LSG VS PBKS मैच में आज कौन मारेगा बाजी, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11
LSG VS PBKS Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में अगर पंजाब किंग्स जीतती है, तो प्लेऑफ की रेस में जीवित रहेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, लेकिन घरेलू दर्शकों के सामने जीत दर्ज करके आगे बढ़ना चाहेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस मैच से जुड़ी अहम बातों के बारे में बताते हैं.
LSG VS PBKS: हेड टू हेड
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच लखनऊ ने जीते हैं. जबकि 4 मैचों में पीबीकेएस ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में 257 हाईएस्ट स्कोर रहा है. लोएस्ट स्कोर 133 रनों का रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड किसी भी एक टीम के पक्ष में नहीं दिख रहा है, क्योंकि एक टीम ने 3 मैच जीते हैं, तो एक ने 4 में बाजी मारी है.
LSG VS PBKS: पिच रिपोर्ट
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इकाना स्टेडियम की पिच आमौतर से संतुलित और स्पिन-फ्रेंडली मानी जाती है. लाल और काली मिट्टी से बनी इस पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलता है, जबकि खेल आगे बढ़ने पर धीमी गति के गेंदबाजों और स्पिनरों का दबदबा देखने को मिलता है.
LSG VS PBKS: वेदर रिपोर्ट
लखनऊ से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आ रही है कि LSG VS PBKS के बीच खेले जाने वाले मैच पर बारिश का साया नहीं है. मगर, इस वक्त वहां काफी ज्यादा गर्मी है. ऐसे में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जो खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होने वाला है. शनिवार को लखनऊ का तापमान 43 से 28 डिग्री तक रह सकता है. हवा 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 24% रहने की संभावना है.
LSG VS PBKS: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
LSG VS PBKS के बीच यह मुकाबला आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
LSG VS PBKS: पॉसिबल प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरण सिंह, नेहाल वढेरा, मार्को जनसेन, शशांक सिंह, मार्ककर स्टॉइनिस, सूर्यानश शेडगे, अर्शदीप सिंह, यूज़वेन्द्र चहल, कूपर कोनोली
LSG VS PBKS: फुल स्क्वाड
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निशाद
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी, अवेश खान, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी
ये भी पढ़ें: IPL 2026: इस बार कौन जीतेगा ऑरेंज कैप? जानिए 2008 से लेकर अब तक किन खिलाड़ियों के सिर सजा है ताज
अर्शदीप सिंह की इस हरकत पर मचा बवाल! टीममेट प्रियांश आर्य का उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल
Arshdeep Singh new Controversy: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल 2026 में अपनी विवादित हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले अर्शदीप ने अपने वीडियो में तिलक वर्मा को अंधेरा कहा था. वहीं अब उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी प्रियांश आर्य के साथ ऐसा मजाकिया व्यवहार किया जिससे वह असहज हो गए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18
























