भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट! जल्द फाइनल हो सकता है समझौता, PM मोदी से मिलेंगे मार्को रुबियो
India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ता अब अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही है. भारत-यूएस वार्षिक लीडरशिप समिट में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगले कुछ हफ्तों या महीनों में दोनों देशों के बीच ट्रेड डील फाइनल हो सकती है. उन्होंने बताया कि अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो जल्द भारत दौरे पर आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. समिट में गोर ने भारत में अमेरिकी निवेश, एआई और टेक्नोलॉजी सहयोग को भी मजबूत बताया. माइक्रोसॉफ्ट और गूगल द्वारा भारत में अरबों डॉलर के निवेश का जिक्र करते हुए उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को भविष्य के लिए बेहद अहम बताया.
अमेरिका के राजदूत ने क्या कहा?
समिट में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, "आप सभी जिन्होंने पूछा है कि इतना समय क्यों लग रहा है, व्यापार डील पर ये बातचीत शुरू हुए डेढ़ साल हो गया है. इसे सही नजरिए से देखें तो, यूरोपीय संघ को लगभग 19 साल लगे. इसलिए हमें भरोसा है कि अगले कुछ हफ्तों में, अगले कुछ महीनों में, यह व्यापार समझौता फाइनल हो जाएगा. इससे हमारे दोनों पक्षों को स्थिरता और मौका मिलेगा. हमें एक्सपोर्ट कंट्रोल और तकनीकी फ्लो पर भरोसे पर आधारित साफ और कंस्ट्रक्टिव बातचीत की जरूरत है."
Delhi: At the Annual Leadership Summit, US Ambassador to India, Sergio Gor says, "And when these individuals come to India, we don't just have meetings. In those meetings, we bring up substantial items. And so the Secretary will be meeting with the Prime Minister this weekend. On… pic.twitter.com/YbdspJgS6Y
— IANS (@ians_india) May 21, 2026
माइक्रोसॉफ्ट भारत में करेगी 17.5 बिलियन डॉलर का निवेश
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने आगे कहा कि माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में 17.5 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की, इसमें हाइपरस्केल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार भी शामिल है. और इस महीने की शुरुआत में, गूगल ने एआई रिसर्च, डेवलपमेंट में मदद के लिए 15 बिलियन डॉलर के एआई हब की घोषणा की. अमेरिकी राजदूत ने कहा कि हम भारत के साथ प्रेसिडेंट ट्रस्ट इनिशिएटिव पर काम कर रहे हैं. अमेरिका और भारतीय उद्यमियों की संयुक्त टीमें भारत-अमेरिका साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम और अमेरिका-भारत साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंडोमेंट फंड के हमारे लगातार समर्थन के जरिए उभरते टेक फील्ड्स में स्टार्टअप्स बना रही हैं.
भारत दौरे पर आएंगे मार्को रुबियो
बता दें, अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो भारत के दौरे पर आने वाले हैं. अमेरिकी राजदूत गोर ने बताया कि विदेश सचिव यहां पर प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करेंगे. सर्जियो गोर ने कहा, "जब ये लोग भारत आते हैं, तो हम सिर्फ मीटिंग नहीं करते. उन मीटिंग में, हम जरूरी बातें उठाते हैं. और इसलिए विदेश सचिव इस हफ्ते प्रधानमंत्री से मिलेंगे. उनकी लिस्ट में सिर्फ नमस्ते ही नहीं, बल्कि अलग-अलग सवाल, अलग-अलग चीजें हैं जो इस संबंध को आगे बढ़ाती हैं, जिसमें इस कमरे में आप में से कुछ लोग भी शामिल हैं, जो अपनी प्राथमिकता को आगे बढ़ाना चाहते हैं."
यह भी पढ़ें- 'अगर हमला हुआ तो काट देंगे समुद्र के नीचे मौजूद इंटरनेट केबल', ईरान की धमकी से दुनिया में मची हलचल
DNA में आज की बड़ी खबरें
DNA में आज की बड़ी खबरें #dnawithrahulsinha #dna #zeenews About Channel: ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें | Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/ Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/ Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Zee News





















