GT vs CSK: शुभमन गिल-साई सुदर्शन के बाद जोस बटलर का धमाल, गुजरात ने चेन्नई को दिया 230 रनों का लक्ष्य
GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 66वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने सिर्फ 4 विकेट पर 229 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 84 रनों की शानदार पारी खेली. शुभमन गिल 64 रन बनाए. जबकि वहीं जोस बटलर ने नाबाद 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट लिए.
शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच हुई 125 रनों की साझेदारी
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की पारी का आगाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की. शुरु में साई सुदर्शन एक छोर पर खड़े रहे और दूसरे छोर से शुभमन गिल ने चेन्नई की गेंदबाजों की पिटाई की, लेकिन फिर स्पेंसर जॉनसन ने शुभमन गिल को आउट कर गुजरात को पहली सफलता दिलाई. गिल 37 गेंद पर 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी हुई.
An act in symphony ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2026
Shubman Gill ???? Sai Sudharsan
Updates ▶️ https://t.co/p5TP9NLREX #TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvCSK pic.twitter.com/Q6b12N9QTl
साई सुदर्शन ने बनाए 84 रन, बटलर ने जड़ी फिफ्टी
इसके बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर ने गुजरात की पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की शानदार साझेदारी की. फिर 19वें ओवर में अंशुल कंबोज ने साई सुदर्शन को चलता किया. साई सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए. इसी ओवर में राहुल तेवतिया जीरो पर आउट हो गए. फिर आखिरी ओवर में वाशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने. वहीं जोस बटलर आखिरी तक टिके रहे और 27 गेंद पर नाबाद 57 रन बनाए.
Bossing his way to a cracking FIFTY ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2026
Jos Buttler guiding #GT to a strong finish ????
Updates ▶️ https://t.co/p5TP9NLREX #TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvCSK pic.twitter.com/HyMLdv88tF
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
CSK की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.
चेन्नई सुपर किंग्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स : कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान.
GT की प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.
गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स : प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र.
यह भी पढ़ें: KKR की जीत के बाद किस खिलाड़ी के लिए शाहरुख खान हुए इमोशनल, मैदान पर काफी देर तक लगाए रखा गले, वीडियो वायरल
एक तरफ ‘दृश्यम 3’ का क्रेज, दूसरी तरफ मोहनलाल का बर्थडे, थिएटर में फैंस के बीच एक्टर ने सिलेब्रेट किया खास अंदाज में अपना जन्मदिन
Mohanlal Birthday Celebrate with Fans: मोहललाल (Mohanlal) के लिए 21 मई का दिन सिर्फ जन्मदिन के लिए ही नहीं बल्कि उनके करियर के सबसे खास दिनों में से के बन गया. एक तरफ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) रिलीज हुई है. वहीं, दूसरी तरफ उनका आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर एक्टर ने अपना 66वां जन्मदिन भी फैंस के बीच मनाया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह थिएटर से सामने आए फैंस के साथ केक काटते हुए नजर आए. फिल्म रिलीज के बाद थिएटर के अंदर का माहौल किसी बड़े फेस्टिवल से कम नहीं दिखा. जैसे ही मोहनलाल पहुंचे, फैंस की जोरदार चीखें और तालियां गूंजने लगीं. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
फैंस के बीच सेलिब्रेट किया मोहनलाल ने अपना बर्थडे
‘दृश्यम 3’ की रिलीज के मौके पर मोहनलाल अचानक थिएटर पहुंचे, जिसके बाद वहां मौजूद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वायरल वीडियो में एक्टर केक काटते नजर आए. वहीं, इस दौरान चारों तरफ फैंस की भीड़ जमा थी. कुछ लोग उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे थे तो कुछ मोबाइल कैमरे में इस पल को कैद करने में बिजी दिखे. इसके साथ ही मोहनलाल भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस का धन्यवाद किया. सोशल मीडिया फैंस कह रहे हैं कि इतने बड़े स्टार का इस तरह आम ऑडियंस के बीच जन्मदिन सेलिब्रेट करना बहुत कम देखने को मिलता है.
‘दृश्यम 3’ को मिला जोरदार रिस्पॉन्स
सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ‘दृश्यम 3’ की चर्चा शुरू हो गई. कई ऑडियंस ने इसे फ्रेंचाइजी का सबसे इमोशनल और थ्रिलिंग पार्ट बताया है. फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ मीना (Meena),अंसिबा हसन(Ansiba Hassan), ईस्थर अनिल (Esther Anil) और आशा सरथ (Asha Sharath) भी नजर आए. बता दें कि इस फिल्म को जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph) ने डायरेक्ट किया है.
ये भी पढ़ें: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर 'The India Story' का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, फिल्म की कहानी है एकदम हटके
मोहनलाल ने फैंस को कहा धन्यवाद
फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए खास मैसेज भी लिखा. उन्होंने कहा, ‘दृश्यम 3 बहुत प्यार, जुनून और आभार के साथ बनाई गई है. आपके रिव्यू और इमोशंस मेरे लिए किसी भी नंबर से ज्यादा मायने रखते हैं.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘धन्यवाद कि आपने फिल्म देखी, उससे जुड़ाव महसूस किया और जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार को अपना समझा.’ उनके इस पोस्ट पर हजारों फैंस ने कमेंट किए और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का है जबरदस्त क्रेज
‘दृश्यम’ इंडियन सिनेमा की सबसे फेमस थ्रिलर फ्रेंचाइजी में गिनी जाती है. पहले दो पार्ट को भी ऑडियंस ने जबरदस्त प्यार दिया था और अब तीसरे पार्ट को लेकर भी वही उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म के रिलीज वाले दिन ही मोहनलाल का जन्मदिन होना फैंस के लिए डबल सेलिब्रेशन बन गया. थिएटर के बाहर कई जगह पोस्टर, केक और पटाखों के साथ जश्न मनाया गया. बता दें कि इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर रात 9 बजे तक 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में माना जा सकता है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन करेगी.
ये भी पढ़ें: PM मोदी से शुरू हुआ ‘मेलोडी’ ट्रेंड, पहुंचा बॉलीवुड सेलेब्स के बीच, सोनाक्षी-जहीर के मजेदार वीडियो ने लूट ली महफिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























