Responsive Scrollable Menu

Realme 16T लॉन्च: 8,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग और 45W फास्ट चार्जिंग से है लैस, जानें कीमत

Realme ने भारत में Realme 16T को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Realme Buds Air 8 Pro और Realme Watch S5 के साथ पेश किया। नया स्मार्टफोन 144Hz डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल Sony IMX852 कैमरा और 8,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें AI आधारित कैमरा फीचर्स और मजबूत ड्यूरेबिलिटी सपोर्ट भी दिया गया है।

Realme 16T की कीमत और उपलब्धता
Realme 16T की शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है।

अन्य वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • 8GB + 128GB: ₹31,999
  • 8GB + 256GB: ₹34,999

यह स्मार्टफोन Starlight Black, Starlight Blue और Starlight Red कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इसे Realme India और Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट या ₹2,000 तक बैंक और UPI ऑफर का लाभ ले सकते हैं। कंपनी 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और पुराने Realme यूजर्स को अतिरिक्त ₹1,000 का फायदा भी दे रही है।

फोन की प्री-बुकिंग 26 मई तक चलेगी, जबकि पहली सेल 27 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 2 जून तक चलेगी।

ये भी पढ़े-ः Motorola Edge 50 Ultra 5G पर बंपर ऑफर: ₹64,999 वाला फोन अब ₹37,990 में खरीदने का मौका, देखें डील

Realme 16T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Realme 16T में 6.8-इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन 90.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 16.7 मिलियन कलर्स और 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें Sun Display, DC Dimming, Eye Protection Mode, Sleep Mode और Dark Mode जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

फोन में MediaTek का Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7 पर चलता है।

कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2MP मोनोक्रोम सेंसर भी दिया गया है।

कंपनी ने इसमें AI Portrait Glow और AI Instant Clip जैसे AI कैमरा फीचर्स जोड़े हैं। इसके अलावा LumaColor IMAGE Engine स्किन टोन, टेक्सचर और डायनामिक रेंज को बेहतर बनाने में मदद करता है।

फोन में 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो पंच-होल डिस्प्ले में मौजूद है।

बैटरी और अन्य फीचर्स
Realme 16T में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है।

फोन में Bypass Charging और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने में लगभग 104 मिनट का समय लगता है।

ऑडियो के लिए इसमें 1115 Ultra-linear स्पीकर और 400% Ultra Volume Mode मिलता है। यह Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन और SBC, AAC, LDAC, aptX, aptX HD तथा LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करता है।

ड्यूरेबिलिटी और कनेक्टिविटी
फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है। साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और Panda Glass प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में , Bluetooth 5.3, VoWiFi, GPS, GLONASS, Galileo
QZSS, BeiDou का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का साइज़ 166.47 × 78.23 × 8.88mm है और इसका वजन लगभग 224 ग्राम है।

Continue reading on the app

Short Tops for Girls: ओवरड्रेस किए बिना दिखें सुपर स्टाइलिश, ट्राई करें ये 6 Chic शॉर्ट टॉप्स

Short Tops for Girls: शॉर्ट टॉप्स आज जेन Z गर्ल्स के वार्डरोब का सबसे ट्रेंडी हिस्सा बन चुके हैं। रिब्ड, ऑफ शोल्डर, ग्राफिक प्रिंट और पफ स्लीव्स जैसे Chic डिजाइन कॉलेज, कॉफी डेट और कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट हैं। ये टॉप्स बिना ओवरड्रेस किए स्टाइलिश और एस्थेटिक लुक देने का आसान तरीका हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Sprinter Animesh Kujur: रफ्तार का सौदागर... भारत के सबसे तेज धावक ने 5 मिनट में रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

Sprinter Animesh Kujur: भारत के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर और गुरिंदरवीर सिंह ने महज पांच मिनट के भीतर दो बार 100 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया. सेमीफाइनल की पहली हीट में गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकंड का समय निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया, लेकिन अगली ही हीट में अनिमेष ने 10.15 सेकंड के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही अनिमेष ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया, जबकि गुरिंदरवीर महज 0.01 सेकंड से चूक गए. Fri, 22 May 2026 21:23:49 +0530

  Videos
See all

Nitesh Rane On Madarsa: 'मदरसा आतंकवादी का अड्डा..' नितेश राणे गजब फायर हो गए! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T16:16:00+00:00

Twisha Sharma Death News: पहचान छिपाकर जबलपुर कोर्ट में समर्थ का सरेंडर, मीडिया के सवालों से बचा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T16:15:06+00:00

प्रदेश में सड़कों पर नमाज़ नहीं होगी- CM Pushkar Singh Dhami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T16:14:35+00:00

Iran Attacks Ships in Strait of Hormuz | ईरान ने तबाह किए 2 जहाज़, छिड़ गई जंग! Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T16:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers