Responsive Scrollable Menu

आयुष्मान भारत की बड़ी उपलब्धि: 100 करोड़ हेल्थ रिकॉर्ड आभा खातों से हुए लिंक

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस) । आयुष्मान भारत हेल्थकेयर योजना को सभी तक पहुंचाने और डिजिटल पहुंच का विस्तार करने की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाते हुए 100 करोड़ से ज्‍यादा हेल्थ रिकॉर्ड आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) से लिंक किए गए हैं।

हिंदी भाषी राज्यों में से कई राज्यों ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत हेल्थ रिकॉर्ड को लिंक करने में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इन राज्‍यों में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात शामिल हैं।

यह उपलब्धि देश में एक एकीकृत, नागरिक-केंद्रित और आपस में जुड़ने वाले डिजिटल हेल्थकेयर इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एबीडीएम की एक खास बात यह है कि पिछले कुछ महीनों में इसमें रजिस्ट्रेशन में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। अनुमानों के मुताबिक, पिछले डेढ़ साल में यह संख्या दोगुनी हो गई है।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, एबीडीएम ने लिंक किए गए हेल्थ रिकॉर्ड की संख्या को फरवरी 2025 में 50 करोड़ से बढ़ाकर सिर्फ 15 महीनों में 100 करोड़ से ज्‍यादा कर दिया है। अब हर दो से तीन महीनों में लगभग 10 करोड़ हेल्थ रिकॉर्ड लिंक किए जा रहे हैं। शुरुआती चरण में 1,000 से भी कम लिंक किए गए रिकॉर्ड से लेकर आज 100 करोड़ से ज्यादा रिकॉर्ड तक एबीडीएम दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम में से एक बन गया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा लागू की जा रही यह परियोजना सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों, राज्य स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म, सार्वजनिक डिजिटल प्रणालियों और निजी स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी भागीदारों के बीच एबीडीएम को बढ़ते हुए अपनाने को दर्शाती है।

फिलहाल 450 से ज्‍यादा सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी समाधान एबीडीएम इकोसिस्टम के साथ सफलतापूर्वक एकीकृत हो चुके हैं।

खास बात यह है कि आभा एक अद्वितीय डिजिटल स्वास्थ्य पहचान के रूप में काम करता है, जो नागरिकों को अस्पतालों, क्लीनिकों, प्रयोगशालाओं और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच अपने हेल्थ रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से लिंक करने और उन तक पहुंचने में सक्षम बनाता है।

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ डॉ. सुनील कुमार बर्नवाल ने इस अहम उपलब्धि पर बात करते हुए कहा, “100 करोड़ से ज्‍यादा हेल्थ रिकॉर्ड को आभा से जोड़ना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सफर में एक अहम पड़ाव है। यह सरकारी कार्यक्रमों, राज्यों, स्वास्थ्य केंद्रों और निजी टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के बीच डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाता है। आभा से जुड़े हेल्थ रिकॉर्ड नागरिकों को उनकी स्वास्थ्य जानकारी तक सुरक्षित और सहमति-आधारित पहुंच देकर उन्हें सशक्त बनाते हैं, और पूरे हेल्थकेयर सिस्टम में इलाज की निरंतरता को बनाए रखने में मदद करते हैं।”

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

केरल की महिला का वीडियो वायरल, मेहनत और हौसले की बनी मिसाल

केरल की महिला का वीडियो वायरल, मेहनत और हौसले की बनी मिसाल

Continue reading on the app

  Sports

आरसीबी का 'पार्टी कल्चर'... जब IPL के चकाचौंध में 'किंग कोहली' के करियर पर लगने वाला था ब्रेक! विराट के कोच का खुलासा

Virat Kohli RCB Party Culture: राजकुमार शर्मा ने खुलासा किया कि जब उन्होंने देखा कि इस ग्लैमर की वजह से विराट कोहली के खेल और प्रगति में थोड़ा ठहराव आ रहा है, तब उन्होंने एक सख्त गुरु की भूमिका निभाई. उन्होंने विराट को काबू में रखने और सही दिशा दिखाने के लिए काफी सख्ती की. कोच ने बताया, 'उस समय मुझे विराट के साथ वाकई बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी. मुझे उसे बहुत डांटना भी पड़ा.' Sat, 23 May 2026 05:31:03 +0530

  Videos
See all

Sonam Raghuvanshi Bail Update : 1 साल बाद जेल से रिहा हुई सोनम! | Shorts | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T00:45:24+00:00

Delhi News: Delhi Shastri Park Furniture Market में आग,30 दमकल मौके पर| #ytshorts #shorts #firenews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T00:44:56+00:00

NKP | Cockroach Janta Party — सियासी गलियारों में चर्चा का कारण ! #cockroachjantaparty #cjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T00:40:19+00:00

Breaking News: शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में भीषण आग #breakingnews #fire #delhi #shashtripark #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T00:39:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers