Responsive Scrollable Menu

चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर धड़ाम; मार्केट कैप 68,000 करोड़ रुपए घटा

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद बुधवार को टाटा ग्रुप के शेयरों में बड़ी बिकवाली देखने को मिली और इससे समूह की सभी लिस्टेड कंपनियों का मार्केटकैप संयुक्त रूप से 68,000 करोड़ रुपए से अधिक कम हो गया।

ग्रुप की 17 लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 68,119 करोड़ रुपए घटकर 26.32 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो की पिछले सत्र में करीब 27 लाख करोड़ रुपए था।

मार्केट वैल्यू में आई गिरावट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का हिस्सा सबसे अधिक था।

सत्र के दौरान देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी के शेयर 4.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,323.30 रुपए पर बंद हुए, जिससे कंपनी का मार्केटकैप 42,440 करोड़ रुपए घटकर 8.40 लाख करोड़ रुपए रह गया।

ग्रुप की वैल्यूएशन में गिरावट की दूसरी सबसे बड़ी वजह टाइटन रही। इसके शेयर में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट के कारण कंपनी का मार्केटकैप 9,304 करोड़ रुपए हो गया है।

गिरावट में योगदान देने वाली अन्य प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शामिल है, जिसका बाजार पूंजीकरण 4,898 करोड़ रुपए घटा और टाटा स्टील के मार्केटकैप में 4,745 करोड़ रुपए की कमी देखी गई।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की मार्केट वैल्यू में 3,098 करोड़ रुपए की कमी आई, जबकि टाटा पावर और इंडियन होटल्स को क्रमशः 1,598 करोड़ रुपए और 1,566 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

कई दूसरी टाटा कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। टाटा कम्युनिकेशंस की मार्केट वैल्यू में 812 करोड़ रुपए, टाटा एलेक्सी में 606 करोड़ रुपए, ट्रेंट में 907 करोड़ रुपए, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन में 508 करोड़ रुपए और तेजस नेटवर्क्स में 265 करोड़ रुपए की कमी आई।

टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) की मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी गिरावट आई।

टाटा ग्रुप के सभी शेयरों में बिकवाली नहीं हुई।

टाटा मोटर्स की मार्केट वैल्यू में 1,786 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ, जबकि टाटा कैपिटल को 700 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।

टाटा केमिकल्स और वोल्टास में भी मामूली बढ़त देखी गई और इनकी मार्केट वैल्यू में क्रमशः 167 करोड़ रुपए और 66 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई।

यह बिकवाली तब हुई जब एक बोर्ड मेंबर ने चेयरमैन के तौर पर चंद्रशेखरन के कार्यकाल को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने कार्यकाल न बढ़ाने का फैसला किया।

चंद्रशेखरन के मुताबिक, इस मामले को लेकर लंबे समय से बनी अनिश्चितता के कारण बोर्ड के लिए उत्तराधिकार की योजना पर आगे बढ़ना जरूरी हो गया था।

एक बयान में चंद्रशेखरन ने कहा कि उन्होंने टाटा ग्रुप में अपने प्रोफेशनल करियर के चार दशक पूरे कर लिए हैं। उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर अपने लगभग दस साल के कार्यकाल को एक सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी बताया।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Bihar STET 2026: बिहार STET 2026 के लिए 17 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन; जानें परीक्षा पैटर्न और पासिंग मार्क्स

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 17 अगस्त 2026 से बिहार एसटीईटी (STET) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी bsebstet.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ के 3 महारिकॉर्ड...टूटना तो दूर, पास पहुंचना भी नामुमकिन, जिसे सबने कहा 'धीमा', वही बना टीम इंडिया की दीवार

Rahul Dravid 3 Untouchable Records: राहुल द्रविड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का वो अटूट किला हैं जिसने विपरीत परिस्थितियों में हमेशा देश को संभाला. अपनी बेजोड़ तकनीक, फौलादी धैर्य और निस्वार्थ खेल के दम पर उन्होंने ऐसे कई कीर्तिमान रचे, जिन्हें छू पाना भी आज के बल्लेबाजों के लिए नामुमकिन है. 31,258 गेंदों का सामना करने से लेकर टेस्ट में 44,152 मिनट क्रीज पर बिताने तक, 'द वॉल' के ये महारिकॉर्ड उनकी महानता और त्याग की अद्भुत कहानी बयां करते हैं. Thu, 13 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Punjab Paper Leak Case: AAP का BJP पर पलटवार, Saurabh Bhardwaj बोले- पेपर लीक कहना कोर्ट की अवमानना #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T01:46:36+00:00

Delhi: Independence Day से पहले दिल्ली में कड़ा पहरा #shorts #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T01:45:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers