'कॉकटेल 2' का नया गाना रिलीज, शाहिद कपूर की 'माशूका' बन छा गईं कृति सेनन, जबदस्त केमिस्ट्री देख नहीं भरेगा मन
नई दिल्ली. शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स एक-एक कर नए गाने रिलीज कर रहे हैं, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ता जा रहा है. अब फिल्म का नया गाना मासूका रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शाहिद कपूर ने खुद इस गाने की झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. वीडियो में शाहिद और कृति सेनन की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों का मस्तीभरा अंदाज और रोमांटिक बॉन्ड गाने को और खास बना रहा है. वीडियो शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा, "मासूका आउट नाउ.. यह गाना एक हाई-एनर्जी पार्टी ट्रैक है, जिसमें रोमांस और डांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है. गाने की शुरुआत शाहिद और कृति के बीच एक छोटी-सी बातचीत से होती है. इसमें कृति कहती नजर आती हैं, "मैं प्यार में विश्वास रखती हूं, प्यार में पड़ने में नहीं. जो जब तक है, तब तक है." इसके बाद गाने का बीट शुरू होता है और दोनों स्टार्स अपने कूल अंदाज में डांस करते दिखाई देते हैं.
45 दिन में बनी वो सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, छा गई सिनेमाघरों में, सामने था कातिल, नहीं पकड़ पाई पुलिस
Bollywood Most Suspense Thriller Movies : बॉलीवुड में मिस्ट्री-थ्रिलर और सस्पेंस फिल्मों का हमेशा से अलग दर्शक वर्ग रहा है. समय-समय पर ऐसी फिल्में बनती रही हैं. 1966 की तीसरी मंजिल, 1973 की 'धुंध' फिल्म आज भी दिल-दिमाग में सिहरन पैदा कर देती हैं. 11 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर ऐसी ही एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसकी स्टोरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. जाने-अनजाने में हुए मर्डर के सबूतों को इतनी बारीकी से छिपाया जाता है कि पूरी पुलिस फोर्स कातिल को नहीं पकड़ पाती है. कातिल पुलिस के सामने घूमता है लेकिन चाहकर भी उसे नहीं पकड़ पाती. फिल्म का क्लाइमैक्स दिमाग घुमा देने वाला था. फिल्म के सभी गाने फ्लॉप थे. इस फिल्म का नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर रट गया. फिल्म के डायलॉग-दृश्य याद हो गए. यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)





