Responsive Scrollable Menu

‘जन्नत जाने के लिए हिंदू महिला को बनाना होगा मुसलमान’: दिल्ली में फहीम ने ‘साहिल’ बन किया दलित युवती का बलात्कार, डराने के लिए ऊपर फेंका मांस

लड़की ने ये भी बताया है कि आरोपित का परिवार उसे डराने के लिए उसे खून से सराबोर मीट लाकर देते थे, उस पर जानवरों का मांस फेंका जाता था और उसे पकाने का दबाव दिया जाता था।

Continue reading on the app

‘हमारे पास जो हैं, उनसे ही खुश’… एमएस धोनी की अगले IPL में वापसी पर गायकवाड़ ने ऐसा क्यों कहा?

एमएस धोनी इस पूरे सीजन में एक भी मैच में मैदान पर नहीं उतरे, जो कि 19 सीजन लंबे IPL में पहली बार हुआ है. CSK फैंस को अपने स्टार पूर्व कप्तान की कमी खली और अभी से ये जानने की बेकरारी है कि क्या धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं.

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर आजम लौटे; 3 खिलाड़ी डेब्यू कर सकते

Pakistan ODI Squad vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की वापसी हुई। पाकिस्तान ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड चुना है, जिसकी कप्तानी एक बार फिर शाहीन शाह अफरीदी करेंगे। 

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 मई से 4 जून तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी। टीम में तेज गेंदबाज नसीम शाह, ऑलराउंडर शादाब खान और सुफियान मोकीम की भी वापसी हुई है। ये तीनों खिलाड़ी मार्च में बांग्लादेश दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

इस बार पाकिस्तान ने कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया है। अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू नहीं किया है। विकेटकीपर के तौर पर मोहम्मद गाजी घोरी और रोहेल नजीर को टीम में चुना गया। उस्मान खान बीमारी के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

बांग्लादेश सीरीज खेलने वाले कई खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है। इनमें सलमान अली आगा, अब्दुल समद, अबरार अहमद, माज सदाकत, मोहम्मद गाजी घोरी, साहिबजादा फरहान और शामिल हुसैन शामिल हैं।

हालांकि टीम को दो बड़े खिलाड़ियों की कमी भी खलेगी। विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमां और युवा ओपनर सैम अयूब अभी चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि दोनों खिलाड़ी अभी मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

पाकिस्तान की टीम शुक्रवार शाम इस्लामाबाद में इकट्ठा होगी और शनिवार से कोचिंग स्टाफ की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू करेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेगी। कंगारू टीम भी रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेगी।

पाकिस्तान का स्क्वॉड: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफयान मोकिम

Fri, 22 May 2026 12:09:23 +0530

  Videos
See all

Hardoi मंडी में भीषण आग, सिलेंडर धमाकों से दहला इलाका | Cylinder Blast | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T07:03:45+00:00

CM Yogi Motivational Speech: सीएम योगी का ऐसा अंदाजपहले कभी नहीं देखा होगा! | Youth Inspiration #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T07:03:07+00:00

Jammu&Kashmir News: कठुआ में नशा तस्कर पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ की संपत्ति जब्त | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T07:06:14+00:00

Bikaner में ऑपरेशन नीलकंठ का बड़ा एक्शन, 4 वांछित आरोपी गिरफ्तार | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T07:08:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers