अनुपम खेर के मुरीद हुए राजपाल यादव, 'जाने पहचाने अनजाने' देख छलके इमोशन्स, बांधे तारीफों के पुल
राजपाल यादव ने अनुपम खेर के थिएटर नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ की दिल खोलकर तारीफ की है. नाटक देखने के बाद राजपाल ने कहा कि यह किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि हर घर की कहानी है, जो रिश्तों, भावनाओं और आपसी समझ की अहमियत को बेहद खूबसूरती से दिखाती है. उन्होंने अनुपम खेर, स्वरूप संपत, मेघना मलिक और पूरी टीम के अभिनय को शानदार बताया. राजपाल यादव ने अनुपम खेर की जमकर तारीफ की है.
सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री की वो रील लाइफ: जब पर्दे पर बिना बोले ही ट्विशा शर्मा ने सुलझाया था हत्याओं का ताना-बाना
मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की अचानक निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. भोपाल के कटारा हिल्स में उनके पति के घर पर उनकी बॉडी मिलने से गहरा सन्नाटा और सस्पेंस छा गया है, जिससे उनके फैंस और चाहने वाले गहरे सदमे में हैं. जहां मीडिया में ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा हो रही है. वहीं उनके को-स्टार्स उन्हें भारी मन से याद कर रहे हैं, जिन्होंने 2021 की तेलुगु मर्डर-मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म 'मुग्गुरु मोनागल्लू' में उनके साथ काम किया था. इस फिल्म में ट्विशा ने 'अंजलि' नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था, जिसमें वह बोल नहीं पाती. हाल ही में रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' (2025) में नजर आईं, उनके को-स्टार दीक्षित शेट्टी और फिल्म के डायरेक्टर अभिलाष रेड्डी ने ट्विशा के निधन पर गहरा दुख जताया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
























