Responsive Scrollable Menu

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने किया कमाल, स्पेशल सेंचुरी पूरी करते ही क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

Rajat Patidar Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में भले ही आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया और सभी का दिल जीता. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 1 छक्का लगाया और इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया. आइए आपको इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं...

रजत पाटीदार ने पूरा किया स्पेशल 'शतक'

IPL 2026 में रजत पाटीदार ने अब तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है. SRH VS RCB मैच में पाटीदार ने 39 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्के लगाया. इसी के साथ पाटीदार ने आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए.

इतना ही नहीं वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं. पाटीदार ने  933 गेंदों में ये माइलस्टोन हासिल किया है. इस मामले में रजत पाटीदार ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है. जी हां, क्रिस गेल ने 943 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए.

कौन है IPL में फास्टेस्ट 100 छक्के लगाने वाला बल्लेबाज? (गेंदों के मामले में)

इंडियन प्रीमियर लीग में फास्टेस्ट 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम पर दर्ज है. रसेल ने ये कारनामा आईपीएल में महज 657 रन बनाए. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 884 गेंदों में ये कारनामा किया था. अब तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार पहुंच गए हैं. चौथे नंबर पर 943 गेंदों में ये मुकाम हासिल किया.

रजत पाटीदार के IPL आंकड़े

रजत पाटीदार ने आईपीएल में अब तक 55 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 161.03 की स्ट्राइक रेट और 32 के औसत से 1504 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 100 चौके और 100 छक्के निकले हैं. उन्होंने 17 कैच भी लपके हैं.

रजत पाटीदार के IPL 2026 में रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रजत पाटीदार ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 183.64 की स्ट्राइक रेट और 35.73 के औसत से 393 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं. इस सीजन रजत पाटीदार ने 24 चौके और 32 छक्के लगाए हैं.

IPL 2026 में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज:-

रैंक खिलाड़ी 100 छक्कों तक पहुंचने में लगी गेंदें टीम/टीमें
1 Andre Russell 657 कोलकाता नाइट राइडर्स
2 Nicholas Pooran 884 पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स
3 Rajat Patidar 933* रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
4 Chris Gayle 943 KKR, RCB, पंजाब किंग्स
5 Sunil Narine 950 कोलकाता नाइट राइडर्स
6 Shivam Dube 992 RCB, राजस्थान रॉयल्स, CSK

ये भी पढ़ें: IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प, विराट-अभिषेक छूटे पीछे, SRH के 2 खिलाड़ी टॉप-5 में शामिल

Continue reading on the app

Masik Durga Ashtami 2026: अधिकमास की दुर्गा अष्टमी आज, जानें मां दुर्गा की पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Masik Durga Ashtami 2026: आज यानी 23 मई 2026, शनिवार को मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत पर्व है. सनातन धर्म में अष्टमी तिथि को बेहद जरूरी माना जाता है. प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मासिक दुर्गा अष्टमी कहा जाता है. इस अष्टमी तिथि को मां दुर्गा की पूजा करने का विधान है. हर महीने दुर्गा अष्टमी का व्रत रखकर मां भगवती की पूजा करने से सभी मनोकामानएं पूरी होती है. जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाता है. धन-धान्य की वृद्धि होती है. मां दुर्गा की कृपा से धन की समस्या और जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है. शत्रु और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है. ग्रहों के अशुभ प्रभावों से भी बचाव हो जाता है. कुंडली के ग्रहों से मिलने वाले अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं. आइए जानते हैं आज मां दुर्गा की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा. किस विधि से पूजा करने से उत्तम फल प्राप्त होगा. 

मासिक दुर्गा अष्टमी शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 23 मिनट से सुबह 05 बजकर 08 मिनट तक
  • अभिजीति मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 39 मिनट से शाम 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगा.
  • अमृत काल मुहूर्त- रात 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 01 बजकर 21 मिनट तक रहेगा.
    इन मुहूर्त में पूजा से व्रत का पूरा फल प्राप्त होगा.

मासिक दुर्गा अष्टमी पूजा विधि

सूर्योदय के समय स्नान कर व्रत संकल्प लें. साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें. पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें. उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी बिछाकर उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. चौकी पर मां दुर्गा के श्रीविग्रह की स्थापना करें. इसके अलावा गंगाजल से मां दुर्गा का अभिषेक करें. रोली और चावल से टीका लगाएं.
मां दुर्गा को सुहाग की वस्तुएं चढ़ाएं. लाल फूलों की माला से श्रंगार करें. मौसम फल और दूध से बने पदार्थों का भोग लगाएं. पूजा के बाद आरती करें. आसन पर बैठकर मंत्र जाप करें. ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप करें. दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें. सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मण, कन्या और गरीबों को दान दें.

मासिक दुर्गा अष्टमी पर न करें ये गलती

  • व्रत के दिन घर में कलेश करने से बचें.
  • क्रोध और गुस्सा करने से बचें.
  • मांस-मदिरा का सेवन न करें
  • प्याज-लहसुन और तामसिक भोजन न करें.
  • अपने से बड़ों का अपमान न करें.
  • बाल और नाखून न काटें.
  • ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें.

मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का महत्व

शास्त्रों के अनुसार, मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत, मां भगवती की कृपा पाने का सबसे उत्तम व्रत है. हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को यह व्रत किया जाता है. इस व्रत को रखकर मां दुर्गा की शास्त्र विधि से पूजा करनी चाहिए. इस व्रत के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. जीवन के सभी कष्ट और संकट समाप्त हो जाते हैं. कुंडली के अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है. जीवन में सुख-शांति-समृद्धि आती है. धन-धान्य की वृद्धि होती है. शत्रु और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें: Masik Durga Ashtami 2026: आज या कल... ज्येष्ठ मास की दुर्गा अष्टमी कब है? नोट करें सही डेट, पूजा नियम और महत्व

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी इस्लामिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

IPL में नई Rivalry? Virat Kohli ने Travis Head से हाथ नहीं मिलाया, वीडियो हुआ वायरल

शुक्रवार रात आईपीएल 2026 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 55 रनों की जीत के दौरान विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच मैदान पर थोड़ी कहा-सुनी हुई। कोहली का दिन अच्छा नहीं रहा और उन्होंने दो चौकों की मदद से 11 गेंदों में 15 रन बनाए, जिसके बाद छठे ओवर की आखिरी गेंद से ठीक पहले साइक हुसैन ने उन्हें आउट कर दिया। यह घटना राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आरसीबी के 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय घटी। जब वेंकटेश अय्यर एसआरएच के गेंदबाजों का सामना कर रहे थे, तब कैमरों ने कोहली और हेड को मैदान पर कुछ कहते हुए कैद किया।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 SRH vs RCB Match Highlights | हैदराबाद की विशाल जीत पर भारी पड़ी बेंगलुरु की 'रणनीति', हारकर भी टॉप पर बेंगलुरु, क्वालीफायर-1 में गुजरात से भिड़ंत


जोश में दिख रहे कोहली ने हेड से गेंदबाजी करने का इशारा किया और साथ ही "इम्पैक्ट सब" का संकेत भी दिया। यह इस बात का संकेत था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को मुख्य रूप से एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, और एसआरएच अक्सर फील्डिंग के दौरान उन्हें मुख्य गेंदबाज की जगह मैदान पर उतारती है। हालांकि, मैच के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा। मैच के बाद होने वाली पारंपरिक हाथ मिलाने की रस्म के दौरान, कोहली ने हेड को बिना देखे ही आगे बढ़ गए, जबकि उन्होंने एसआरएच के कई अन्य खिलाड़ियों से हाथ मिलाया था, जिससे सलामी बल्लेबाज को कुछ पल के लिए हाथ मिलाने का इंतजार करना पड़ा।

हालांकि, शाम पूरी तरह से एसआरएच के नाम रही, जिनके बल्लेबाजों ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया और फिर गेंदबाजों ने आसानी से स्कोर का बचाव कर लिया। हार के बावजूद, आरसीबी ने अपना मुख्य लक्ष्य हासिल कर लिया: लीग तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त करना, जिससे उन्हें क्वालीफायर 1 में जगह मिल गई और आईपीएल 2026 के फाइनल तक पहुंचने का लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ा।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 Playoffs: RCB को हराकर Top 2 में कैसे पहुंचेगी SRH? समझिए जीत का पूरा गणित


आरसीबी ने 200/4 का स्कोर बनाकर अपने नेट रन-रेट को भी सीमित रखा। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि तीनों टीमों के अंक बराबर होने के बावजूद वे दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात टाइटन्स और तीसरे स्थान पर काबिज एसआरएच से आगे बने रहे। इस बीच, प्लेऑफ में चौथे और अंतिम स्थान के लिए मुकाबला अभी भी खुला हुआ है, क्योंकि लीग के तीन मैच अभी खेले जाने बाकी हैं। पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स तीनों टीमें शेष स्थान के लिए दावेदार बनी हुई हैं।
Sat, 23 May 2026 12:35:26 +0530

  Videos
See all

Marco Rubio India Visit Live : भारत पहुंचे Marco Rubio, PM Modi से करेंगे मुलाकात | PM Modi Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T07:13:45+00:00

PM Modi: 19वें रोजगार मेले में PM मोदी ने 51 हजार युवाओं को बाटा नियुक्ति पत्र | Rozgar Mela | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T07:15:14+00:00

Pakistan: 6 साल की बच्ची के निकाह की तैयारी, शिकायत पर अब्बू और बारातियों की गिरफ्तारी | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T07:14:38+00:00

Health Vadiya IBS क्या है, लक्षण इलाज और तनाव से पेट पर असर पूरा विश्लेषण | Health Vadi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T07:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers