Horoscope 23 May 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
मेष
वृष
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुंभ
मीन
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: आज शनिवार के दिन क्या कहती है ग्रहों की स्थिति, सिंह राशि में चंद्रमा गोचर करेंगे, 23 मई को कौन सी राशियों का काम बनेगा? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 23 मई 2026 शनिवार है. चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होने वाला है. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं, कुछ राशियों के लिए अशुभ फलदायी हो सकता है.
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होने वाला है. ग्रहों की स्थिति के लिहाज से पूरे दिन यानी की 28 घंटे 29 मिनट और 45 सेकंड तक अष्टमी तिथि रहने वाली है. इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. नक्षत्रों में आज मघा नक्षत्र प्रभावी रहने वाला है. इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लगेगा. आज ग्रहों की स्थिति देखते हुए सुबह 06:13 तक ध्रुव योग और उसके बाद व्याघात योग का निर्माण होगा. चलिए जानते हैं आज का राशिफल 23 मई 2026.
पढ़ें आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi 23 May)
मेष राशि
आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन आगमन अच्छा होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं. कारोबार में नया निवेश हानि देगा. संतान पक्ष से विवाद होगा. प्रेम संबंधों में तनाव होगा. सेहत का ध्यान रखना होगा.
- भाग्यशाली अंक- 2
- भाग्यशाली रंग- गुलाबी
- उपाय- हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाएं
वृषभ राशि
आज का दिन परेशानियां दे सकता है. धन हानि की संभावना है. कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में अधिकारियों से विवाद होगा. कारोबार में शत्रुओं से सावधान रहें. मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी. भाई से मतभेद होंगे. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होगा. किसी पर अधिक भरोसा न करें.
- भाग्यशाली अंक- 8
- भाग्यशाली रंग- नीला
- उपाय- दुर्गा कवच का पाठ करें
मिथुन राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. धन आगमन अच्छा रहेगा. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी जिससे प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में विदेश से लाभ होगा. नई योजनाएं सफलता से लागू होंगी. छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
- भाग्यशाली अंक- 1
- भाग्यशाली रंग- पीला
- उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
कर्क राशि
आज का दिन सामान्य फल देगा. धन वृद्धि के योग बनेंगे. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. कोई अपना धोखा दे सकता है. कारोबार में नया निवेश संभलकर करें. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों के साथ यात्रा हो सकती है.
- भाग्यशाली अंक- 2
- भाग्यशाली रंग- हरा
- उपाय- गरीब को दूध का दान करें
सिंह राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. नौकरी में सभी काम समय से पूरे होंगे. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा. विदेश से व्यापार में वृद्धि होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे
- भाग्यशाली अंक- 9
- भाग्यशाली रंग- लाल
- उपाय- गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाएं
कन्या राशि
आज का दिन तनाव दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. सेहत का ध्यान रखें, चोट लग सकती है. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में नया निवेश धन हानि करा सकता है. परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है.
- भाग्यशाली अंक- 5
- भाग्यशाली रंग- ग्रे
- उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें
तुला राशि
आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन की समस्या समाप्त होगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में विवाद की स्थिति बनेगी. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. प्रेम संबंध में मतभेद होंगे. सेहत में सुधार होगा. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें आपका कोई सामान खो सकता है.
- भाग्यशाली अंक- 7
- भाग्यशाली रंग- आसमानी नीला
- उपाय- माता लक्ष्मी की पूजा करें
वृश्चिक राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. अचानक से धन आगमन होगा. फंसा धन मिल सकता है. भौतिक सुख में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. आपके काम की सराहना होगी. कारोबार में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में खुशियां आएंगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
- भाग्यशाली अंक- 4
- भाग्यशाली रंग- सफेद
- उपाय- मंदिर में लाल ध्वजा दान करें
धनु राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या समाप्त होगी. रुके काम फिर से शुरु होंगे. किसी से विवाद न करें. वाहन सावधानी से चलाएं. नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है. कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें.
- भाग्यशाली अंक- 6
- भाग्यशाली रंग- पीला
- उपाय- विष्णु चालीसा का पाठ करें
मकर राशि
आज का दिन चिंता और तनाव दे सकता है. धन हानि हो सकती है. नौकरी में कामों में रुकावट आ सकती है. कारोबार में नया निवेश न करें. सेहत को लेकर लापरवाह न हों. यात्रा के दौरान दवाएं समय पर लें. अनचाही यात्राएं हो सकती हैं. जीवनसाथी से विवाद होगा.
- भाग्यशाली अंक- 3
- भाग्यशाली रंग- लाल
- उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें
कुंभ राशि
आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. नई नौकरी मिल सकती है. रोजगार की समस्या दूर होगी. कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा. कोई बड़ी डील फाइनल होगी. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
- भाग्यशाली अंक- 5
- भाग्यशाली रंग- हरा
- उपाय- गाय को गुड़-चना खिलाएं
मीन राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. फंसा धन मिल सकता है. छात्रों को सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. नौकरी में वेतन वृद्धि होगी. कारोबार में पुराने निवेश का लाभ प्राप्त होगा. समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. भाग्य साथ देगा.
- भाग्यशाली अंक- 3
- भाग्यशाली रंग- लाल
- उपाय- मंदिर में केला दान करें
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)




prabhasakshi

















