A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: आज शनिवार के दिन क्या कहती है ग्रहों की स्थिति, सिंह राशि में चंद्रमा गोचर करेंगे, 23 मई को कौन सी राशियों का काम बनेगा? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 23 मई 2026 शनिवार है. चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होने वाला है. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं, कुछ राशियों के लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. 

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होने वाला है. ग्रहों की स्थिति के लिहाज से पूरे दिन यानी की 28 घंटे 29 मिनट और 45 सेकंड तक अष्टमी तिथि रहने वाली है. इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. नक्षत्रों में आज मघा नक्षत्र प्रभावी रहने वाला है. इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लगेगा. आज ग्रहों की स्थिति देखते हुए सुबह 06:13 तक ध्रुव योग और उसके बाद व्याघात योग का निर्माण होगा. चलिए जानते हैं आज का राशिफल 23 मई 2026. 

पढ़ें आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi 23 May)

मेष राशि

आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन आगमन अच्छा होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं. कारोबार में नया निवेश हानि देगा. संतान पक्ष से विवाद होगा. प्रेम संबंधों में तनाव होगा. सेहत का ध्यान रखना होगा.

  • भाग्यशाली अंक- 2
  • भाग्यशाली रंग- गुलाबी
  • उपाय- हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाएं

वृषभ राशि

आज का दिन परेशानियां दे सकता है. धन हानि की संभावना है. कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में अधिकारियों से विवाद होगा. कारोबार में शत्रुओं से सावधान रहें. मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी. भाई से मतभेद होंगे. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होगा. किसी पर अधिक भरोसा न करें.

  • भाग्यशाली अंक- 8
  • भाग्यशाली रंग- नीला
  • उपाय- दुर्गा कवच का पाठ करें

मिथुन राशि

आज का दिन उत्तम फल देगा. धन आगमन अच्छा रहेगा. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी जिससे प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में विदेश से लाभ होगा. नई योजनाएं सफलता से लागू होंगी. छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

  • भाग्यशाली अंक- 1
  • भाग्यशाली रंग- पीला
  • उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य फल देगा. धन वृद्धि के योग बनेंगे. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. कोई अपना धोखा दे सकता है. कारोबार में नया निवेश संभलकर करें. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों के साथ यात्रा हो सकती है.

  • भाग्यशाली अंक- 2 
  • भाग्यशाली रंग- हरा
  • उपाय- गरीब को दूध का दान करें

सिंह राशि

आज का दिन उत्तम फल देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. नौकरी में सभी काम समय से पूरे होंगे. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा. विदेश से व्यापार में वृद्धि होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे

  • भाग्यशाली अंक- 9
  • भाग्यशाली रंग- लाल
  • उपाय- गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाएं

कन्या राशि

आज का दिन तनाव  दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. सेहत का ध्यान रखें, चोट लग सकती है. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में नया निवेश धन हानि करा सकता है. परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है.

  • भाग्यशाली अंक- 5
  • भाग्यशाली रंग- ग्रे
  • उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें

तुला राशि

आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन की समस्या समाप्त होगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में विवाद की स्थिति बनेगी. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. प्रेम संबंध में मतभेद होंगे. सेहत में सुधार होगा. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें आपका कोई सामान खो सकता है.

  • भाग्यशाली अंक- 7
  • भाग्यशाली रंग- आसमानी नीला
  • उपाय- माता लक्ष्मी की पूजा करें

वृश्चिक राशि

आज का दिन उत्तम फल देगा. अचानक से धन आगमन होगा. फंसा धन मिल सकता है. भौतिक सुख में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. आपके काम की सराहना होगी. कारोबार में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में खुशियां आएंगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

  • भाग्यशाली अंक- 4
  • भाग्यशाली रंग- सफेद
  • उपाय- मंदिर में लाल ध्वजा दान करें

धनु राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या समाप्त होगी. रुके काम फिर से शुरु होंगे. किसी से विवाद न करें. वाहन सावधानी से चलाएं. नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है. कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें.

  • भाग्यशाली अंक- 6
  • भाग्यशाली रंग- पीला
  • उपाय- विष्णु चालीसा का पाठ करें

मकर राशि

आज का दिन चिंता और तनाव दे सकता है. धन हानि हो सकती है. नौकरी में कामों में रुकावट आ सकती है. कारोबार में नया निवेश न करें. सेहत को लेकर लापरवाह न हों. यात्रा के दौरान दवाएं समय पर लें. अनचाही यात्राएं हो सकती हैं. जीवनसाथी से विवाद होगा. 

  • भाग्यशाली अंक- 3
  • भाग्यशाली रंग- लाल
  • उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें

कुंभ राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. नई नौकरी मिल सकती है. रोजगार की समस्या दूर होगी. कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा. कोई बड़ी डील फाइनल होगी. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

  • भाग्यशाली अंक- 5
  • भाग्यशाली रंग- हरा
  • उपाय- गाय को गुड़-चना खिलाएं

मीन राशि

आज का दिन उत्तम फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. फंसा धन मिल सकता है. छात्रों को सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. नौकरी में वेतन वृद्धि होगी. कारोबार में पुराने निवेश का लाभ प्राप्त होगा. समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. भाग्य साथ देगा.

  • भाग्यशाली अंक- 3
  • भाग्यशाली रंग- लाल
  • उपाय- मंदिर में केला दान करें

यह भी पढ़ें: Jyeshtha Adhik Purnima 2026: 30 या 31 मई, कब है ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा? जानें सही तारीख, स्नान-दान का मुहूर्त और धार्मिक महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 23 May 2026: अधिकमास की दुर्गा अष्टमी आज, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 23 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 23 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो कि सुबह 04:17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद देर रात तक नवमी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा आज अधिक मासिक दुर्गाष्टमी है, जिस दिन व्रत और पूजा-पाठ करने से जीवन के कष्टों से लड़ने की शक्ति मिलती है. सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है.

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा  के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  23 मई 2026 शनिवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 23 मई 2026 
वार- शनिवार
तिथि - प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी तिथि सुबह 04 बजकर 17 मिनट तक उसके बाद नवमी होगी.
नक्षत्र-  मघा नक्षत्र सुबह 02 बजकर 09 मिनट तक उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होगा.
योग-  ध्रुव योग, व्याघात और हर्षण योग
करण- विष्टि, बव और बालव करण
दिशा शूल- पूर्व दिशा 
दिशा शूल उपाय- तिल या चना खाकर निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय आज सुबह 5 बजकर 32 पर हुआ है
सूर्यास्त आज शाम 07 बजे पर होगा
चंद्रोदय 23 मई दोपहर 12.11 मिनट पर होगा
चंद्र अस्त 24 मई को सुबह 01.10 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त  सुबह 04.10 मिनट से 04.58 मिनट त
अमृत काल सुबह 11.49 बज से दोपहर 01.25 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.57 बजे तक दोपहर 12.50 बजे तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा
यम गण्डक दोपहर 02.02 बजे से शाम 03.41 मिनट तक रहेगा
गुलिक काल सुबह 05.46 बजे से सुबह 07.26 बजे तक रहेगा
आज का दुर्मुहू सुबह 08.32 बजे से सुबह 08.25 मिनट तक

व्रत-पर्व- दुर्गा अष्टमी व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Rahu Gochar 2026: अगले 64 दिनों तक राहु रहेंगे शतभिषा नक्षत्र में, 31 मई से शानदार गुजरेंगे इन 3 राशियों के दिन

Continue reading on the app

  Sports

अर्शदीप सिंह की इस हरकत पर मचा बवाल! टीममेट प्रियांश आर्य का उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल

Arshdeep Singh new Controversy: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल 2026 में अपनी विवादित हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले अर्शदीप ने अपने वीडियो में तिलक वर्मा को अंधेरा कहा था. वहीं अब उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी प्रियांश आर्य के साथ ऐसा मजाकिया व्यवहार किया जिससे वह असहज हो गए. Sat, 23 May 2026 07:36:07 +0530

  Videos
See all

“AAP ने राज्यसभा सीटें बेचीं”- Harbhajan Singh #aap #punjab #harbhajansingh #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T02:14:25+00:00

NEET Paper Leak में बड़ी गिरफ्तारी! #neetpaperleak2026 #nta #viralvideo #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T02:15:52+00:00

Gurugram Rapid Metro News: ठप पड़ी रैपिड मेट्रो, ट्रैक पर पैदल चले यात्री | Gurugram News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T02:14:09+00:00

Viral Video | नशा तस्करों पर बड़ा बुलडोजर एक्शन | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T02:10:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once