Responsive Scrollable Menu

‘Chand Mera Dil’ X Review: क्या अनन्या-लक्ष्य की टॉक्सिक लव स्टोरी ने जीता फैंस का दिल?

‘Chand Mera Dil’ X Review: 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) आखिरकार 22 मई को रिलीज हो गई है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू भी सामने आने लगे हैं। फिल्म में पहली बार अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) की जोड़ी नजर आ रही है।

ट्रेजिक और टॉक्सिक लव स्टोरी
फिल्म एक इमोशनल और टॉक्सिक लव स्टोरी पर आधारित है। रिलीज से पहले ही इसे लेकर काफी बज बना हुआ था और दर्शक इसकी कहानी जानने के लिए उत्साहित थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शक लगातार अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई, जबकि कुछ ने इसे औसत बताया है।

क्रिटिक्स ने दी पॉजिटिव राय

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने 'चांद मेरा दिल' को इंपैक्टफुल बताया है और इसे 5 में से 3 स्टार दिए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में इमोशन्स मजबूत हैं और म्यूजिक भी अच्छा है, लेकिन सेकंड हाफ थोड़ा कमजोर लगता है।

फैंस बोले- अलग तरह की लव स्टोरी

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म को सरप्राइजिंग बताया है। लोगों का कहना है कि कहानी में ऐसे ट्विस्ट हैं, जिनकी उम्मीद पहले से नहीं थी। एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म जेन जी के लिए खास रोमांटिक ट्रीट है, जबकि दूसरे ने इसे “बेस्ट लव स्टोरी ऑफ 2026” कहा।

स्टारकास्ट और डायरेक्शन

जानकारी के लिए  बता दें कि 'चांद मेरा दिल' का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में अनन्या और लक्ष्य के अलावा कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

आखिर कैसा रहा रिस्पॉन्स?
फिल्म को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। कुछ इसे इमोशनल और ताज़ा लव स्टोरी बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि फिल्म में और बेहतर काम हो सकता था।

यह भी पढ़े- Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की फिल्म ने उड़ाए फैंस के होश, सस्पेंस और ट्विस्ट देख चौंक जाएंगे आप!

Continue reading on the app

दिल्ली टु बंगाल... बकरीद से पहले कुर्बानी नियमों पर बड़ा एक्शन, कोर्ट के फैसले के बाद क्या बदला?

Bakrid Rules: बकरीद से पहले देश के कई हिस्सों में पशु कुर्बानी और उससे जुड़े नियमों को लेकर सियासत और कानून दोनों ही गरमा गए हैं. एक तरफ कोर्ट के फैसलों और प्रशासनिक सख्ती ने माहौल को संवेदनशील बना दिया है, तो दूसरी तरफ अलग-अलग राज्यों में विरोध और समर्थन की आवाजें भी तेज हो गई हैं. कोलकाता हाई कोर्ट से जुड़े हालिया फैसलों में सार्वजनिक जगहों पर गाय, भैंस और अन्य जानवरों की कुर्बानी पर सख्त रोक की बात सामने आई है. अदालत ने साफ कहा है कि खुले स्थानों पर पशु वध पूरी तरह प्रतिबंधित है. साथ ही यह भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि गाय की कुर्बानी इस्लाम में अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि कुर्बानी के लिए तय और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. इसी फैसले के बाद पश्चिम बंगाल प्रशासन ने भी सख्ती बढ़ा दी है. अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए. सरकार के इस रुख के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. कुछ नेताओं का कहना है कि यह धार्मिक अधिकारों से जुड़ा मामला है, जबकि अन्य पक्ष इसे कानून व्यवस्था और पशु संरक्षण से जोड़कर देख रहे हैं. इसी बीच दिल्ली सरकार ने भी बकरीद को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सड़क, गली, पार्क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. केवल अधिकृत स्थानों पर ही पशु वध की अनुमति होगी.प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी और अवैध बिक्री पर भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि पशुओं के साथ क्रूरता के मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए.

Continue reading on the app

  Sports

विनेश फोगाट मामले में हाईकोर्ट सख्त... रेसलिंग फेडरेशन को लगाई फटकार, कहा- बदले की भावना से काम न करें

Delhi High court Vinesh Phogat WFI: महिला पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू प्रतियोगिताओं से अयोग्य ठहराने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रहीं खिलाड़ी के खिलाफ संघ बदले की भावना से काम न करे. अदालत ने केंद्र सरकार को विनेश की संभावनाओं का मूल्यांकन करने के लिए एक विशेषज्ञ पैनल बनाने और उन्हें आगामी एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति देने का निर्देश दिया है. Fri, 22 May 2026 16:23:32 +0530

  Videos
See all

NKP | Cockroach Janta Party कॉकरोच जनता पार्टी पर फिदा हुआ बॉलीवुड #cockroachjantaparty #cjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T11:10:09+00:00

Twisha Sharma Case: मौत से पहले कितनी खुश थी ट्विशा? Viral Video | Top News | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T11:09:26+00:00

बेलूर मठ के संतों को CM सुवेन्दु अधिकारी ने झुक कर किया प्रणाम #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T11:13:13+00:00

Bihar Love Jihad: आलम बना राज..हिंदू युवती बनी लव जिहाद का शिकार | Motihari | Religion conversion #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T11:09:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers