Responsive Scrollable Menu

SRH vs RCB: जीतकर भी हार गई SRH, रजत पाटीदार की समझदारी कर गई काम, हैदराबाद का हुआ भारी नुकसान

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 में आज यानि 22 मई को सनराईजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर देखने को मिली. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला गया था. कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा की फिफ्टी के दम पर ऑरेंज आर्मी ने 255 रन बोर्ड पर लगाए. वहीं 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 200 रन बनाने में ही कामयाब हुई.

जीतकर भी हार गई SRH 

आरसीबी के सामने सनराईजर्स हैदराबाद जीत कर भी हार गई है, क्योंकि यह मैच दोनों टीमों के लिए टॉप-2 में जगह बनाने के लिहाज से अहम था. हैदराबाद ने 256 रन का लक्ष्य दिया, ऐसे में नेट रनरेट में सुधार कर टॉप-2 में जगह बनाने के लिए उन्हें कम से कम 91 रन के अंतर से जीतना था. लेकिन यह मुमकिन नहीं हो पाया है, ऐसे में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-1 खेला जाएगा. वहीं एसआरएच को एलिमिनेटर खेलना होगा. 

अभिषेक-हेड की ताबड़तोड़ शुरुआत 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराईजर्स हैदराबाद की शुरुआत ताबड़तोड़ रही थी. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले ओवर से ही हाथ खोलना शुरू कर दिया था. चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर रसिख सलाम ने ट्रेविस (26) को चलता किया. इससे पहले इसी ओवर में उन्होंने 3 चौके जड़े थे. दूसरी ओर से अभिषेक शर्मा (52) ने प्रहार करना बंद नहीं किया. 20 गेंदों में उन्होंने फिफ्टी जड़ी, लेकिन फिर अगली 2 गेंदों के भीतर सुयश शर्मा का शिकार बन गए. जब वह आउट हुए तो हैदराबाद ने 8.2 ओवर में 97 रन बना दिए थे. 

यह भी पढ़ें - 'वैभव सूर्यवंशी को कॉपी करना बेवकूफी...' RCB प्लेयर हुआ 15 साल के खिलाड़ी का जबरा फैन, जमकर की तारीफ

ईशान और क्लासेन की जबरदस्त साझेदारी 

ईशान किशन ने मिडल ऑर्डर में मोर्चा संभाला और हेनरिक क्लासेन ने उनका बखूबी साथ दिया. ईशान की शुरुआत धीमी हुई थी, लेकिन फिर 10 गेंद खेलने के बाद उन्होंने अपनी पारी को गति प्रदान की. हेनरिक क्लासेन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया हुआ था. 24 गेंदों में 51 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी पारी को अंजाम दिया. 

तीसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी ने आरसीबी को पूरी तरह से बैक फुट पर धकेल दिया था. वहीं क्लासेन के आउट होने के बाद आरसीबी को चैन नहीं आया, क्योंकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया. ईशान किशन पारी की आखिरी गेंद पर 79 रन बनाकर आउट हुए. बेंगलुरु के सभी गेंदबाजों ने 12 के इकोनोमी रेट से रन खर्च किए. रसिख सलाम ने 2 विकेट लिए, वहीं सुयश और क्रुणाल को 1-1 सफलता मिली. 

रजत पाटीदार की समझदारी कर गई काम 

आरसीबी की ओर से 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने की शुरुआत ताबड़तोड़ तरीके से की गई थी. वेंकटेश अय्यर ने 17 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनके बल्ले से 4 चौके और इतने ही छक्के देखने को मिले. उनके आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई. विराट कोहली 11 गेंदों में 15 रन का योगदान देकर चलते बने, तो वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 21 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 14 गेंदों का सहारा लिया. 

लगातार विकेटों के पतन के बीच कप्तान रजत पाटीदार ने समझदारी से खेलते हुए आरसीबी को 166 रन का आंकड़ा पार करवाया. उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन की पारी खेली. क्रुणाल पंड्या ने भी उनक साथ देते हुए महत्वपूर्ण 41 रनों का योगदान दिया. 

यह भी पढ़ें - IPL 2026: KKR के लिए बुरी खबर, ये मैच विनर खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर, मुश्किल में प्लेऑफ

Continue reading on the app

‘हमें बचा लो…’, ग्रेटर नोएडा की 2 बहनों का दर्द, ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; कहा- दहेज के लिए मार देंगे

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में दो सगी बहनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. महिलाओं ने वीडियो जारी कर सुरक्षा की मांग की है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हैदराबाद से 55 रनों से हारकर भी हुई RCB की मौज, हो गया ये कमाल

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru: IPL 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आखिरी लीग मैच में शानदार जीत दर्ज की. इस टीम ने आरसीबी को 55 रनों से हरा दिया. हालांकि इस जीत का हैदराबाद को कुछ खास फायदा हुआ नहीं. जानिए क्या है पूरा मामला? Fri, 22 May 2026 23:32:19 +0530

  Videos
See all

CM Yogi News : माफिया पर सीएम योगी ये क्या बोलने लगे ? #yogiadityanath #cmyogi #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T19:01:05+00:00

गुरुग्राम में बत्ती गुल... रैपिड मेट्रो पर ब्रेक #gurugram #rapidmetro #powerfailure #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T19:30:05+00:00

Police footage shows moment of Britney Spears 2026 arrest. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T19:15:15+00:00

Congress Leader Ajay Rai Arrest News | तो अजय राय गिरफ्तार होंगे? UP Politics Big Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T19:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers