें उनसे ज्यादा बेटी आराध्या पर ठहर गईं. 

रेड कार्पेट पर ब्लू गाउन में छाई ऐश्वर्या

सबसे पहले ऐश्वर्या राय के कान्स ग्रैंड रेड कार्पेट (Cannes 2026) लुक की बात करते हैं जो अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया. कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ब्लू कलर का गाउन पहने नजर आई. एक्ट्रेस का ये गाउन देखने में ही काफी हैवी लगा, जिसे एक्ट्रेस ने सेम कलर के दुपट्टे के साथ पेयर किया. साइड पार्टेड कर्ली हेयर्स और डायमंड नेकपीस, ईयरिंग्स के साथ ऐश्वर्या ने अपने लुक को शानदार बनाया. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ ओपन हेयर स्टाइल कैरी किया. 

ऐश्वर्या राय का दूसरा कान्स लुक

ऐश्वर्या राय पहले ब्लू कलर के गाउन लुक में कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं. फिर 22 मई की रात  डिनर से उनका दूसरा लुक भी फैंस को देखने को मिला. इस लुक में वह हल्के गुलाबी रंग का गाउन पहन दिखीं. जिसके साथ वो गुलाबी रंग का ही केप पहने नजर आईं. इससे उनका लुक और भी खूबसूरत लग रहा था. गाउन लुक में ड्रेपिंग भी अच्छे ढंग से की गई थी. अपने इस लुक के साथ ऐश्वर्या ने ज ईयररिंग और डायमंड रिंग्स पहनी और बालों को खुला रखा था.

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने आराध्या संग की ट्विनिंग, फैंस को पसंद नहीं आया मां-बेटी का स्टाइल, सोशल मीडिया पर कर डाला ट्रोल

आराध्या ने लूट ली लाइमलाइट

वहीं, शाम को डिनर में ऐश्वर्या के लुक से ज्यादा आराध्या (Aaradhya Bachchan Cannes Look) की चर्चा हो रही है. वैसे तो आराध्या कई साल से मां ऐश्वर्या के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती आ रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक्ट्रेस संग पोज दिए. रेड कलर के गाउन में आराध्या बेहद खूसबूसर लग रही थी. उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा था और नो मेकअप लुक कैरी किया था. सिर्फ लिप ग्लॉस लगाकर आराध्या छा गई और अब हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. 


मां-बेटी की तारीफ करते नही थक रहे फैंस

वहीं, अब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन के Cannes Film Festival से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इंटरनेट पर इम मां-बेटी की जोड़ी को लोग पसंद कर रहे हैं और इनके लुक के भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. 52 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या का अंदाज ऐसा है कि हर किसी का दिल जीत रहा है. वहीं, 14 साल की उम्र में इस तरह से आराध्या को देखकर भी लोग इंप्रेस हैं और कह रहे हैं कि वो अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही हैं.

पिछले 24 सालों से कान्स में छा रहीं ऐश्वर्या

बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 24 साल से कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही हैं.  साल 2002 में एक्ट्रेस फिल्म  'देवदास' के प्रीमियर के लिए  इवेंट में पहुंची थी. इसके बाद वो ब्यूटी ब्रांड की ग्लोबल एंबैसडर बनीं और तब से वो अपना जलवा बिखेरती हैं. वहीं, एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो ऐश्वर्या अब फिल्मों में कम ही नजर आती है. उन्हें आखिरी बार साल 2023 में 'पोन्नियिन सेलवन: 2' में देखा गया था.

ये भी पढ़ें- 'वो एक लिविंग लीजेंड हैं...', Cannes 2026 से ऐश्वर्या राय को गायब देख भड़के फैंस, अब ब्रैंड ने दी सफाई

Continue reading on the app

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने किया कमाल, स्पेशल सेंचुरी पूरी करते ही क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

Rajat Patidar Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में भले ही आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया और सभी का दिल जीता. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 1 छक्का लगाया और इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया. आइए आपको इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं...

रजत पाटीदार ने पूरा किया स्पेशल 'शतक'

IPL 2026 में रजत पाटीदार ने अब तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है. SRH VS RCB मैच में पाटीदार ने 39 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्के लगाया. इसी के साथ पाटीदार ने आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए.

इतना ही नहीं वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं. पाटीदार ने  933 गेंदों में ये माइलस्टोन हासिल किया है. इस मामले में रजत पाटीदार ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है. जी हां, क्रिस गेल ने 943 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए.

कौन है IPL में फास्टेस्ट 100 छक्के लगाने वाला बल्लेबाज? (गेंदों के मामले में)

इंडियन प्रीमियर लीग में फास्टेस्ट 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम पर दर्ज है. रसेल ने ये कारनामा आईपीएल में महज 657 रन बनाए. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 884 गेंदों में ये कारनामा किया था. अब तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार पहुंच गए हैं. चौथे नंबर पर 943 गेंदों में ये मुकाम हासिल किया.

रजत पाटीदार के IPL आंकड़े

रजत पाटीदार ने आईपीएल में अब तक 55 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 161.03 की स्ट्राइक रेट और 32 के औसत से 1504 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 100 चौके और 100 छक्के निकले हैं. उन्होंने 17 कैच भी लपके हैं.

रजत पाटीदार के IPL 2026 में रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रजत पाटीदार ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 183.64 की स्ट्राइक रेट और 35.73 के औसत से 393 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं. इस सीजन रजत पाटीदार ने 24 चौके और 32 छक्के लगाए हैं.

IPL 2026 में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज:-

रैंक खिलाड़ी 100 छक्कों तक पहुंचने में लगी गेंदें टीम/टीमें
1 Andre Russell 657 कोलकाता नाइट राइडर्स
2 Nicholas Pooran 884 पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स
3 Rajat Patidar 933* रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
4 Chris Gayle 943 KKR, RCB, पंजाब किंग्स
5 Sunil Narine 950 कोलकाता नाइट राइडर्स
6 Shivam Dube 992 RCB, राजस्थान रॉयल्स, CSK

ये भी पढ़ें: IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प, विराट-अभिषेक छूटे पीछे, SRH के 2 खिलाड़ी टॉप-5 में शामिल

Continue reading on the app

  Sports

Heinrich Klaasen Record: बड़े-बड़े धुरंधर आए, लेकिन हेनरिक क्लासेन जैसा नहीं! आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी

Heinrich Klaasen IPL 2026 Record: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी हेरनिक क्लासेन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में इतिहास रच दिया. क्लासेन अपनी टीम के लिए इस सीजन 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है. इसके साथ ही क्लासेन ने आईपीएल में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है जो इससे पहले कभी नहीं बना था. Sat, 23 May 2026 09:47:50 +0530

  Videos
See all

NEET Paper Leak 'पेपर लीक सिंडिकेट'...एक्सपर्ट ने रचा चक्रव्यूह! | CBI | NTA | Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T05:45:12+00:00

Cockroach Janta Party: क्या कॉकरोच जनता पार्टी का है AAP से कनेक्शन ?| #cockroachjantaparty #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T05:44:32+00:00

Delhi Weather Update : तपती गर्मी के बीच दिल्ली में तेज हवा-बारिश से मिली राहत | Rain | Today News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T05:42:53+00:00

Suvendu Adhikari | Mamata | “अगर गलती से भी...” Agnimitra Paul ने मुसलमानों को ये क्या बोल दिया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T05:44:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers