Honda City 2026: नए लुक और ADAS फीचर्स के साथ होंडा सिटी भारत में लॉन्च, जानें प्राइस
Honda City 2026: होंडा कार्स इंडिया ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर मिड-साइज सेडान Honda City का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। नए अपडेट्स के साथ यह कार अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न दिखाई देती है। इसकी शुरुआती कीमत 12 लाख रुपए है। होंडा सिटी फेसलिफ्ट सीधे तौर पर हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्चूस जैसी कारों को टक्कर देगी।
एक्सटीरियर में मिले नए डिजाइन अपडेट
नई Honda City Facelift के डिजाइन में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। कार के फ्रंट में रिवाइज्ड ग्रिल, नया बंपर डिजाइन और नए स्टाइल के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा शार्प और स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके अलावा LED हेडलैंप और लाइटिंग एलिमेंट्स को भी अपडेट किया गया है, जिससे कार का ओवरऑल रोड प्रेजेंस पहले से बेहतर नजर आता है। हालांकि, कंपनी ने इसके आइकॉनिक सिटी डिजाइन को बरकरार रखा है।
केबिन में मिलेंगे एडवांस फीचर्स
इंटीरियर लेआउट को ज्यादा नहीं बदला गया है, लेकिन फीचर्स लिस्ट में कई नए अपडेट्स शामिल किए गए हैं। कार में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक-फ्रेंडली महसूस होता है।
Honda Sensing और ADAS से बढ़ी सुरक्षा
सुरक्षा के लिहाज से कंपनी ने नई सिटी फेसलिफ्ट में ADAS (Advanced Driver Assistance System) पैकेज पर खास ध्यान दिया है। इसमें Honda Sensing Suite का सपोर्ट मिलता है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इंजन में नहीं हुआ बदलाव
मैकेनिकल तौर पर कार में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही दिया गया है, जो मैनुअल और CVT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आता है।
इन कारों से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में नई Honda City Facelift का सीधा मुकाबला Hyundai Verna, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia जैसी मिड-साइज सेडान कारों से होगा।
(मंजू कुमारी)
शॉपिंग मॉल में अचानक हवा में उड़ने लगा ये मशहूर जादूगर! नजारा देख चीख पड़े लोग; वीडियो वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















