Responsive Scrollable Menu

Cannes 2026 ऐश्वर्या राय की धमाकेदार एंट्री: फूलों से हुआ स्वागत, बेटी आराध्या ने भी लूटी लाइमलाइट; Video

Cannes 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) आखिरकार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंच गई हैं। पिछले कई दिनों से उनकी मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा चल रही थी। अब अभिनेत्री को उनकी बेटी आराध्या (Aaradhya Bachchan) के साथ फ्रांस के कान्स शहर में देखा गया, जिसके बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

होटल मार्टिनेज पहुंचीं ऐश्वर्या राय
शुक्रवार को ऐश्वर्या राय बच्चन को कान्स के मशहूर होटल मार्टिनेज पहुंचते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभिनेत्री हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आईं, जबकि उनके साथ आराध्या बच्चन भी मौजूद थीं।

ब्लैक आउटफिट में दिखीं ऐश्वर्या का होटल स्टाफ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अभिनेत्री ने होटल के बाहर मौजूद फैंस की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। कैमरों की फ्लैश लाइट्स के बीच ऐश्वर्या ने मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी क्लिक करवाईं।

ऐश्वर्या की गैरमौजूदगी से बढ़ी थीं चर्चाएं
इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत में ऐश्वर्या राय बच्चन किसी भी प्रमोशनल कैंपेन में नजर नहीं आई थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं कि शायद अभिनेत्री इस बार फेस्टिवल में शामिल नहीं होंगी।

दरअसल, ब्यूटी ब्रांड L'Oréal Paris ने अपने कान्स कैंपेन में आलिया भट्ट, वियोला डेविस, ईवा लोंगोरिया और हेलेन मिरेन जैसी हस्तियों को शामिल किया था, लेकिन ऐश्वर्या उसमें दिखाई नहीं दीं। इसके बाद फैंस लगातार सवाल पूछ रहे थे कि आखिर अभिनेत्री कहां हैं।

20 साल से कान्स का हिस्सा हैं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय बच्चन ने पहली बार 2002 में फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के दौरान कान्स रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। तब से वह लगातार इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का हिस्सा बनती रही हैं और भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व करती आई हैं।

पिछले कई वर्षों में ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल की सबसे चर्चित भारतीय हस्तियों में शामिल रही हैं। उनके रेड कार्पेट लुक्स हर साल सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं।

अब फैंस को अभिनेत्री के इस साल के कान्स रेड कार्पेट अपीयरेंस का बेसब्री से इंतजार है।

Continue reading on the app

'पिता के पैसों का फायदा उठाते हैं प्रीतक': आर्य ने सौतेले भाई पर लगाए सनसनीखेज आरोप! राज बब्बर के परिवार में फिर विवाद

Raj Babbar family dispute: अभिनेता-राजनेता राज बब्बर का परिवारिक विवाद थम नहीं रहा है। उनके बेटे प्रतीक बब्बर और आर्य बब्बर के बीच एक बार फिर जुबानी जंग हो गई है। हाल ही में एक्टर आर्य बब्बर ने अपने सौतेले भाई प्रतीक को लेकर एक बार फिर गंभीर बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रतीक बब्बर अपने पिता राज से आर्थिक लाभ लेते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से उन्हें स्वीकार नहीं करते।

“जरूरत पड़ने पर पिता याद आते हैं”- आर्य बब्बर
जर्नलिस्ट विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में आर्य बब्बर ने बताया कि कैसे उनके परिवार ने वर्षों से प्रतीक के साथ अपने रिश्ते को बड़ी सावधानी से निभाने की कोशिश की, लेकिन जब प्रतीक ने अचानक उनसे संबंध तोड़ लिए तो वे असमंजस में पड़ गए। 

आर्य ने आगे आरोप लगाया कि राज बब्बर और नादिरा बब्बर के साथ अपने पहले परिवार से सार्वजनिक रूप से दूरी बनाने के बावजूद, प्रतीक को अपने पिता से फायनेंशियल मदद मिलती रही। उन्होंने कहा,
“यह ऐसा है जैसे जब आपका (प्रतीक) करियर अच्छा नहीं चल रहा हो और आपको गुजारा करने के लिए पिता से जेब खर्च की जरूरत हो, तब आपको पिता याद आते हैं। जब आप उस घर में रहना चाहते हैं जो आपके पिता ने स्मिता मां के लिए खरीदा था, तब वह आपके पिता होते हैं। जब आप सभी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तब वह आपके पिता होते हैं। लेकिन जब आपको समाज के सामने उन्हें स्वीकार करना पड़े और उनका सम्मान करना पड़े, तब वह आपके पिता नहीं होते। यह क्या है? एक बड़े भाई के रूप में, मैं उनसे प्यार करता हूं, लेकिन जब वह गलत होते हैं, तो वह गलत होते हैं, और यहीं पर वह गलत हैं।”

Raj Babbar Family

उन्होंने आगे कहा, “यह बहुत दुखद है कि जिस स्मिता मां के लिए मेरे पिता ने अपना परिवार छोड़ दिया, आज वही स्मिता मां का बेटा उन्हें अपना पिता मानने को तैयार नहीं है। इससे बड़ी त्रासदी और क्या हो सकती है?” उन्होंने कहा, “बड़े भाई के रूप में मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा, लेकिन अगर मुझसे पूछा जाए कि क्या मैं उन्हें उसी तरह गले लगा सकता हूं और प्यार कर सकता हूं, तो शायद नहीं।”

पारिवारिक रिश्तों में लंबे समय से तनाव
आर्य बब्बर ने बताया कि परिवार ने कई बार रिश्तों को सुधारने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में खास बदलाव नहीं आया। उनके अनुसार, प्रतीक बब्बर ने अपनी पहली शादी के बाद परिवार से संपर्क भी काफी हद तक कम कर दिया था।

उन्होंने यह भी कहा कि संदेश भेजने के बावजूद अक्सर कोई जवाब नहीं मिलता।

प्रतीक बब्बर का नाम बदलने से बढ़ी चर्चा
बताया जाता है कि प्रतीक बब्बर ने बाद में अपना नाम बदलकर “प्रतीक स्मिता पाटिल” कर लिया था, जिसके बाद परिवार के भीतर तनाव और बढ़ गया। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े फैसले लिए, जिन पर पहले भी चर्चा हो चुकी है।

शादीशुदा होने के बावजूद राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से की शादी
राज बब्बर और स्मिता पाटिल की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। ये पारिवारिक विवाद उनकी शादी से जुड़ा है। राज बब्बर पहले से ही नदिरा बब्बर से शादीशुदा थे, जब उनकी मुलाकात स्मिता पाटिल से फिल्म ‘भीगी पलकें’ के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच संबंध बने, लेकिन उस समय राज पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे।

1983 में दोनों ने शादी की और 1986 में प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ। हालांकि स्मिता पाटिल का निधन बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद ही मात्र 31 वर्ष की उम्र में हो गया था।

इसके बाद राज बब्बर अपने पहले परिवार के साथ फिर से रहने लगे।
 

Continue reading on the app

  Sports

Sakib Hussain: विराट कोहली को आउट कर साकिब हुसैन ने रचा इतिहास, IPL में किसी गेंदबाज ने नहीं किया ऐसा कमाल

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इस मैच में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन का जलवा तो देखने को मिला ही लेकिन तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने भी इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. Fri, 22 May 2026 23:09:50 +0530

  Videos
See all

Dastak : अमेरिका का प्रस्ताव लेकर तेहरान पहुंचे Asim Munir | Iran- America War | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T18:15:04+00:00

Gurugram Power Cut: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, मुख्य ट्रांसफार्मर फुंका! Rapid Metro और बिजली ठप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T18:15:05+00:00

Kirti Kulhari: अंधेरी में देखी गईं कीर्ति कुल्हारी #shorts #ytshorts #viral #entertainment #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T18:15:25+00:00

भीषण गर्मी से बाघ हुआ बेहाल #tiger #elephant #heatwave #viralvideo #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T18:13:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers