भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा मोड़ आया है. करीब 10 दिनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और मृतका के पति समर्थ सिंह को जबलपुर कोर्ट परिसर से भोपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया. समर्थ भेष बदलकर सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट उठने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
राजस्थान की भजनलाल कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. पेंशनर्स अब मोबाइल ऐप से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र दे सकेंगे. नई औद्योगिक विकास नीति को मंजूरी मिली, जिसमें उद्योगों को NOC स्वतः मंजूरी और ऑटो रिन्यूअल की सुविधा मिलेगी. पेट्रोल-डीजल की बचत पर जोर देते हुए 262 नए EV चार्जिंग स्टेशन लगेंगे. साथ ही, गर्मी में बिजली-पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई.
SRH vs RCB: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इस मैच में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन का जलवा तो देखने को मिला ही लेकिन तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने भी इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. Fri, 22 May 2026 23:09:50 +0530