Responsive Scrollable Menu

जमीन सौदे में 4 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, सूरत इको सेल ने असमत खान को किया गिरफ्तार

सूरत, 22 मई (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत में जमीन खरीदने के नाम पर चार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और यस बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर करोड़ों रुपए ठिकाने लगाने के मामले में सूरत पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (इको सेल) को बड़ी कामयाबी मिली है।

Continue reading on the app

आज की सरकारी नौकरी:SSC CGL ने 12,256 पदों पर निकाली भर्ती, हरियाणा में 255 पदों के लिए आवेदन दोबारा शुरू, ओडिशा में JE की 606 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी SSC CGL ने 12,256 पदों पर निकाली भर्ती की, हरियाणा में 255 पदों के लिए आवेदन दोबारा शुरू होने की। साथ में ओडिशा में जूनियर इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. SSC CGL ने 12,256 पदों पर निकाली भर्ती, फीस 100 रुपए SSC CGL ने 12,256 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 23 जून 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा करने का मौका दिया जाएगा। 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री फीस : एज लिमिट : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : पे लेवल 4 - 7 टियर - 1 एग्जाम : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. हरियाणा में 255 पदों के लिए आवेदन दोबारा शुरू, एज लिमिट 42 साल हरियाणा लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 में सहायक जिला अटॉर्नी के 255 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन विंडो खोलने का फैसला किया है। आवेदन प्रक्रिया 25 मई से दोबारा शुरू की जाएगी। उम्मीदवार एचपीएससी की वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 53,100 - 1,67,800 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक आवेदन दोबारा शुरू होने का नया नोटिफिकेशन 3. ओडिशा में जूनियर इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 606 वैकेंसी ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती परीक्षा (सीटीएसआरई-2025) के तहत 606 पदों पर भर्ती की जाएगी। डिपार्टमेंट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : फीस : एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. बिहार में फूड एनालिस्ट की भर्ती, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फूड एनासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिस्ट्री, माइक्रो बायोलॉजी, डेयरी केमेस्ट्री या एग्रीकल्चर साइंस से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर फीस : सभी के लिए 100 रुपए एग्जाम पैटर्न : कैटेगरी के अनुसार क्वालिफाइंग मार्क्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें SBI में 821 पदों पर निकली भर्ती; राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में 129 वैकेंसी, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 255 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 821 पदों पर भर्ती, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में 129 वैकेंसी की। साथ में न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में 255 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

शुरुआत में लगातार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स की टीम अब मुश्किल दौर से गुजर रही है। आईपीएल 2026 में शानदार आगाज करने वाली यह टीम लगातार छह मुकाबले हार चुकी है और अब प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर हो गई हैं।

गौरतलब है कि आठ साल पहले आईपीएल 2018 में भी पंजाब की टीम ने शुरुआती मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में लगातार हार के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस बार भी हालात कुछ वैसे ही दिखाई दे रहे हैं।

अब पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बेहद अहम माना जा रहा है। मौजूद जानकारी के अनुसार अगर पंजाब यह मैच हारती है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीद पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। वहीं जीत मिलने की स्थिति में भी टीम को मुंबई इंडियंस से उम्मीद करनी होगी कि वह राजस्थान रॉयल्स को हराए।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की थी, लेकिन तब से अब तक काफी कुछ बदल चुका है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम भले ही अंक तालिका में निचले स्थान पर हो, लेकिन टीम के कुछ खिलाड़ी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे बड़ी राहत मिचेल मार्श की बल्लेबाजी रही है। मार्श ने हाल के मुकाबलों में 111, 90 और 96 रन जैसी बड़ी पारियां खेलकर विरोधी टीमों को परेशानी में डाला है। उनके साथ जोश इंग्लिस भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में पंजाब के गेंदबाजों पर शुरुआती ओवरों में विकेट लेने का दबाव रहेगा।

वहीं पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य की फॉर्म चिंता का विषय बन गई है। शुरुआती सात पारियों में तेज रन बनाने वाले प्रियांश पिछले कुछ मुकाबलों में संघर्ष करते दिखाई दिए हैं। खासतौर पर छोटी लंबाई की गेंदों पर उन्हें लगातार परेशानी हुई है। ऐसे में मोहम्मद शमी, मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे तेज गेंदबाज उन्हें निशाना बना सकते हैं।

बता दें कि लखनऊ की टीम इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। कप्तान ऋषभ पंत समेत कई बल्लेबाज निरंतरता बनाए रखने में असफल रहे हैं। हालांकि टीम अपने आखिरी मुकाबलों में सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

संभावित टीमों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बदोनी और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी मैदान में दिखाई दे सकते हैं। वहीं पंजाब किंग्स की टीम में श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल पर नजरें रहेंगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब किंग्स लगातार हार का सिलसिला तोड़कर प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रख पाती है या फिर लखनऊ सुपर जायंट्स उनका सफर यहीं खत्म कर देती हैं।
Fri, 22 May 2026 22:08:58 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Death Case: 'समर्थ मुझे देखते ही भाग गए...'#twishasharma #shorts #loyer #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T17:46:28+00:00

Heatwave से झुलस रहा उत्तर भारत, पहाड़ों पर बर्फ की चादर, May का अनोखा मौसम | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T17:44:34+00:00

गर्मी ने तड़पाया, बिजली ने रुलाया! #heatwave #electricitycrisis #aajtak #anjanaomkashyap #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T17:45:58+00:00

Dstak : गुरुग्राम में महा-ब्लैकआउट, मेट्रो सैकड़ों घरों में बिजली गुल | Gurugram Power Cut | Metro #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T17:45:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers