कौन हैं सपना पब्बी? सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ा था नाम, अब 'बंदर' में बॉबी देओल से टक्कर
ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल सपना पब्बी इन दिनों अपनी आने वाली साइकोलॉजिकल मिस्ट्री फिल्म 'बंदर' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह बॉबी देओल के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी. सपना ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में अनिल कपूर की सीरीज '24' से की थी और वह 'खामोशियां' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं. अभिनय के अलावा, वह कुछ साल पहले सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस की जांच के दौरान भी सुर्खियों में आई थीं, क्योंकि उन्होंने सुशांत के साथ फिल्म 'ड्राइव' में काम किया था.
सलमान खान का पहला प्यार थी ये स्टारकिड, कॉलेज के बाहर घंटों करते थे इंतजार, कियारा आडवाणी से है कनेक्शन
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही, उतनी ही पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही.उनका नाम अब तक कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि महज 19 की उम्र में ही वह एक स्टारकिड पर फिदा हो गए थे.
























