'पिता के पैसों का फायदा उठाते हैं प्रीतक': आर्य ने सौतेले भाई पर लगाए सनसनीखेज आरोप! राज बब्बर के परिवार में फिर विवाद
Raj Babbar family dispute: अभिनेता-राजनेता राज बब्बर का परिवारिक विवाद थम नहीं रहा है। उनके बेटे प्रतीक बब्बर और आर्य बब्बर के बीच एक बार फिर जुबानी जंग हो गई है। हाल ही में एक्टर आर्य बब्बर ने अपने सौतेले भाई प्रतीक को लेकर एक बार फिर गंभीर बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रतीक बब्बर अपने पिता राज से आर्थिक लाभ लेते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से उन्हें स्वीकार नहीं करते।
“जरूरत पड़ने पर पिता याद आते हैं”- आर्य बब्बर
जर्नलिस्ट विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में आर्य बब्बर ने बताया कि कैसे उनके परिवार ने वर्षों से प्रतीक के साथ अपने रिश्ते को बड़ी सावधानी से निभाने की कोशिश की, लेकिन जब प्रतीक ने अचानक उनसे संबंध तोड़ लिए तो वे असमंजस में पड़ गए।
आर्य ने आगे आरोप लगाया कि राज बब्बर और नादिरा बब्बर के साथ अपने पहले परिवार से सार्वजनिक रूप से दूरी बनाने के बावजूद, प्रतीक को अपने पिता से फायनेंशियल मदद मिलती रही। उन्होंने कहा,
“यह ऐसा है जैसे जब आपका (प्रतीक) करियर अच्छा नहीं चल रहा हो और आपको गुजारा करने के लिए पिता से जेब खर्च की जरूरत हो, तब आपको पिता याद आते हैं। जब आप उस घर में रहना चाहते हैं जो आपके पिता ने स्मिता मां के लिए खरीदा था, तब वह आपके पिता होते हैं। जब आप सभी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तब वह आपके पिता होते हैं। लेकिन जब आपको समाज के सामने उन्हें स्वीकार करना पड़े और उनका सम्मान करना पड़े, तब वह आपके पिता नहीं होते। यह क्या है? एक बड़े भाई के रूप में, मैं उनसे प्यार करता हूं, लेकिन जब वह गलत होते हैं, तो वह गलत होते हैं, और यहीं पर वह गलत हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “यह बहुत दुखद है कि जिस स्मिता मां के लिए मेरे पिता ने अपना परिवार छोड़ दिया, आज वही स्मिता मां का बेटा उन्हें अपना पिता मानने को तैयार नहीं है। इससे बड़ी त्रासदी और क्या हो सकती है?” उन्होंने कहा, “बड़े भाई के रूप में मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा, लेकिन अगर मुझसे पूछा जाए कि क्या मैं उन्हें उसी तरह गले लगा सकता हूं और प्यार कर सकता हूं, तो शायद नहीं।”
पारिवारिक रिश्तों में लंबे समय से तनाव
आर्य बब्बर ने बताया कि परिवार ने कई बार रिश्तों को सुधारने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में खास बदलाव नहीं आया। उनके अनुसार, प्रतीक बब्बर ने अपनी पहली शादी के बाद परिवार से संपर्क भी काफी हद तक कम कर दिया था।
उन्होंने यह भी कहा कि संदेश भेजने के बावजूद अक्सर कोई जवाब नहीं मिलता।
प्रतीक बब्बर का नाम बदलने से बढ़ी चर्चा
बताया जाता है कि प्रतीक बब्बर ने बाद में अपना नाम बदलकर “प्रतीक स्मिता पाटिल” कर लिया था, जिसके बाद परिवार के भीतर तनाव और बढ़ गया। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े फैसले लिए, जिन पर पहले भी चर्चा हो चुकी है।
शादीशुदा होने के बावजूद राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से की शादी
राज बब्बर और स्मिता पाटिल की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। ये पारिवारिक विवाद उनकी शादी से जुड़ा है। राज बब्बर पहले से ही नदिरा बब्बर से शादीशुदा थे, जब उनकी मुलाकात स्मिता पाटिल से फिल्म ‘भीगी पलकें’ के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच संबंध बने, लेकिन उस समय राज पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे।
1983 में दोनों ने शादी की और 1986 में प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ। हालांकि स्मिता पाटिल का निधन बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद ही मात्र 31 वर्ष की उम्र में हो गया था।
इसके बाद राज बब्बर अपने पहले परिवार के साथ फिर से रहने लगे।
JEEVAN App: सरकार ने बुजुर्गों के लिए लॉन्च किया बहुत काम का जीवन ऐप! क्यों होना चाहिए ये आपके मोबाइल में, इसकी खासियतें जानिए
Jeevan app : बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ऐप में इमरजेंसी असिस्टेंस (आपातकालीन सहायता) और सपोर्ट सर्विसेज की सुविधा दी गई है। किसी भी तरह की परेशानी या मेडिकल इमरजेंसी के समय बुजुर्ग इस ऐप के जरिए मदद पा सकते हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol