Responsive Scrollable Menu

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को लेकर बहन ने खोला बड़ा राज, परिवार वालों को भी दे रहा थो धोखा

पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े कथित मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की मौत के बाद उसका परिवार अचानक सुर्खियों में आ गया है. हमजा की बड़ी बहन का बयान सामने आने के बाद इस मामले को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. परिवार का कहना है कि उन्हें हमजा की मौत की जानकारी किसी सरकारी एजेंसी या रिश्तेदार से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया और फेसबुक पर खबर देखने के बाद मिली.

बहन ने बताया कि शुरुआत में उन्हें इस खबर पर यकीन ही नहीं हुआ. अचानक फेसबुक पर न्यूज चलती दिखाई दी कि हमजा बुरहान को गोली मार दी गई है. इसके कुछ समय बाद फोन कॉल के जरिए भी परिवार को घटना की सूचना मिली. उन्होंने कहा कि परिवार अभी भी सदमे में है और इस बात को स्वीकार करना आसान नहीं है कि हमजा अब जीवित नहीं है.

‘पढ़ाई के लिए पाकिस्तान गया था’

हमजा की बहन के अनुसार परिवार को लंबे समय तक यही बताया गया था कि वह पाकिस्तान पढ़ाई करने गया है. शुरुआत में उनका संपर्क परिवार से बना रहा, लेकिन धीरे-धीरे दूरी बढ़ती चली गई. बाद में उसने घरवालों से बातचीत लगभग बंद कर दी थी.

परिवार का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि हमजा किन गतिविधियों में शामिल हो चुका है. बहन ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह आतंकी नेटवर्क का हिस्सा बन गया है. यही वजह है कि उसकी मौत की खबर परिवार के लिए बड़ा झटका बनकर सामने आई.

मुजफ्फराबाद में हुई गोलीबारी

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि उस पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे कौन लोग थे और हत्या की वजह क्या थी. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और विभिन्न एंगल से जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलवामा हमले से जुड़ा था नाम

हमजा बुरहान का नाम वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले से जोड़ा जाता रहा है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे. आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को जवानों के काफिले से टकराकर हमला किया था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था.

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने साल 2022 में हमजा बुरहान को आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित किया था. जांच एजेंसियों के मुताबिक वह लंबे समय से आतंकी भर्ती और नेटवर्क संचालन से जुड़ा हुआ था.

मौत के बाद फिर चर्चा में आया नेटवर्क

हमजा की मौत के बाद एक बार फिर सीमा पार सक्रिय आतंकी नेटवर्क और उनके संचालन को लेकर बहस तेज हो गई है. सुरक्षा एजेंसियां अब यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि उसकी हत्या आतंकी गुटों की आपसी रंजिश का नतीजा थी या इसके पीछे कोई और वजह छिपी हुई है.

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान के कराची में फिर सिलेंडर ब्लास्ट: किशोर की मौत, झुलसे पांच

Continue reading on the app

मुंबई-राजस्थान की गर्मी छोड़ भागे लोग! कश्मीर का मौसम देख पर्यटक हुए हैरान | Jammu Kasmir

मुंबई-राजस्थान की गर्मी छोड़ भागे लोग! कश्मीर का मौसम देख पर्यटक हुए हैरान | Jammu Kasmir #breakingnews #zeenews About Channel: ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें | Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/ Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/ Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1

Continue reading on the app

  Sports

सीएसके की सबसे बड़ी हार, लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ से बाहर, गुजरात टाइटंस ने 89 रन से रौंदा

CSK eliminated from IPL 2026: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 229 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम महज 140 रनों पर ढेर हो गई. इस हार के साथ ही सीएसके इतिहास में पहली बार लगातार तीसरे सीजन (2024, 2025, 2026) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. मैच के दौरान सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज ने सीजन में रिकॉर्ड 34 छक्के लुटाने का अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. Thu, 21 May 2026 23:15:18 +0530

  Videos
See all

University Dress Code New Rules 2026: यूनिवर्सिटी में भी 'यूनिफॉर्म'..राज्यपाल का बड़ा आदेश जारी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T19:30:17+00:00

Major Gaurav Arya : ओमान की खाड़ी में अमेरिका का ऑपरेशन | Iran-US War | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T19:00:24+00:00

Treatment of Gaza flotilla activists 'outrageous', says UN spokesperson. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T19:00:12+00:00

Esports World Cup moved from Saudi Arabia due to 'regional situation' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T19:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers